ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। अधिशासी अभियन्ता एवं सिचाई बन्धु अधिकारी ने अवगत कराया है कि सिंचाई बन्धु की बैठक प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित की जाती है। माह अप्रैल 2026 की सिंचाई बन्धु की बैठक दिनांक 15.04.2026 को चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह बढौली रावर्ट्सगंज में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक श्री लाल बहादुर पाण्डेय उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु जनपद सोनभद्र की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। कृषकों की समस्याओं के गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण हेतु जन प्रतिनिधिगण एवं सम्बन्धित अधिकारीगण की उपस्थिति प्रार्थनीय है।