• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पांचवीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, बांग्लादेश से फाइनल में टक्कर, किसका पलड़ा भारी

admin by admin
April 2, 2026
in खेल
0 0
0
पांचवीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, बांग्लादेश से फाइनल में टक्कर, किसका पलड़ा भारी


Last Updated:April 02, 2026, 21:09 IST

SAIFF Football Championship Final: भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को सैफ अंडर 20 फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा.भारतीय टीम पांचवीं बार चैंपियन बनने की इरादे से उतरेगी.

5वीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, बांग्लादेश से फाइनल शो, किसका पलड़ा भारी Zoom

भारत बनाम बांग्लादेश फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा.

माले.  चार बार का चैंपियन भारत शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय स्टेडियम में पुरुषों की अंडर-20 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगा तो उसकी नजरें पांचवीं बार खिताब जीतने पर टिकी होंगी.  हाल के समय में दोनों टीम के बीच कड़े मुकाबले हुए हैं जिसमें ग्रुप चरण में 1-1 से ड्रॉ भी शामिल है. ऐसे में इस फाइनल मुकाबले के भी काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. भारत के कोच महेश गवली ने बांग्लादेश से मिलने वाली चुनौती को स्वीकार किया.

गवली ने कहा, ‘यह आसान नहीं होगा। बांग्लादेश एक आक्रामक और प्रतिभाशाली टीम है तथा हमारे लिए यह मुकाबला कड़ा होगा.’ उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा स्टेडियम में उन्हें काफी समर्थन मिलेगा. हमारे खिलाड़ी इसके आदी हैं. हमें बस मैदान पर अपना प्रदर्शन करना है। लेकिन हम अपने लक्ष्य और प्रदर्शन पर ही ध्यान केंद्रित करेंगे.’

भारत बनाम बांग्लादेश फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा.

यह मुकाबला पिछले साल की सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप के फाइनल की यादें भी ताजा करता है जिसमें भारत ने निर्धारित समय में 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में बांग्लादेश को हराया था. बांग्लादेश उस परिणाम को पलटने के लिए बेताब होगा. दोनों टीम के बीच ग्रुप चरण में 28 मार्च को हुआ मुकाबला ड्रॉ रहा था. उस परिणाम ने यह साबित कर दिया था कि दोनों टीमें एक-दूसरे को कितनी कड़ी टक्कर देती हैं.

फाइनल तक पहुंचने का दोनों टीमों का सफर बिल्कुल अलग रहा है. भारत ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भूटान के खिलाफ पांच गोल दागे थे जबकि बांग्लादेश ने नेपाल को 1-0 के करीबी अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की. भारत की आक्रमण की उम्मीदें एक बार फिर ओमांग डोडुम पर टिकी होंगी जो तीन गोल के साथ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. विशाल यादव और रोहेन सिंह चाफामयुम ने दो-दो गोल किए हैं और वे भी टीम के लिए काफी अहम साबित हुए हैं.

सबसे अधिक गोल करने वाला खिलाड़ी बनने की दौड़ अभी खुली हुई है और ऐसे में ये तीनों खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे. भारत के मिडफील्डरों ने टीम की संरचना और गति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है जिससे टीम को बचाव और आक्रमण के बीच आसानी से तालमेल बिठाने में मदद मिली है. गोलकीपर सूरज सिंह अहीबम ने भी भरोसेमंद प्रदर्शन किया है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 02, 2026, 21:09 IST



Source link

Previous Post

इस शख्स ने कबाड़ से बना दी रोल्स-रॉयल्स’, आजमगढ़ की सड़कों पर काट रही बवाल, आप भी देखें लुक

Next Post

जुगैल पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

admin

admin

Next Post

जुगैल पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News