• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

विकास प्रदर्शनी में दिखी विकसित भारत की भव्य तस्वीर।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 17, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

समाज कल्याण राज्य मंत्री ने किया चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र एवं साइकिलें।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास का लाभ-मंत्री

तकनीक, नवाचार और जनकल्याण से बदल रही सोनभद्र की तस्वीर- जिलाधिकारी।

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय भव्य विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ आज पंचायत रिसोर्स सेंटर में समाज कल्याण राज्य मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में विकास, जनभागीदारी एवं आत्मनिर्भर भारत की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, विधायक सदर भूपेश चौबे, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं सहायता सामग्री वितरित की गई। वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति चेक तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं।
इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाएं करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं की सराहना की।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जनपद निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। तकनीकी नवाचार, आधारभूत संरचना के विकास तथा रोजगारपरक पहलों के माध्यम से जनपद में नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जिससे आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री जागृति अवस्थी ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री ऋचा ओझा द्वारा किया गया। चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, तकनीकी नवाचारों तथा विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं।

Previous Post

विकसित सोनभद्र की नई उड़ान विकास प्रदर्शनी में दिखी प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की झलक।

Next Post

दर्शकों को डराएंगी जैकलिन! 2 एक्टर्स संग खौफ का नया खेल खेलेंगी हीरोइन, हॉरर मूवी की जल्द शुरू होगी शूटिंग

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
दर्शकों को डराएंगी जैकलिन! 2 एक्टर्स संग खौफ का नया खेल खेलेंगी हीरोइन, हॉरर मूवी की जल्द शुरू होगी शूटिंग

दर्शकों को डराएंगी जैकलिन! 2 एक्टर्स संग खौफ का नया खेल खेलेंगी हीरोइन, हॉरर मूवी की जल्द शुरू होगी शूटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News
  • देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News
  • 14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News
  • मुरैना: कैलारस के मकूंदा में सोन नदी का रपटा डूबा, घायल महिला को खाट-ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News