• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं… युद्ध और तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, फीफा वर्ल्ड कप से हटने का किया आधिकारिक ऐलान

admin by admin
March 11, 2026
in खेल
0 0
0
हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं… युद्ध और तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, फीफा वर्ल्ड कप से हटने का किया आधिकारिक ऐलान


Last Updated:March 11, 2026, 22:07 IST

Iran pulls out FIFA World Cup: ईरान ने अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 से हटने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. खेल मंत्री अहमद दुनियामाली ने साफ किया कि अमेरिका के साथ जारी युद्ध और शीर्ष नेतृत्व की हत्या के बाद ईरान किसी भी परिस्थिति में वहां मैच नहीं खेलेगा. ईरान ग्रुप-जी में शामिल था, जिसके मैच अमेरिका में होने थे. युद्ध की विभीषिका और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ईरान ने इस वैश्विक टूर्नामेंट का पूर्ण बहिष्कार किया है.

हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं... फीफा वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा ईरान Zoom

ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप से नाम वापस लिया.

नई दिल्ली. खेल जगत से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. ईरान ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वह आगामी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लेगा. अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस महाकुंभ से हटने का मुख्य कारण ईरान का अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहा भीषण युद्ध है. ईरान के खेल मंत्री अहमद दुनियामाली ने सरकारी टेलीविजन पर इस फैसले की कन्फर्म करते हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल जगत में हलचल मचा दी है.

खेल मंत्री अहमद दुनियामाली (Ahmad Donyamali ) ने अपने कड़े बयान में अमेरिका पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘यह देखते हुए कि इस भ्रष्ट शासन (अमेरिका) ने हमारे नेता की हत्या की है, हम किसी भी परिस्थिति में विश्व कप में भाग नहीं ले सकते.’ दुनियामाली ने आगे कहा कि मौजूदा हालात में हमारे खिलाड़ियों और देश की भावनाओं को देखते हुए टूर्नामेंट में उतरना संभव नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस देश ने ईरान पर युद्ध थोपा हो, वहां जाकर खेलना देश के शहीदों के सम्मान के खिलाफ होगा.

ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप से नाम वापस लिया.

ग्रुप-जी में था ईरान, अमेरिका में होने थे मैच
ईरान को फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-जी (Group G) में बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया था. ईरान के सभी ग्रुप स्टेज मैच अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सिएटल जैसे शहरों में खेले जाने थे. ईरान इस विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाला दुनिया का पहला देश बना था, लेकिन अब उसके हटने से फीफा को ग्रुपिंग और शेड्यूल में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं.

युद्ध की विभीषिका और सुरक्षा की चिंता
ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध ने अब तक भयानक तबाही मचाई है. शुरुआती 12 दिनों में ही 1200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 10,000 से ज्यादा घायल हैं. खेल मंत्री ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा, ‘हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं. ऐसी दमनकारी परिस्थितियों में भागीदारी का कोई आधार नहीं बचता. उन्होंने हम पर युद्ध थोपा है और हमारे हजारों लोगों को शहीद किया है.’

फुटबॉल फेडरेशन ने पहले ही दिए थे संकेत
ईरानी फुटबॉल महासंघ (FFIRI) के अध्यक्ष मेहदी ताज ने 1 मार्च को ही संकेत दे दिए थे कि टीम का विश्व कप में जाना मुश्किल है. उन्होंने भावुक होते हुए कहा था, ‘ईरान पर हुए इस हमले के बाद हमसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि हम उम्मीद के साथ विश्व कप की ओर देखें. अगर विश्व कप का माहौल ऐसा है, तो कौन समझदार व्यक्ति अपनी राष्ट्रीय टीम को ऐसी जगह भेजेगा?’

डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष की कोशिशें नाकाम
दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी. इस बैठक के बाद इन्फेंटिनो ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानी टीम का स्वागत करने का आश्वासन दिया है. हालांकि, ईरान के इस आधिकारिक बहिष्कार के बाद अब सुलह की सभी संभावनाएं खत्म होती दिख रही हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 11, 2026, 22:07 IST



Source link

Previous Post

गोंडा में रिटायर्ड क्लर्क सुरेंद्र पाल सिंह की सेब की बागवानी की सफलता

Next Post

‘मेड इन कोरिया’ के चक्कर में फंसीं प्रियंका मोहन, 40 दिन चिकन खाकर करना पड़ा गुजारा, सुनाया शूटिंग का किस्सा

admin

admin

Next Post
‘मेड इन कोरिया’ के चक्कर में फंसीं प्रियंका मोहन, 40 दिन चिकन खाकर करना पड़ा गुजारा, सुनाया शूटिंग का किस्सा

'मेड इन कोरिया' के चक्कर में फंसीं प्रियंका मोहन, 40 दिन चिकन खाकर करना पड़ा गुजारा, सुनाया शूटिंग का किस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?
  • मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो
  • 90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज
  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    by admin
    May 6, 2026
    0

    Last Updated:May 05, 2026, 21:10 ISTVinesh Phogat In Fresh Controversy: विनोश फोगाट फिर विवादों में हैं. भारतीय महिला रेसलर को...

    Recent News

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    May 6, 2026
    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    May 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News