
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। में महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, बाजार और ग्राम सभाओं में संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और OTP साझा न करने पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि आमजन साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें। सोनभद्र पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें और जागरूक रहकर स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
🚨 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
- 112 – आपातकालीन सेवा
- 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
- 181 – महिला हेल्पलाइन
- 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
- 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन