
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
बीजपुर (सोनभद्र) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से 19 मार्च 2026 को वर्ष प्रतिपदा समाहरोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है उस समारोह में विशेष रूप से भारत देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के आगमन होगा
इस शुभ अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय जी के द्वारा बजरंग दल सह प्रांत संयोजक संदिप गुप्ता को आमंत्रण पत्र मिलने से प्रखंड बीजपुर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकताओं में हर्ष व्याप्त है जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह रेणुकूट जिले व बीजपुर प्रखंड के गौरव की बात है कि अपने बीजपुर प्रखंड में निवास करने वाले एक कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया ।जिला सहसंयोजक राजेश कांत गुर्जर ने आमंत्रण मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता ने बताया कि प्रभु राम लला कि कृपा विशेष होने पर ही प्रभु श्रीराम जी के दर्शन करने का परम सौभाग्य प्राप्त होता है प्रखंड सुरक्षा प्रमुख संतोष गुप्ता ने कहा कि हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के प्रथम दिवस प्रभु का दर्शन करना सबसे उत्तम माना गया है शुभकामनाएं प्रेषित करने के क्रम में जिला मिलन प्रमुख राजेश विश्वकर्मा, बीजपुर प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सिंह, गोपाल प्रसाद गुप्ता,सुशील सोनी, पंकज चौबे के साथ समस्त प्रखंड के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने मिलकर शुभकामनाएं प्रेषित किया