
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का समुचित की जाये व्यवस्था-जिलाधिकारी।
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज चोपन स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृहद गौ संरक्षण केंद्र में व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किये तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला में संरक्षित पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पशुओं को समय-समय पर निर्धारित मात्रा में संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा शेड की स्थिति का जायजा लिये जिलाधिकारी ने कहा कि गौ संरक्षण केंद्र सरकार की अत्यंत प्राथमिकता वाली योजना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।