• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आर वैशाली ने रचा इतिहास… FIDE कैडिंडेट्स जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

admin by admin
April 16, 2026
in खेल
0 0
0
आर वैशाली ने रचा इतिहास… FIDE कैडिंडेट्स जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं


Last Updated:April 15, 2026, 23:30 IST

R Vaishali scripts history wins Candidates Tournament: आर वैशाली ने साइप्रस में आयोजित FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है. वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद, वैशाली ने शानदार वापसी करते हुए अंतिम दौर में कतेरीना लैग्नो को मात दी. अब वह विश्व चैंपियनशिप में चीन की जू वेनजुन को चुनौती देंगी. डी गुकेश के बाद वैशाली की इस जीत ने भारत को शतरंज की दुनिया के दोनों शीर्ष मुकाबलों में खड़ा कर दिया है.

आर वैशाली ने रचा इतिहास... FIDE कैडिंडेट्स जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं Zoom

शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली ने रचा इतिहास.

नई दिल्ली. भारतीय शतरंज के इतिहास में 15 अप्रैल, 2026 की तारीख स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है. साइप्रस में जब आर वैशाली ने अंतिम चाल चली, तो उन्होंने न केवल 2026 FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया, बल्कि विश्व शतरंज पटल पर भारत के दबदबे की एक नई इबारत लिख दी. वैशाली अब पहली भारतीय महिला बन गई हैं जो विश्व चैंपियनशिप के प्रतिष्ठित खिताब के लिए मौजूदा चैंपियन चीन की जू वेनजुन को चुनौती देंगी.

यह जीत केवल एक टूर्नामेंट की जीत नहीं है, बल्कि भारतीय शतरंज के उस ‘स्वर्ण युग’ का प्रमाण है जिसकी भविष्यवाणी महान विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने वर्षों पहले की थी.आनंद ने इस जीत के महत्व को समझाते हुए सटीक टिप्पणी की.उन्होंने कहा,’अब दोनों रेस (ओपन और महिला) में हमारा एक घोड़ा दौड़ रहा है. गौरतलब है कि डी गुकेश पहले ही ओपन वर्ग में विश्व चैंपियन हैं, और अब वैशाली की जीत ने भारत को दुनिया की एकमात्र ऐसी शक्ति बना दिया है जिसके पास दोनों वर्गों के ताज के लिए दावेदारी है.

शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली ने रचा इतिहास.

एक डार्क हॉर्स का उदय
टूर्नामेंट की शुरुआत में वैशाली को मुख्य दावेदारों में नहीं गिना जा रहा था. जहां उनके भाई आर प्रज्ञानंद ओपन कैंडिडेट्स में पसंदीदा माने जा रहे थे, वहीं वैशाली को एक ‘डार्क हॉर्स’ या बाहरी दावेदार के रूप में देखा जा रहा था. पहले पांच दौर के बाद की स्थिति ने इन आशंकाओं को बल भी दिया. वैशाली अंक तालिका में सबसे निचले पायदानों पर दिव्या देशमुख और टैन झोंग्यी के साथ संघर्ष कर रही थीं. लेकिन असली चैंपियन वह नहीं जो केवल शुरुआत अच्छी करे, बल्कि वह है जो दबाव में खुद को संभाल सके। 14 राउंड के इस लंबे और थकाऊ सफर में वैशाली ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल की.जब अन्य खिलाड़ी थकान या मानसिक दबाव के कारण लड़खड़ा रहे थे, वैशाली ने स्थिरता का परिचय दिया. उन्होंने एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना और टैन झोंग्यी जैसी दिग्गज खिलाड़ियों को हराकर अंक तालिका में अपनी जगह पक्की की.

अंतिम दौर का रोमांच
टूर्नामेंट के अंतिम दिन समीकरण बेहद जटिल थे. खिताब की दौड़ त्रिकोणीय मुकाबले में तब्दील हो चुकी थी. वैशाली और कजाकिस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा शीर्ष पर बराबरी पर थीं, जबकि चीन की झू जिनर उनसे महज आधा अंक पीछे थीं. वैशाली को सफेद मोहरों के साथ कतेरीना लैग्नो के खिलाफ खेलना था. नियम स्पष्ट था. उन्हें अपनी प्रतिद्वंद्वी के परिणाम की बराबरी करनी थी और साथ ही यह उम्मीद करनी थी कि असाउबायेवा अंक गंवाएं. वह उम्मीद भारत की ही दिव्या देशमुख ने पूरी की. दिव्या ने एक कड़े मुकाबले में असाउबायेवा को ड्रॉ पर रोक दिया. अब सब कुछ वैशाली के हाथों में था. उन्होंने बिना किसी घबराहट के, बेहद सधे हुए और नियंत्रित खेल का प्रदर्शन करते हुए लैग्नो को मात दी. यह जीत कोई ‘फ्लैश फिनिश’ नहीं थी, बल्कि दबाव के क्षणों में उनकी मानसिक स्पष्टता और रणनीतिक पकड़ का परिणाम थी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 15, 2026, 23:26 IST



Source link

Previous Post

सिंदूर देने वाला पेड़ I MAU NEWS

Next Post

मौखिक कैंसर के संकेत और लक्षण।

admin

admin

Next Post

मौखिक कैंसर के संकेत और लक्षण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दतिया उपचुनाव के नतीजे से एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, आखिर क्यों?, Madhya-pradesh Hindi News
  • ‘मां के लिए अपशब्द’… जंतर-मंतर पर Gen-Z प्रदर्शन पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?, Madhya-pradesh Hindi News
  • ‘मेरे हर जोड़ पर लठ पड़े हैं’… CJP आंदोलन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय; एक नसीहत भी दी, Indore Hindi News
  • एमपी में अविवाहित महिला के बच्चे को गोबर में दबाया; दादा ने की जान देने की कोशिश, Madhya-pradesh Hindi News
  • शिक्षा का मंदिर या थिएटर? सरकारी स्कूल में छात्रों को दिखाई एडल्ट फिल्म ‘धुरंधर’, सामने बैठ मजे लेते रहे टीचर!, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    दतिया उपचुनाव के नतीजे से एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, आखिर क्यों?, Madhya-pradesh Hindi News

    दतिया उपचुनाव के नतीजे से एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, आखिर क्यों?, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 2, 2026
    0

    रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम...

    Recent News

    दतिया उपचुनाव के नतीजे से एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, आखिर क्यों?, Madhya-pradesh Hindi News

    दतिया उपचुनाव के नतीजे से एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, आखिर क्यों?, Madhya-pradesh Hindi News

    August 2, 2026
    ‘मां के लिए अपशब्द’… जंतर-मंतर पर Gen-Z प्रदर्शन पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?, Madhya-pradesh Hindi News

    ‘मां के लिए अपशब्द’… जंतर-मंतर पर Gen-Z प्रदर्शन पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?, Madhya-pradesh Hindi News

    August 2, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News