• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

इस शख्स ने कबाड़ से बना दी रोल्स-रॉयल्स’, आजमगढ़ की सड़कों पर काट रही बवाल, आप भी देखें लुक

admin by admin
April 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
इस शख्स ने कबाड़ से बना दी रोल्स-रॉयल्स’, आजमगढ़ की सड़कों पर काट रही बवाल, आप भी देखें लुक


आजमगढ़: रोल्स-रॉयस का नाम सुनते ही दिमाग में बड़े-बड़े शहरों में सड़कों पर दौड़ने वाली करोड़ों की महंगी लग्जरी कार याद आती है, लेकिन इन दोनों आजमगढ़ की सड़कों पर भी एक ऐसी ही गाड़ी नजर आ रही है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है. रोल्स-रॉयस जैसी दिखने वाली यह कार किसी कंपनी की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से नहीं बनाई गई, बल्कि यह विंटेज गाड़ी कबाड़ के जुगाड़ से तैयार की गई है.

जी हां बिल्कुल सही सुना आपने, आजमगढ़ के एक कारपेंटर ने अपने हुनर और कारीगरी के दम पर पुरानी गाड़ी के चेचिस और इंजन का इस्तेमाल करते हुए कबाड़ की मदद से एक जबरदस्त लग्जरी कार बना डाली, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

कबाड़ से बनी लग्जरी कार
जिले के तरवां क्षेत्र के रहने वाले सलमान पेशे से कारपेंटिंग का काम करते हैं. इसके अलावा वह पुरानी गाड़ियों को बनाने और मॉडिफाई करने का शौक भी रखते हैं. उनके इसी शौक ने जिले में एक ऐसी अनोखी कर बनाई है, जो इलाके में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. जहां रोल्स-रॉयस जैसी दिखने वाली असली विंटेज कारें करोड़ों की कीमत में बिकती हैं.

वहीं सलमान ने इस तरह दिखने वाली इस गाड़ी को कबाड़ का इस्तेमाल करते हुए बेहद कम लागत में तैयार किया है. यह गाड़ी दिखने में बिल्कुल रोल्स-रॉयस की विंटेज क्लासिक कार जैसी दिखती है, यही कारण है कि लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

जगह-जगह से इकट्ठा किया सामान
लोकल18 से बातचीत करते हुए सलमान ने बताया कि रोल्स-रॉयस जैसी दिखने वाली गाड़ियां अक्सर बड़े शहरों में दिखाई देती हैं. वहीं आजमगढ़ जैसे छोटे शहर में गांव के लोगों को इस तरह की गाड़ियों की सवारी का आनंद मिल सके, यही सोचकर उन्होंने इस मॉडल को तैयार किया है.

उन्होंने बताया कि इस विंटेज कार को बनाने के लिए कई जगह से जरूरत के कल पुर्जे इकट्ठा किए हैं. उन्होंने इसके लिए देश के अलग-अलग हिस्सों, जैसे दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसी जगहों से जरूर के सामानों को इकट्ठा कर अपनी कारीगरी और सूझबूझ से इसका इस्तेमाल करते हुए इस कार को एक शानदार लुक दिया है.

4 से 5 लाख में तैयार हुई है विंटेज कार
उन्होंने बताया कि इस गाड़ी को तैयार करने में तकरीबन 4 से 5 लाख रुपए का खर्चा आया है. इसे बनाने के लिए उन्होंने पुरानी बोलेरो गाड़ी को खरीदकर उसके चेचिस और इंजन का इस्तेमाल किया है. वहीं इसके बॉडी को बनाने के लिए उन्होंने विभिन्न जगहों से इकट्ठा किए हुए बेकार समझे जाने वाले कबाड़ का उपयोग किया है.

उन्होंने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए पुराने कलपुर्जों की मदद से इसकी बॉडी को तैयार करते हुए गाड़ी को यह लग्जरी लुक दिया है. फिलहाल सलमान के इस शाही सवारी का आनंद आसपास के लोग अपने शादी-विवाह या खास अवसरों पर ले रहे हैं.

पुरानी नैनो कार को दिया हेलीकॉप्टर का लुक
यह कोई पहली बार नहीं है, जब सलमान ने इस तरीके का कारनामा किया हो. इससे पहले भी वह पुरानी नैनो कार को हेलीकॉप्टर के लुक में तब्दील कर चुके हैं. सलमान की जबरदस्त सूझबूझ और कारीगरी के कौशल ने यह साबित किया है कि प्रतिभा की बदौलत सीमित संसाधनों में भी बड़े सपनों को पूरा किया जा सकता है.



Source link

Previous Post

दो फिल्मों में सैफ अली खान बने विलेन, एक हुई ब्लॉकबस्टर, दूसरी रही फ्लॉप, खूब उड़ा मजाक

Next Post

पांचवीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, बांग्लादेश से फाइनल में टक्कर, किसका पलड़ा भारी

admin

admin

Next Post
पांचवीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, बांग्लादेश से फाइनल में टक्कर, किसका पलड़ा भारी

पांचवीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, बांग्लादेश से फाइनल में टक्कर, किसका पलड़ा भारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News