• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, March 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

admin by admin
March 15, 2026
in खेल
0 0
0
अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास


Last Updated:March 15, 2026, 17:00 IST

Who is Max Dowman: आर्सेनल के 16 वर्षीय ‘वंडरकिड’ मैक्स डोमन ने एवर्टन के खिलाफ गोल दागकर प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे युवा स्कोरर बनने का कीर्तिमान रच दिया है. महज 16 साल 73 दिन की उम्र में डोमन ने अपनी ही हाफ से अकेले दौड़ लगाते हुए विपक्षी डिफेंस को ध्वस्त कर दिया और खाली नेट में गेंद धकेलकर 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. अभी स्कूल में पढ़ रहे इस किशोर ने अपनी रफ्तार और बेखौफ खेल से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है.

स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के 'वंडरकिड' ने रचा इतिहास Zoom

मैक्स डोमेन ईपीएल में सबसे कम उम्र में गोल दागने वाले फुटबॉलर बने.

नई दिल्ली. फुटबॉल की दुनिया में अक्सर ‘नए सितारों’ के उदय की कहानियां सुनी जाती हैं. लेकिन आर्सेनल के विंगर मैक्स डोमन ने जो कर दिखाया है. इस युवा फुटबॉलर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. महज 16 साल और 73 दिन की उम्र में डोमन ने एवर्टन के खिलाफ गोल दागकर इंग्लिश प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र के स्कोरर बनने का गौरव हासिल कर लिया. आर्सेनल और एवर्टन के बीच मुकाबला अपने अंतिम पड़ाव पर था. आर्सेनल 1-0 से आगे थी और एवर्टन बराबरी के लिए संघर्ष कर रहा था. मैच के स्टॉपेज टाइम में एवर्टन के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड भी कॉर्नर लेने के लिए अपनी पोस्ट छोड़कर आगे आ गए थे. इसी बीच गेंद डोमन के पास आई.

अपनी ही हाफ के बीच में गेंद को कलेक्ट करने के बाद, इस 16 साल के खिलाड़ी ने गजब की चपलता दिखाई. उन्होंने एवर्टन के दो अनुभवी खिलाड़ियों को छकाया और मिडफील्ड से अकेले ही दौड़ लगा दी। सामने कोई गोलकीपर नहीं था, और डोमन ने बड़ी शांति के साथ गेंद को खाली नेट में धकेल कर इतिहास रच दिया. इस गोल के साथ ही आर्सेनल ने 2-0 से जीत पक्की कर ली.

मैक्स डोमेन ईपीएल में सबसे कम उम्र में गोल दागने वाले फुटबॉलर बने.

जेम्स वॉन का 19 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
मैक्स डोमन ने इस गोल के साथ जेम्स वॉन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वॉन ने साल 2005 में क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ 16 साल 270 दिन की उम्र में गोल किया था. डोमन अब उनसे करीब 200 दिन छोटे हैं. दिलचस्प बात यह है कि वॉन का रिकॉर्ड एवर्टन के खिलाड़ी के रूप में बना था, और टूटा भी एवर्टन के ही खिलाफ.

आर्टेटा का भरोसा और ‘नेचुरल’ खेल
मैच के बाद आर्सेनल के मैनेजर मिकेल आर्टेटा अपने इस युवा खिलाड़ी की तारीफ करते नहीं थके. आर्टेटा ने कहा, ‘ उसे माहौल, दबाव या सामने वाले प्रतिद्वंद्वी से कोई फर्क नहीं पड़ता, वह बस अपना स्वाभाविक खेल खेलता है. जब मैंने उसे मैदान पर भेजा, तो बस इतना कहा कि जाओ और अपना काम करो और हमें मैच जिताओ. उसने जो कर दिखाया, वह अविश्वसनीय है.’

स्कूल का छात्र और चैंपियंस लीग का रिकॉर्ड
मैक्स डोमन की कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी है. वे अभी भी स्कूल के छात्र हैं. पिछले साल दिसंबर में जब वे महज 14 साल के थे, तब आर्टेटा ने उन्हें सीनियर टीम के साथ ट्रेनिंग के लिए बुलाया था. पिछले नवंबर में, डोमन 15 साल 308 दिन की उम्र में स्लाविया प्राग के खिलाफ मैदान पर उतरकर चैंपियंस लीग इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे.

नियमों का पालन

प्रीमियर लीग के नियमों के कारण, डोमन को आज भी मैच और ट्रेनिंग के लिए सीनियर खिलाड़ियों से अलग ड्रेसिंग रूम में कपड़े बदलने पड़ते हैं क्योंकि वे अभी भी 18 साल से कम उम्र के (नाबालिग) हैं.

भविष्य का सुपरस्टार
एशियाई प्री-सीजन टूर पर एसी मिलान और न्यूकैसल जैसी टीमों के खिलाफ चमकने वाले डोमन ने अब प्रीमियर लीग में अपनी धाक जमा दी है. आर्सेनल के फैंस के लिए यह एक नए युग की शुरुआत है, जहां एक ‘स्कूली बच्चा’ दुनिया की सबसे मुश्किल लीग के दिग्गजों को अपनी उंगलियों पर नचा रहा है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 15, 2026, 17:00 IST



Source link

Previous Post

ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास
  • ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |
  • 4.10 मिनट का हरियाणवी गाना, रोमांटिक रोल में दिखा था ये ‘विलेन’, शादियों में न बजाने पर डीजे तोड़ देते थे लोग
  • Jamui Jabir Ansari wins gold for 9th time selected in national team
  • मचान विधि से करें इस सब्जी की खेती, 30 दिन में पैदावार शुरू, सीजन में होगी लाखों की कमाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

    अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

    by admin
    March 15, 2026
    0

    Last Updated:March 15, 2026, 17:00 ISTWho is Max Dowman: आर्सेनल के 16 वर्षीय 'वंडरकिड' मैक्स डोमन ने एवर्टन के खिलाफ...

    Recent News

    अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

    अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

    March 15, 2026
    ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |

    ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |

    March 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News