
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र| दिनांक 02 अप्रैल 2026 को जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित श्री परमहंस आश्रम में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस एवं हनुमान जयंती के पावन अवसर पर परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 स्वामी भगवानानंद जी महाराज की मूर्ति स्थापना का वार्षिक कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर आश्रम के महंत स्वामी श्री मुद्रा नंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी कृष्णानंद जी महाराज एवं स्वामी रंगनाथ बाबा के सानिध्य में भव्य पूजन, आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए महंत स्वामी मुद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचन में धर्म, सेवा और मानवता के महत्व पर प्रकाश डाला उनके प्रवचन को सुनकर उपस्थित श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कुशुमाकर श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक दयानंद जी, रजिस्ट्रार कानूनगो अनिल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रमेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, बलराज सिंह, सोनू सिंह, मृत्युंजय श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव, एडवोकेट प्रभाकर श्रीवास्तव, डॉ. मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, सी.बी. सिंह, अखिलेश सिंह, मंगला यादव, रामजतन पाल, शिवजतन पाल, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. सतीश श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही महिला मंडल की नीलम श्रीवास्तव रंजना श्रीवास्तव, बिना, विभा, बबीता, संगीता, पूनम श्रीवास्तव, रीता, सोनल सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। भंडारे का संचालन अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव एवं भक्तजनों के सहयोग से किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।