• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Dhurandhar 2 News Live: अल्लू अर्जुन के ‘धुरंधर 2’ रिव्यू पर आर माधवन का बयान, अर्जुन रामपाल ने तारीफ पर गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार

admin by admin
March 19, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
Dhurandhar 2 News Live: अल्लू अर्जुन के ‘धुरंधर 2’ रिव्यू पर आर माधवन का बयान, अर्जुन रामपाल ने तारीफ पर गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार


मुंबई. ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. एक दिन पहले फिल्म का पेड प्रीव्यू हुआ, जिससे मेकर्स ने 52 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की.आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को खूब सराहा जा रहा है. पेड प्रीव्यू देखने वालों ने रणवीर सिंह की अदाकारी की तारीफ की. अब तेलुगू सुपरस्टार और पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन ने ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की तारीफ की है. इतना ही नही, विजय देवरकोंडा और अनुपम खेर ने फिल्म को सराहा है.

‘ये फिल्म दिल में बसी रहेगी’, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने किया ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​भी इस मुहिम में शामिल हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 की समीक्षा करते हुए टीम की सराहना की है. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने फिल्म की देशभक्ति और इसकी गहरी जियोपॉलिटिकल कहानी की सराहना करते हुए कहा कि इसका स्टाइल और बैकग्राउंड स्कोर दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है. सिद्धार्थ के मुताबिक, रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने फिल्म में जान डाल दी है. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर के विजन और पूरी टीम की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि जब क्लियर सोच के साथ काम किया जाता है, तो ऐसी ही असरदार और लंबे समय तक याद रहने वाली फिल्म बनती है.

‘तीन कौए’ का फर्स्ट लुक रिलीज, खतरनाक अवतार में नजर आएंगी फातिमा सना शेख

एक्टिंग की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर सीरीज तीन कौए का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. एक्शन और सस्पेंस से भरी इस सीरीज में फातिमा बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाली हैं, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है.

दोस्तों के साथ गोवा पहुंचीं ममता कुलकर्णी, संन्यासी जीवन से दूर दिखा बदला अंदाज

ममता कुलकर्णी अब एक बार फिर अपने बदले अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. वे हाल में गोवा में दोस्तों के साथ नजर आईं, जहां उनका ग्लैमरस लुक कैमरे में कैद हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में ममता स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अवतार में दिखीं. उनके इस नए रूप ने फैंस को चौंका दिया है, क्योंकि वह लंबे समय से लाइमलाइट से दूर थीं. अब उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है.

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

नई दिल्ली: ‘धुरंधर 2’ फिलहाल सिनेमाघरों में धमाका कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर जून महीने में रिलीज होगी. फिल्म के पोस्टर पर जियोहॉटस्टार का लोगो होना इस बात की पुष्टि करता है कि डिजिटल अधिकार इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे हैं. चूंकि फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई है, इसलिए उम्मीद है कि यह जून 2026 के दूसरे हफ्ते तक जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी . हालांकि, फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए यह तारीख थोड़ी आगे भी बढ़ सकती है .

‘हम दिल से गाते हैं’, अभिजीत भट्टाचार्य ने गानों का क्रेडिट लेने पर एक्टर्स पर कसा तंज

मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में अपनी बेबाक राय से एक बार फिर ध्यान खींचा है. उन्होंने गानों का क्रेडिट एक्टर्स को मिलने के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि एक्टर्स अच्छा गाते तो हैं, लेकिन वे ‘मुंह’ से गाते हैं जबकि प्लेबैक सिंगर्स ‘दिल’ से गाते हैं. अभिजीत विवादों और मीटू आरोपों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन अपने पुराने विवादों के बावजूद अपनी गायकी का लोहा मनवाया है.

‘आपको मेडल मिलना चाहिए’, अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के सपोर्ट पर जताया आभार

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को देखने सिनेमाघरों में लंबी कतारें लगी हैं, हालांकि इसके पेड प्रिव्यू के वक्त कैंसिलेशन और देरी की वजह से थोड़ी उथल-पुथल जरूर हुई. मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की जमकर तारीफ की और इसे अब तक की अपनी पसंदीदा हिंदी फिल्म बताया. उन्होंने अर्जुन रामपाल के संयम और मेहनत की तारीफ करने के साथ-साथ डायरेक्टर आदित्य धर को ‘लीजेंड’ और रणवीर सिंह को ‘असली स्टार’ बताया. गैब्रिएला ने मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग को भी मास्टरपीस बताया और कहा कि फिल्म का हर एक किरदार अपने-आप में कमाल है. अर्जुन रामपाल ने भी गर्लफ्रेंड के सपोर्ट पर आभार जताया. उन्होंने कमेंट किया, ‘आपको प्यार, बहुत खुश हूं. मुझ पर विश्वास करने, सपोर्ट करने और इकबाल के क्रिएशन के वक्त संयम बरतने के लिए शुक्रिया. आपको मेडल मिलना चाहिए.’

अल्लू अर्जुन के ‘धुरंधर 2’ रिव्यू से गदगद हुए आर माधवन, जताया आभार

नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर सिनेमाघरों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. सितारे भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं, जिनमें सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी नजर आए. फिल्म देखने के बाद अल्लू अर्जुन ने एक्स पर ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की, जिससे फिल्म के लीड एक्टर आर माधवन इमोशनल हो गए. आर माधवन ने अल्लू अर्जुन को रिप्लाई में लिखा कि वे अल्लू अर्जुन के काम के बहुत बड़े फैन हैं और उनके जैसे बड़े आर्टिस्ट से फिल्म का पहला रिव्यू मिलना उनके करियर के इस मोड़ पर बेहद मायने रखा है. आर माधवन लिखते हैं, ‘मैं बहुत खुश, इमोशनल और प्रेरित हूं. मेरे प्यारे भाई, आपकी बातों से मुझे बहुत खुशी हुई. मैंने आपकी सभी फिल्में देखी हैं और आपके टैलेंट का बहुत बड़ा फैन रहा हूं.’

I’m so humbled touched and hyper motivated. This means so much coming from you, my dear brother I have watched all your films with complete awe of your abilities. And so it’s a fantastic feeling to know how mutual it is. God bless you .. and this being the first review online is… https://t.co/aHv3010Z7T

— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) March 18, 2026

सिनेमाघरों में गूंज रही है ‘धुरंधर-2’ की दहाड़

निर्देशक आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और पहले दिन से ही दर्शकों व सितारों के बीच खूब चर्चा में है. रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म देखने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारे आदित्य धर के काम के कायल हो गए हैं. सिनेमाघरों में ‘धुरंधर-2’ की दहाड़ साफ सुनाई दे रही है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के बाद चर्चा में अतीक अहमद

‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा चुकी है. फिल्म में कई ऐसे खुलासे किए गए हैं कि देखकर मन में कई सवाल जन्म ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर यूजर्स का हाल भी कुछ ऐसा है कि धुरंधर के दूसरे पार्ट में बाहुबली नेता अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को देखकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं. यूजर्स का फिल्म देखकर कहना है कि केंद्र सरकार के नोटबंदी का फैसला बिल्कुल सही था.

Dhurandhar 2: 1 घंटे में बिके 1 लाख टिकट

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के पिछले एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं. इसकी जानकारी बुक माई शो के जरिए मिली.

Dhurandhar 2

दिव्यांका त्रिपाठी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप वाली तस्वीरें पोस्ट कीं. इसमें दोनों एक दूसरे के साथ खोए नजर आ रहे हैं. कपल ने एक दूसरे से मैच करते हुए सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं, जो उनके बीच की खुशी को बयां कर रहा है. एक तस्वीर में विवेक, दिव्यांका के पीछे खड़े होकर उन्हें गला लगाते नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं. तीसरी तस्वीर में विवेक छोटे-छोटे बच्चों के जूते पकड़े हुए दिख रहे हैं, जो उनके घर आने वाले बच्चे का संकेत है.

रिकी केज ने ‘धुरंधर 2’ के लिए आदित्य धर को बताया फाइनेस्ट डायरेक्टर

रिकी केज ने ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू करते हुए लिखा, “पिछले पार्ट से लंबा था, लेकिन महसूस हुआ कि छोटी थी. दोनों फिल्मों में, आदित्य ने एक ऐसा अंदाज बनाया है जिसे मैं रिडले स्कॉट के एपिक-रियलिज्म और क्वेंटिन टैरेंटिनो के कलरफुल एक्शन का मिक्सचर कहता हूं. पिछली पार्ट ज्यादा रिडले स्कॉट जैसी थी (बॉडी ऑफ लाइज, ब्लैक हॉक डाउन आदि), यह वाली ज्यादा टैरेंटिनो जैसी है (किल बिल, पल्प फिक्शन आदि). आदित्य दुनिया के अकेले निर्देशक हैं जिन्होंने इस असंभव संतुलन को बखूबी साधा है और ऐसी फिल्में बनाई हैं जो अर्थपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद मनोरंजक भी हैं.”

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ पिता को दी श्रद्धांजलि

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने दिवंगत पिता की पुण्यतिथि पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए अपने पिता को श्रद्धांजलि दी. इन तस्वीरों में ऐश्वर्या के पिता, स्वर्गीय कृष्णराज राय की एक फ्रेम की हुई तस्वीर नजर आ रही है, जिसे फूलों की माला से सजाया गया है. एक तस्वीर में ऐश्वर्या सफेद ट्रेडिशनल आउटफिट में अपने पिता की तस्वीर के पास खड़ी दिख रही हैं और माला लगी तस्वीर को छूते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं. एक अन्य तस्वीर में छोटी आराध्या भी अपने नाना को श्रद्धांजलि देते हुए उनके फोटो फ्रेम को हल्के से छूती नजर आ रही हैं.

बादशाह, संजय दत्त-नोरा फतेही को महिला आयोग का समन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए टटीरी गाने में शामिल सिंगर, डायरेक्टर को समन जारी किया है औ 25 मार्च को पेश होने के लिए कहा है. वहीं, आयोग ने संजय दत्त, नोरा फतेही समेत ‘सरके चुनरी तेरी सरके’ गाने में शामिल लोगों को भी समन जारी किया और 24 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है. आयोग ने आगे कहा कि अगर ये लोग दिए हुए समय पर पेश नहीं हुए तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ओरी ने सारा अली खान के मंदिर विवाद पर रिएक्ट किया

बद्री नाथ-केदार नाथ मंदिर समिति ने गैर-हिंदुओं के दर्शन पर रोक लगाई है. सारा अली खान की आस्था पर सवाल उठे हैं. ओरी ने सारा पर निशाना साधा है और सोशल मीडिया पर पोस्ट लाइक किया है. सारा और ओरी कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन पिछले एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है.

प्रीति जिंटा ने की ‘धुरंधर 2’ की भर-भरकर तारीफ

प्रीति जिंटा ने अर्जुन रामपाल के साथ ‘धुरंधरः द रिवेंज’ का प्रीव्यू शो देखा. प्रीति ने फिल्म की तारीफ की और अर्जुन की अदाकारी को भी सराहा. उन्होंने अर्जुन के साथ वाली एक तस्वीर भी शेयर की. प्रीति जिंटा ने लिखा, “अभी-अभी ‘धुरंधर 2’ देखी और मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि “बदला हो तो धुरंधर जैसा हो, वरना ना हो ” डायरेक्शन, एक्टिंग, म्यूजिक, एडिटिंग, कहानी, कास्टिंग और हर एक डिपार्टमेंट ने कमाल कर दिया है. फिल्म देखने के बाद सबसे पहले मां ने कहा कि वो इसे अपने दोस्तों के साथ थिएटर में फिर से देखना चाहती हैं और मेरी भी बिल्कुल यही इच्छा है. आदित्य आपने मुझे फैन गर्ल बना दिया है और मुझे ये बहुत पसंद है. इस शानदार अनुभव के लिए धन्यवाद. आपकी स्किल, टैलेंट और सबसे बढ़कर आपका दिल सही जगह पर है. रणवीरि सिंह आप मेरे दिल में बस गए हैं. क्या शानदार परफॉर्मेंस दी है. क्या रेंज, क्या गहराई, क्या सच्चाई ❤️. मुझे अभी भी सब कुछ समझने के लिए वक्त चाहिए ताकि मैं अपने विचार साफ तौर पर बता सकूं.”

‘उस्ताद भगत सिंह’ को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पांस

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ को ऑडियंस से अच्छे रिव्यूज मिल रहा है. फैंस उनकी एंंट्री सीन को एन्जॉय करते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस को पवन की फिल्म को एन्जॉय करते दिख रहे हैं.

‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘उस्ताद भगत सिंह’ का प्री-रिलीज़ थिएट्रिकल बिज़नेस तेलुगू राज्यों में 105 करोड़ रुपये पर लॉक हो गया है. इसमें निज़ाम में 35 करोड़ रुपए, रायलसीमा में 16 करोड़ रुपए और आंध्र में 55 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है.

‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु का निधन

‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर रहे शिबायामा त्सुतोमु का निधन हो गया. वह कैंसर से जंग लड़ रहे थे और 84 साल के थे. जापानी एनिमेशन कार्टून शो डोरेमोन की भारत में खूब पॉपुलर हैं. शिबायामा का निधन 6 मार्च को हुआ था लेकिन उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने एक दिन पहले उनके निधन की जानकारी दी. उन्होंने ‘डोरेमोन’ ने पर बेस्ड 22 फिल्मों का भी डायरेक्शन किया था.

विजय देवरकोंडा ने आदित्य धर को बताया जीनियस

विजय देवरकोंडा ने धुरंधर 2 देखने के बाद लिखा, “कल से भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बड़ा होने जा रहा है. चार शब्द – “भारत माता की जय!” पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार और सम्मान. आदित्य धर एक जबरदस्त जीनियस हैं. रणवीर सिंह पूरी तरह धमाकेदार हैं. आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा और जमील अंकल सभी शानदार थे. शाश्वत का म्युजिक कमाल है. हैशटैग धुरंधर द रिवेंज”

Vijay Dhurandhar
विजय देवरकोंडा ने ‘धुरंधर 2’ को सराहा.





Source link

Previous Post

सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

Next Post

वाराणसी में गंगा किनारे ‘बिरयानी इफ्तार’ पर एक्शन, चंदौली पुल हादसे में जेई सस्पेंड, बुलंदशहर में कब्र से निकली लाश

admin

admin

Next Post
वाराणसी में गंगा किनारे ‘बिरयानी इफ्तार’ पर एक्शन, चंदौली पुल हादसे में जेई सस्पेंड, बुलंदशहर में कब्र से निकली लाश

वाराणसी में गंगा किनारे 'बिरयानी इफ्तार' पर एक्शन, चंदौली पुल हादसे में जेई सस्पेंड, बुलंदशहर में कब्र से निकली लाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
  • वाराणसी में गंगा किनारे ‘बिरयानी इफ्तार’ पर एक्शन, चंदौली पुल हादसे में जेई सस्पेंड, बुलंदशहर में कब्र से निकली लाश
  • Dhurandhar 2 News Live: अल्लू अर्जुन के ‘धुरंधर 2’ रिव्यू पर आर माधवन का बयान, अर्जुन रामपाल ने तारीफ पर गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार
  • सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।
  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    by admin
    March 19, 2026
    0

    Last Updated:March 19, 2026, 06:31 ISTIndia, Pakistan To Face Each Other In Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का...

    Recent News

    हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    March 19, 2026
    वाराणसी में गंगा किनारे ‘बिरयानी इफ्तार’ पर एक्शन, चंदौली पुल हादसे में जेई सस्पेंड, बुलंदशहर में कब्र से निकली लाश

    वाराणसी में गंगा किनारे ‘बिरयानी इफ्तार’ पर एक्शन, चंदौली पुल हादसे में जेई सस्पेंड, बुलंदशहर में कब्र से निकली लाश

    March 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News