• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अनपरा-शक्तिनगर पुलिस द्वारा लूट कांड का खुलासा मुठभेड़ में 2 घायल समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 2, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र| दिनांक 02 अप्रैल 2026 जनपद सोनभद्र में अनपरा व शक्तिनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एसओजी के सहयोग से लूट की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि मौके से अवैध असलहे, लूटा गया माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। थाना अनपरा क्षेत्र में 27 मार्च 2026 को भारत फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से चार अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर सवार थे और उन्होंने ₹63,000 नकद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी व अन्य जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया था। घटना के संबंध में थाना अनपरा पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन करते हुए मामले को आगे बढ़ाया गया। 01 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश मिर्चाधुरी की ओर से अनपरा की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कुबरी पहाड़ी के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश— संजय यादव (22 वर्ष) पंकज श्रीवास्तव (28 वर्ष) के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। मौके से ही दो अन्य अभियुक्त धीरज यादव हरिओम जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पूछताछ के आधार पर साजिशकर्ता चन्द्रेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पूरी लूट की साजिश चन्द्रेश यादव ने रची थी, जो पहले भारत फाइनेंस कम्पनी में काम कर चुका था। उसे यह जानकारी थी कि शुक्रवार को कलेक्शन होता है, जिसका फायदा उठाकर योजना बनाई गई। यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त धीरज यादव पीजी कॉलेज ओबरा में छात्रसंघ महामंत्री रह चुका है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से— 02 अवैध तमंचे 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस ₹28,500 नकद 01 बायोमेट्रिक मशीन
01 टैबलेट 03 मोबाइल फोन कलेक्शन डायरी व अन्य दस्तावेज 02 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। मुठभेड़ में घायल दोनों अभियुक्तों को पहले डिबुलगंज अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वर्तमान में दोनों का इलाज चल रहा है। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय (थाना अनपरा), थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे (शक्तिनगर) सहित एसओजी और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Previous Post

हनुमान जयंती व चित्रगुप्त प्राकट्य दिवस पर श्री परमहंस आश्रम में भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया आस्था का लाभ।

Next Post

मिशन शक्ति 5.0(द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मिशन शक्ति 5.0(द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News