UP News Live Updates: उत्तर प्रदेश में अपराध और प्रशासनिक हलचलों के बीच कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं. प्रतापगढ़ में पुलिस ने दिल दहला देने वाले मां-बेटे के डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा किया है, वहीं बुलंदशहर में मौत के 15 दिन बाद एक विवाहिता का शव कब्र से बाहर निकाला गया है. इसके अलावा सोनभद्र में सियासी बयानबाजी पर पुलिस केस और महोबा में नशीले पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई की खबर है.
वाराणसी: गंगा में ‘बिरयानी इफ्तार’ पड़ी भारी, 14 आरोपी भेजे गए जेल
वाराणसी में गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर इफ्तार पार्टी आयोजित करने का मामला अब कानूनी रूप ले चुका है. आज इस मामले में सभी 14 आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई. अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. कोर्ट ने आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री भी तलब की है. सुनवाई के दौरान आरोपियों के कोर्ट में रोने की चर्चा भी रही. परिजनों ने गलती स्वीकार करते हुए माफी की गुहार लगाई, लेकिन कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए 23 मार्च को जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख तय की है.
चंदौली: निर्माणाधीन पुल हादसे में बड़ा एक्शन, जेई सस्पेंड और FIR दर्ज
चंदौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का स्लैब गिरने के मामले में डीएम (DM) ने सख्त रुख अख्तियार किया है. लापरवाही पाए जाने पर कार्यदाई संस्था के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. जूनियर इंजीनियर (JE) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है. पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बरेली: नौकरी के नाम पर अपहरण करने वाले अनिल को 5 साल की जेल
बरेली की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने करीब 7 साल पुराने अपहरण के मामले में आरोपी अनिल को सलाखों के पीछे भेज दिया है. 6 जनवरी 2019 को इज्जत नगर इलाके में अनिल ने एक युवती को सरकारी नौकरी का झांसा देकर अगवा किया था. कोर्ट ने अनिल को 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और 11,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
चित्रकूट: बोलेरो ने राहगीर और बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के कहेटा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले एक राहगीर को कुचला और फिर दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इस टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. आरोपी चालक वाहन समेत फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
चंदौली: निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, सांसद-विधायक धरने पर
चंदौली में एक बड़े हादसे के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरने के मामले में सांसद बीरेंद्र सिंह और विधायक प्रभु नारायण सिंह धरने पर बैठ गए हैं. जन प्रतिनिधियों ने कार्यदाई संस्था के एमडी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है. सांसद ने पुल की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
मेरठ: ‘योगी की सरकार भोगियों की नहीं’, मंत्री धर्मपाल सिंह का विपक्ष पर प्रहार
मेरठ दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार की 9 सालों की उपलब्धियां गिनाईं और अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार किया. मंत्री ने कहा कि ईद की नमाज में पुष्प वर्षा पर सरकार को कोई ऐतराज नहीं है, अनुमति पर विचार किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि पिछले 9 सालों में प्रति व्यक्ति आय तीन गुना बढ़ी है और यूपी अब “बीमारू” नहीं बल्कि देश का “ग्रोथ इंजन” बन गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह योगी की सरकार है, भोगियों और ढोंगियों की नहीं.
सोनभद्र: 5 दिन से लापता शिवचरण का शव नदी किनारे मिला
सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नदी किनारे एक सड़ी-गली लाश मिली. मृतक की पहचान 14 मार्च से लापता शिवचरण गोंड़ के रूप में हुई है. चरवाहों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी थी. परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच कर रही है.
प्रतापगढ़: ‘अवैध संबंध और ईर्ष्या’ ने ली मां-बेटे की जान, भतीजा ही निकला कातिल
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतका का सगा चचेरा भतीजा रण बहादुर मौर्य निकला. पुलिस के मुताबिक, आरोपी भतीजे का अपनी चाची के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. हाल ही में चाची का किसी दूसरे व्यक्ति से अफेयर शुरू होने पर आरोपी नाराज था. 15 मार्च की आधी रात को रण बहादुर ने धारदार हथियार से चाची और उनके 14 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बुलंदशहर: मौत के 15 दिन बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में दिल्ली निवासी शबनम की संदिग्ध मौत का मामला गहरा गया है. मायके पक्ष के आरोपों के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. जिलाधिकारी (DM) के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शबनम का शव कब्र खोदकर बाहर निकाला. शबनम की शादी 16 महीने पहले नई बस्ती निवासी सलमान से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत स्वाभाविक नहीं थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
सोनभद्र: सपा जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी तहरीर
सोनभद्र में राजनीतिक पारा चढ़ गया है. जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. सपा जिलाध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर वीडियो डालकर जिला पंचायत को माफियाओं के हाथों बेचने की टिप्पणी की थी. करमा थाना पुलिस ने मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
कुशीनगर: दबंगई के आगे बेबस परिवार, अपनी ही जमीन के लिए धरने पर बैठे
पडरौना नगर के धर्मशाला रोड पर एक परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए धरने पर बैठा है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके दबंग भाई ने पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है. सरेआम ताला तोड़ने का वीडियो भी सामने आया है. प्रशासन की अनदेखी से परेशान होकर पति-पत्नी और बेटा सड़क पर बैठने को मजबूर हैं.
महोबा: पुलिस ने 11 लाख का गांजा जलाकर किया खाक
महोबा पुलिस लाइन में आज मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली. विभिन्न थानों में दर्ज 15 मुकदमों से संबंधित 44.617 किलो अवैध गांजा, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये है, उसे इंसीनरेटर मशीन के माध्यम से जलाकर नष्ट कर दिया गया. यह कार्रवाई मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई.
एटा में दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की हुई मौत
एटा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां भीषण सड़क हादसे मे चार लोगों की मौत हो गई है. पैदल जा रहे व्यक्ति को बचाने में बाइक से टकराई थी स्कार्पियो कार. तीन की मौके पर हुई थी दर्दनाक मौत. कार चालक हुआ था गंभीर घायल. घायल कार चालक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारो शवों को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस. भीषण सड़क हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति और बाइक सवार दो लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत. घायल कार चालक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम.
झांसी में खाई में गिरी कार
झांसी जिले के ग्राम अस्ता के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास बड़ा हादसा टला. रूट डायवर्जन के अभाव में खाई में गिरी कार. गुरसरांय थाना क्षेत्र का मामला. सड़क खुदी होने के बावजूद नहीं लगाए गए संकेतक बोर्ड. अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एयरबैग से बची जान. परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित, टली बड़ी अनहोनी.
IAS को फर्जी बताने वाले केस में पुलिस की किरकिरी
मेरठ में IAS को फर्जी बताने के मामले में पुलिस की किरकिरी. मेरठ पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया. जांच के दौरान कैडर और पोस्टिंग की डिटेल नहीं बता पाए राहुल कौशिक. प्रशासनिक अधिकरण का स्टे भी नहीं दिखा पाए राहुल. 2025 से अब तक यूपी 112 पर 65 बार अलग-अलग मामलों में कॉल किया. पुलिस टीम के पहुंचने पर अपने साथियों के साथ नशे में धुत मिले राहुल कौशिक. थाने से कई बार प्रोटोकॉल की डिमांड करने का भी आरोप. मेरठ पुलिस ने किरकिरी के बाद प्रेस नोट जारी किया.
जौनपुर में बदमाशों ने युवक को मारी गोली
जौनपुर जिले में बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर. बदमाशों ने युवक की पिटाई करने के बाद सरेआम गोली मारकर फरार. पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारने की जताई जा रही आशंका. जौनपुर में नही थम रहा अपराध की घटना, गोली फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत. जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र का मामला.
चंदौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का गिरा स्लैब
चंदौली जिले में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा. ढलाई के दौरान अचानक भर भराकर गिरा स्लैब. हादसे में मजूदरों के घायल होने की सूचना. घटना के बाद ठेकेदार और जिम्मेदार मौके से फरार. स्थानीय लोगों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप. बिना इंजीनियर के चल रहा था काम. मनोज सिंह डब्लू ने सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप. संबंध में एएसपी ने कहा एक घायल की सूचना है. सदर थाना क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के पास हावड़ा – गया रूट का पूरा मामला.
6 महीने से ड्यूटी से गायब 11 सिपाही निलंबित
प्रतापगढ़ जिले में 6 माह से ड्यूटी से गायब 11 सिपाहियों को एसपी ने किया निलंबित. एसपी ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभाग जांच के दिए आदेश. अवकाश पर गए 11 सिपाही 6 माह से वापस नहीं लौटे. छुट्टी खत्म होने के बावजूद वापसी ना कर घोर लापरवाही बरतने का है आरोप. ड्यूटी से गायब 7 पुरुष और 4 महिला सिपाही है शामिल. एसपी दीपक भूकर के एक्शन से मचा हड़कंप.
फर्रुखाबाद में लूट के आरोपी से मुठभेड़
फर्रुखाबाद जिले में एसओजी व थाना पुलिस की लूट के आरोपी से हुई मुठभेड़. पुलिस व बदमाश की मुठभेड़ में पुलिस कर्मी सहित बदमाश के लगी गोली. बदमाश ने कुछ दिन पूर्व बाइक सवार महिला के कुंडल लूट कर हुआ था फरार. पुलिस कुंडल बरामदगी के लिए लेकर पहुंची. बदमाश ने छिपे तमंचे से किया फायर सिपाही धर्मेंद्र तिवारी के लगी गोली हुए घायल. जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली. दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी में कराया भर्ती. बदमाश को डाक्टर ने जिला अस्पताल लोहिया किया रेफर. कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में हुए मुठभेड़.
तेज रफ्तार ट्रेलर मकान में घुसा
अम्बेडकरनगर जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर मकान में घुसा. अनियंत्रित ट्रेलर ने मकान को मारी टक्कर. मकान भरभराकर गिरा, मची अफरा-तफरी. किरायेदार बाल-बाल बचा, सामान मलबे में दबा. आसपास की दुकानों को भी भारी नुकसान. लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान. पुलिस जांच में जुटी. हंसवर क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा.
पुलिस बूथ में घुसा अनियंत्रित ट्रक
आजमगढ़ जिले में पुलिस बूथ में घुसी अनियंत्रित ट्रक. पुलिस बूथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने भाग के बचाई अपनी जान. ट्रक की टक्कर से पुलिस बूथ का आधा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त. तेज आवाज सुनकर आस पास के लोगो मौके पर पहुंचे. बूथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने थाने में दी सूचना. मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी से ट्रक को निकाला बाहर. ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से हुआ फरार,पुलिस कर रही तलाश. निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा पुलिस बूथ का मामला.
सपा नेता ने लगाया पोस्टर
समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास लगा पोस्टर. समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद इख़लाक़ ने लगाया पोस्टर. पोस्टर में लिखा गया “कभी शंकराचार्य का अपमान किया. कभी “पंडित” को अवसरवादी बना दिया. नाली की गैस के सपने दिखाकर सिलेंडर का भी बुरा हाल किया. अब अपमान की राजनीति नहीं चलेगी, जनता सबक सिखाएगी. सम्मान का दौर फिर लौटेगा ,जब 2027 में अखिलेश भैया की सरकार आएगी.”
एटा में पति ने पत्नी के साथ की हैवानियत
एटा जिले में पति ने पत्नी पूजा को दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर. परिवारिजन हुए दंग. विवाहित महिला के साथ पति ने मारपीट कर बर्बरता की सारी हद की पार. जनपद फिरोजाबाद के थाना क्षेत्र एका के अंतर्गत गांव खतौली जयसिंहपुर में वैश्य खेरिया की रहने वाली पूजा की हुई थी शादी. विवाहित महिला पूजा के पति ने हाथ-पैर बांधकर 3 घंटे तक पीटा. पति ने विवाहित महिला के सिर के बाल काटे और खाना भी नहीं दिया. महिला को परिवार वालों से भी बात नहीं करने देता था पति. पूजा को गांव के बाहर सड़क किनारे छोड़कर भाग गया पति. पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर की जा रही है कार्रवाई. थाना क्षेत्र रिजोर की पुलिस ने विवाहित महिला का कराया चिकित्सा परीक्षण. थाना क्षेत्र रिजोर के वैश्य खेड़िया का मामला.
सुल्तानपुर में पेड़ से लटकी मिली लाश
सुल्तानपुर जिले में पूरे सूबेदार मजरे बिसावां में पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय राहुल का शव. शर्ट के सहारे लटका था शव, ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर लटकाने का लगाया आरोप. सूचना पर पहुँचे सीओ बल्दीराय और पुलिस बल, साक्ष्यों को किया इकट्ठा. बल्दीराय क्षेत्र में दूसरे दिन भी मिली लाश. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
सोनभद्र में शादी के नाम पर लड़की से ठगी
सोनभद्र जिले में शादी के नाम पर युवती के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. बिचौलिए ने हरियाणा के एक युवक से लड़की की शादी तय कराई. लड़के को आर्थिक रूप से संपन्न और अच्छी नौकरी वाला बताया. विश्वास दिलाने के लिए लड़की के परिवार वालों को किसी दूसरे का घर दिखा दिया. पीड़िता ससुराल पहुंची तब सच्चाई सामने आया. एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर शाहगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शाहगंज थाना क्षेत्र के खजुरी गांव का मामला.
सुल्तानपुर में छात्रा से छेड़खानी
सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाने में छात्रा से छेड़खानी और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज. मो. आरिफ पर राह चलती छात्रा को परेशान करने और अश्लील बातें करने का आरोप. विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को दी ‘उठा लेने’ की धमकी. मानसिक रूप से परेशान है पीड़िता. पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज. आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस.
बिधनू कांड का आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल
कानपुर के थाना बिधनू कांड का आरोपित मुठभेड़ में हुआ घायल. बिधनू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती. नाबालिग की हत्या में फरार आरोपित सनी की पुलिस से हुई मुठभेड़. आरोपित ने पुलिस टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपित हुआ घायल. विष्णु थाना क्षेत्र में मंगलवार को 11 वर्षीय छात्रा की हुई थी हत्या. परिजनों ने दो युवकों पर लगाया था हत्या का आरोप. सनी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दूसरे की तलाश कर रही पुलिस. सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द कर सकती है पूरे मामले का खुलासा.
सुल्तानपुर में पुलिस ने शातिर चोर को किया अरेस्ट
सुल्तानपुर जिले में पुलिस ने शातिर ताला तोड़ चोर अजीम कुरैशी को किया गिरफ्तार. एसपी कार्यलय के बगल में डाकखाना चौराहा स्थित आयुर्वेदिक औषधालय में शटर काटकर की थी बड़ी चोरी. आरोपी के पास से ₹36,160 नकद, आधार कार्ड और चोरी में प्रयुक्त सब्बल-कटर बरामद. पकड़ा गया अभियुक्त कोई मामूली चोर नहीं,अमेठी-प्रतापगढ़ में दर्ज हैं 26 मुकदमे. लूट, चोरी, NDPS और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन मामलों में लंबे समय से था वांछित. कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल.
फतेहपुर में दो पक्षों के बीच बवाल
फतेहपुर जिले में दो पक्षों में बवाल. जमकर चले लाठी-डंडे. मारपीट में ग्राम प्रधान समेत 8 लोग घायल. चार लोगों की हालत गंभीर, कानपुर हुए रेफर. खेत में बकरी जाने को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद. ग्राम प्रधान द्वारा घर पर समझौता कराते समय दबंगों ने बोला हमला. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया. घटना के बाद गांव में काफी पुलिस बल तैनात. देर रात सुल्तानपुर घोष थाना के पूरे काशी गांव का मामला.
वाराणसी में पिस्टल की नोंक पर किशोरी से दुष्कर्म
वाराणसी में पिस्टल की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म. दुष्कर्म के बाद आरोपी ने किया वीडियो वायरल. अगवा कर 60 किमी दूर ले गए आरोपी. आरोपी रविन यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार. चोलापुर थानाक्षेत्र के मुर्दी गांव का मामला.
अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश
मेरठ जिले में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश. दो आरोपी गिरफ्तार. दर्जनों सिम कार्ड ,लैपटॉप मोबाइल व अन्य सामान बरामद. जगह बदल कर ऑपरेट कर रहे थे टेलिफोन एक्सचेंज. गल्फ कंट्री में इलीगल कॉलिंग का नेटवर्क ध्वस्त. देश को आर्थिक क्षति पहुंचाने का बड़ा आरोप. देश विरोधी गतिविधियों का भी अंदेशा. थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने खुलासा किया.
कानपुर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर ब्लास्ट
कानपुर दिल्ली रेलवे ट्रैक पर देर रात को पांच लीटर का गैस सिलिंडर फट गया. पुलिस और आरपीएफ मामले की जांच में जुटी है. बैग महाबोधि एक्सप्रेस से नीचे गिरने की आशंका है. सिलिंडर बैग के अंदर रखा हुआ था. यह बैग प्रतापगढ़ के ओम प्रकाश मिश्रा का है. बैग कैंट और रेलबाजार क्षेत्र के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला है. 5 किलोमीटर के कानपुर हावड़ा ट्रैक पर पूरी रात फुट पेट्रोलिंग करती रही जीआरपी और आरपीएफ की टीम.
सीतापुर-बहराइच मार्ग पर हादसा
सीतापुर-बहराइच मार्ग पर हुआ सड़क हादसा. डीसीएम ने ट्रैक्टर सहित बोलेरो में मारी टक्कर. अनियंत्रित बोलेरो पुलिस चौकी में घुसी. हादसे में बाल-बाल बचे पुलिस कर्मी. हादसे में दो लोग हुए घायल. पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लिया. लहरपुर कोतवाली की भदफर चौकी का मामला.
गाजियाबाद में बदमाश का एनकाउंटर
गाजियाबाद जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कर दिया. पकड़ा गया बदमाश लूट और चोरी की कई घटनाओं में वांछित था. चोरी की बाइक एवं अवैध असलह भी बरामद किए गए हैं. थाना वेव सिटी क्षेत्र में हुई मुठभेड़.
मां विंध्यावासिनी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब
मिर्जापुर जिले में नवरात्र के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी दरबार में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब. जयकारों से गूंज रहा मां विंध्यवासिनी का दरबार. मां की एक झलक पाने के लिए देर रात से लाइन में लगे हैं भक्त. मंगला आरती के बाद से भक्तों को मिलने लगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन.
योगी सरकार के कामकाज को बताएंगे प्रभारी मंत्री
योगी सरकार के नौ वर्ष के कामकाज बताने को 26 तक जिलों में लगेंगे मेले, प्रभारी मंत्री करेंगे उद्घाटन. 26 मार्च तक जिलों में लगेंगे नौ दिवसीय मेले. जिलों में प्रभारी मंत्री, बीजेपी के विधायक सांसद और एमएलसी बताएंगे उपलब्धियां. विकास पुस्तिका विमोचन, फिल्म प्रदर्शन भी होगा. योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर 26 मार्च तक सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे. प्रभारी मंत्री नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन करेंगे, जिसमें ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ फिल्म और विकास पुस्तिका का विमोचन होगा. कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक परामर्शदाता समिति गठित करने के निर्देश.
आगरा में प्रॉपर्टी डीलर ने छात्र को मारी गोली
आगरा जिले में प्रॉपर्टी डीलर से छात्र का ढाबे पर विवाद हो गया. इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई और प्रॉपर्टी डीलर ने छात्र पर गोली चला दी. घायल छात्र की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है. गोली ऋषभ के पैर में जा लगी. प्रॉपर्टी डीलर आरोपी देवेंद्र चौधरी और नीरज पर मारपीट और फायरिंग का आरोप है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवेंद्र और नीरज को हिरासत में ले लिया और वहीं घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घायल छात्र नोएडा में पढ़ाई करता है. थाना न्यू आगरा क्षेत्र के ज्ञानी ढाबे का मामला है.
आगरा में ईद की खुशियां मातम में बदलीं
आगरा जिले में ईद की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब स्कूटी पर सवार 3 लड़कों को बस ने रौंद दिया. तीन में से दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि तीनों लड़के रमजान की रात जागने के लिए मस्जिद जा रहे थे. घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. थाना रकाबगंज क्षेत्र के आगरा किला के सामने का मामला.
गिरफ्तार तीन यूक्रेनी नागरिकों के लखनऊ आने की वजह ढूंढ रही एजेंसी
लखनऊ में एनआईए की ओर से छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक की गिरफ्तारी के मामले में छह में से तीन यूक्रेनी नागरिक पेट्रो हुरबा,तारास स्लीवियाक और इवान सुकमानोवस्की लखनऊ से गिरफ्तार हुए थे.
इन तीनों यूक्रेनी नागरिकों के लखनऊ आने की वजह तलाश रही है एजेंसियां.
करोड़ों रुपये के मुद्रा लोन घोटाले मामले में CBI ने दर्ज की FIR
लखनऊ में करोड़ों रुपए के मुद्रा लोन घोटाले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर. लखनऊ के चार और मैनपुरी के एक ठिकाने पर सीबीआई ने की छापेमारी. बाराबंकी के ज़ैदपुर में बैंक ऑफ़ इंडिया ब्रांच में 2.78 करोड़ रुपए के मुद्रा लोन घोटाले के मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर. हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के आदेश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की. सीबीआई ने छापेमारी में अहम दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत जुटाए. एफआईआर में बैंक के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अमन वर्मा ,फील्ड अफसर शैलेंद्र प्रताप पंकज और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. 21 फरवरी 2024 को तत्कालीन ब्रांच मैनेजर राजीव बच्चन ने जैदपुर थाने में दी थी तहरीर.



