
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 115/2026 धारा 87, 65(1), 64(2)M, 351(3) बीएनएस व 3/4(2), 5 L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त संजीत कुमार केशरी पुत्र श्यामबिहारी निवासी ग्राम रैकरी थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 03.04.2026 को समय करीब 08:10 बजे करगरा मोड़ मारकुण्डी थाना चोपन जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
संजीत कुमार केशरी पुत्र श्यामबिहारी निवासी ग्राम रैकरी थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 30 वर्ष।
*गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान:*
दिनांक 03.04.2026, समय 08:10 बजे, करगरा मोड़ मारकुण्डी थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
1. उ0नि0 दुनिया सिंह, थाना चोपन जनपद सोनभद्र
2. हे0का0 पप्पू यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्
र