• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Bollywood Latest News Live: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़े ‘बाहुबली-जवान’ के रिकॉर्ड, बिकिनी पोस्ट के चलते ट्रोल हुईं आरती सिंह

admin by admin
March 20, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
Bollywood Latest News Live: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़े ‘बाहुबली-जवान’ के रिकॉर्ड, बिकिनी पोस्ट के चलते ट्रोल हुईं आरती सिंह


नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी ला दी है, जिसने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सूरमाओं के रिकॉर्ड्स को मलबे में तब्दील कर दिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का आंकड़ा 241 करोड़ रुपये को छू गया. इस तूफानी ओपनिंग के साथ फिल्म ने ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मीलों पीछे छोड़ दिया है. अब यह बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है.

लव जिहाद के आरोपों के बाद मोनालिसा-फरमान खान ने लगाई सुरक्षा की गुहार

नई दिल्ली: मोनालिसा भोसले और फरमान खान ने अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर उठे विवाद के बीच सुरक्षा की गुहार लगाई है. कपल ने एक वीडियो और पत्र के जरिए मुख्यमंत्री से मदद मांगी है. मोनालिसा का दावा है कि उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है.

टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ पर भारी पड़ी तुलसी, तारक मेहता की टॉप 5 में वापसी

बार्क की वीक 10 TRP रिपोर्ट में इस बार दर्शकों की बदलती पसंद साफ नजर आई है. कई बड़े शोज की रैंकिंग में जबरदस्त फेरबदल देखने को मिला, जिसने इंडस्ट्री को चौंका दिया. सबसे बड़ा झटका शो ‘नागिन’ को लगा, जो लंबे समय से टॉप पर बना हुआ था. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने लगातार अपनी नंबर 1 की बादशाहत बरकरार रखी. दूसरे पायदान पर ‘अनुपमा’ मजबूती से काबिज रही. तीसरे स्थान पर ‘तुमसे तुम तक’ ने अपनी जगह बनाई. इस हफ्ते तारक मेहता की टॉप 5 में वापसी हो गई है.

थलापति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज पर चुनाव आयोग की नजर

तमिलनाडु में चुनाव आचार संहिता के बीच सुपरस्टार और ‘तमिलनाडु विजयक पार्टी’ के लीडर थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर कानूनी पेंच फंस गया है. राज्य के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार है जब किसी एक्टिव पार्टी अध्यक्ष और उम्मीदवार की फिल्म चुनाव के दौरान रिलीज होने वाली है. मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक ने साफ है कि इस अनोखे केस पर भारतीय चुनाव आयोग से सलाह ली जाएगी कि क्या ऐसे हालात में खास अनुमति की जरूरत है. फिलहाल, फिल्म की रिलीज और सेंसर बोर्ड के रिव्यू के नतीजों पर सस्पेंस बना हुआ है.

‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई, तोड़े जवान-आरआरआर-बाहुबली 2 के रिकॉर्ड

नई दिल्ली: धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है, जिसने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरे इंडियन सिनेमा के रिकॉर्ड हिला दिए हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 241 करोड़ रुपये की कमाई करके इतिहास रच दिया है. फिल्म ने जवान, आरआरआर और बाहुबली 2 के रिकॉर्ड भी धराशाई कर दिए हैं.

पाकिस्तान में लीक हुआ ‘धुरंधर 2’ का पाइरेटेड वर्जन

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर जहां जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं अब इससे जुड़ी एक चिंताजनक खबर भी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर और रणवीर सिंह की इस फिल्म का पाइरेटेड वर्जन रिलीज के तुरंत बाद ही पाकिस्तान में लीक हो गया है.

कार्तिक सुब्बाराज ने जारी किया ‘गेम प्ले’ का फर्स्ट पोस्टर

साउथ इंडियन फिल्मों में थ्रिलर और क्राइम-बेस्ड फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच फिल्म ‘गेम प्ले’ काफी सुर्खियों में है, जो अपने अलग विषय और दमदार स्टारकास्ट की वजह से पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. इस कड़ी में डायरेक्टर ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है. शुक्रवार को मशहूर डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया. ‘गेम प्ले’ एक फाइनेंशियल क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेता किशोर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. पोस्टर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

‘त्रिकाल’ 24 अप्रैल को हो सकती है रिलीज

दक्षिण भारतीय सिनेमा में स्पिरिचुअल और सुपरनैचुरल कहानियों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जब इन कहानियों में थ्रिल, रहस्य और इमोशन का मिश्रण होता है, तो फिल्म और भी दिलचस्प बन जाती है. यही वजह है कि दर्शक ऐसी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जिनमें सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि एक अलग अनुभव भी मिलता है. अब ऐसी ही एक फिल्म ‘त्रिकाल’ चर्चा में है, जो अपने अनोखे विषय और दमदार कहानी की वजह से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है. यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का चला जादू- 24 घंटे में 25 मिलियन व्यूज

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का रूहानी संगीत दर्शकों के दिलों को छू रहा है. फिल्म के गाने ‘चांद देख लेना’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सभी प्लेटफॉर्म्स पर 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. ईद के खास मौके पर रिलीज हुए इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया है और यह प्यार, इंतजार और इबादत का एक दिल छू लेने वाला गीत बन गया है.

‘धुरंधर 2’ को लेकर इतना क्रेज हो जाएगा, क्या पहले कभी सोचा था? राकेश बेदी ने दिया जवाब

राकेश बेदी ने News18 India से खास बातचीत में बताया कि ‘ये तो सोचा ही नही था, फिल्म को लेकर इतना क्रेज हो जाएगा. ऐसा कोई भी नहीं कह सकता किसी प्रोडक्ट के बारे में, लेकिन इतना था कि एक एक्सट्रा ऑर्डिनरी चीज बनाई जा रही है, जो आउट ऑफ द वर्ल्ड है. इस फिल्म ने बहुत सारे ऑर्थोडॉक्स नार्म्स, जो चले आ रहे हैं बहुत सालों से उसे तोड़ा है, फिल्मी स्पाई वर्ल्ड को तोड़ा है. स्पाई थ्रिलर को फिल्म ने एक नया आयाम दिया है.’

मनीष मल्होत्रा की मां के अंतिम संस्कार में पहुंची कई हस्तियां

मशहूर फैशन डिजाइनर और प्रोड्यूसर मनीष मल्होत्रा के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट गया है. बीती शाम को उनकी मां का निधन हो गया है. शुक्रवार को सांताक्रूज श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मुश्किल समय में डिजाइनर को सांत्वना देने के लिए फिल्म जगत के कई लोग वहां पहुंचे. शमशान घाट के बाहर कई स्टार्स दिवंगत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इनमें करण जौहर के साथ -साथ उर्मिला मातोंडकर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, डेविड धवन, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख, मलाइका अरोड़ा, करण ठक्कर, फ्रेडी दारूवाला, निधि दत्ता, सोफिया चौधरी, विजय वर्मा, डेविड धवन, मोहित मारवाह आदि भी पहुंचे.

फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने साल 2016 में आई फिल्म ‘कहानी-2’ से जुड़े कॉपीराइट उल्लंघन मामले में चल रही कार्रवाई को रद्द करने का फैसला सुनाया है. निर्देशक पर कहानी-2 की कहानी चुराने का आरोप लगा था. पहले केस की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में चली थी, लेकिन फैसले को चुनौती देते हुए निर्देशक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. इससे पहले जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने घोष को राहत देते हुए झारखंड कोर्ट में पेशी से छूट दी थी और नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

हमें अंदाजा था फिल्म चलेगी: राकेश बेदी

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज होते ही हर जगह धूम मचा दी है. फिल्म में भले ही रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे, लेकिन इसके क्लाइमैक्स वाले सीन में राकेश बेदी ने हर किसी के दिल में खास जगह बनाई है. इस सीन को देखने के बाद हर कोई उन्हें फिल्म का असली ‘धुरंधर’ कह रहा है.सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बंधे हुए हैं और कई यूजर्स उन्हें ‘हुकुम का इक्का’ बता रहे हैं.

मनीष मल्होत्रा की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए बॉलीवुड सेलेब्स

मशहूर फैशन डिजाइनर और प्रोड्यूसर मनीष मल्होत्रा के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट गया है. बीती शाम को उनकी मां का निधन हो गया है. शुक्रवार को सांताक्रूज श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मुश्किल समय में डिजाइनर को सांत्वना देने के लिए फिल्म जगत के कई लोग वहां पहुंचे. शमशान घाट के बाहर कई स्टार्स दिवंगत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इनमें करण जौहर के साथ -साथ उर्मिला मातोंडकर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, डेविड धवन, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख, मलाइका अरोड़ा, करण ठक्कर, फ्रेडी दारूवाला, निधि दत्ता, सोफिया चौधरी, विजय वर्मा, डेविड धवन, मोहित मारवाह आदि भी पहुंचे.

आरती सिंह ने ट्रोल करने वालों को दिया जवाब

आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस बार चर्चा का केंद्र उनके लुक्स से ज्यादा उनका दिल छू लेने वाला कैप्शन है. आरती ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ‘लोग क्या कहेंगे’ की सोच पर करारा तमाचा मारा है.

रुपाली गांगुली ने ‘धुरंधर 2’ के नाम लिखा पोस्ट

रूपाली गांगुली ने भी एक्स पर फिल्म के लिए एक लंबा नोट लिखा, “गुरुवार को मैंने ये फिल्म देखी और इसका असर अभी भी मुझे महसूस हो रहा है. यह एक बेबाक और शानदार सिनेमा का अनुभव था. आदित्य धर, आपने फिल्म बनाने के नियम बदल दिए! रणवीर सिंह ने हमजा के किरदार में इतनी ऊर्जा और रॉ पावर दिखाई, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. खासकर जसकीरत जब आखिरी में अपनी मां को देखता है, उसकी आंखों का भाव कमाल का था. आर. माधवन की एक्टिंग के लिए ‘शानदार’ कहना भी कम है, मैं उनकी बहुत बड़ी फैन बन गई हूं. विजय गांगुली के नाम को स्क्रीन पर देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ. विकास नौलखा के विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर कमाल के थे. राकेश बेदी हमेशा की तरह शानदार. हर तकनीशियन और कलाकार को धन्यवाद, जिसने हमें एक ऐसा मास्टरपीस दिया.”

महेश बाबू ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की

महेश बाबू ने एक्स पर एक नोट शेयर कर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को एक धमाकेदार फिल्म बताया. उन्होंने लिखा, “‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक धमाकेदार फिल्म है, जिसे शानदार तरीके से पेश किया गया है. रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है. वहीं, आदित्य ने भी इसे अच्छी तरह से निर्देशित किया है जबकि आर. माधवन की एक्टिंग खासतौर पर शानदार रही है और शाश्वत सचदेव का संगीत भी लाजवाब है. मेरी तरफ से पूरी टीम को बधाई.”

‘धुरंधर 2’ के मुरीद हुए जूनियर एनटीआर-महेश बाबू, रणवीर सिंह की तारीफ में पढ़े कसीदे

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर जगह से सराहना बटोर रही है. कई बड़े सितारे सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. महेश बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर कर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को धमाकेदार फिल्म बताया. उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज एक धमाकेदार फिल्म है, जिसे शानदार तरीके से पेश किया गया है. रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है’. जूनियर एनटीआर ने भी एक नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज की टीम को दिल से सलाम. रणवीर सिंह ने फिल्म में कमाल का काम किया, उनकी एक्टिंग देखने लायक है.’

‘सरके चुनर तेरी’ की सिंगर मंगली ने मांगी माफी, अब नए लिरिक्स के साथ रिलीज होगा गाना

कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब थमने का नाम ले रहा है. गाने के बोल पर दर्शकों ने कड़ी आपत्ति जताई थी, जिसके बाद सिंगर मंगली ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है. मंगली ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. उन्होंने साफ किया कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका मकसद नहीं था और जल्द ही इस गाने का करेक्टेड वर्जन रिलीज किया जाएगा.

निमिषा नायर का पीछा करने वाले 2 युवक पर पुलिस का एक्शन, एक्ट्रेस ने वीडियो में बताई आपबीती

एक्ट्रेस निमिषा नायर ने मुंबई में रोड रेज का शिकार होने के बाद दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. घटना 17 मार्च की सुबह करीब 4:45 बजे की है, जब निमिषा उबर कैब से अंधेरी से नरिमन पॉइंट जा रही थीं. खेरवाड़ी ब्रिज के पास कैब द्वारा एक मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने पर दोनों युवक भड़क गए और पीछा शुरू कर दिया. मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और नोटिस देकर रिहा कर दिया. इस घटना ने एक बार फिर महानगर में देर रात की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

शिल्पा शेट्टी को 12.5 करोड़ के गिफ्ट मामले में बड़ी राहत, अब दोबारा शुरू होगी पूरी जांच

शिल्पा शेट्टी को 12.5 करोड़ रुपये के गिफ्ट मामले में इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल से आंशिक राहत मिली है. दरअसल, साल 2019-20 में पति राज कुंद्रा से मिले इस गिफ्ट को अधिकारियों ने अनक्लियर क्रेडिट मानकर उनकी आय में जोड़ दिया था. ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया कि केवल गिफ्ट डीड और पैन डिटेल्स से लेन-देन की सच्चाई साबित नहीं होती, क्योंकि इसमें बैंक ट्रांसफर का कोई विवरण नहीं था. हालांकि, बेंच ने इस मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं, जिससे आयकर विभाग को इसकी असलियत साबित करने का एक और मौका मिल गया है.



Source link

Previous Post

हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Next Post

फर्रुखाबाद के किसान कर रहे कमाल, कर रहे मिश्रित खेती, कम लागत में कमा रहे लाखों रुपए

admin

admin

Next Post
फर्रुखाबाद के किसान कर रहे कमाल, कर रहे मिश्रित खेती, कम लागत में कमा रहे लाखों रुपए

फर्रुखाबाद के किसान कर रहे कमाल, कर रहे मिश्रित खेती, कम लागत में कमा रहे लाखों रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News