• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, May 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

lakshya sen: लक्ष्य सेन का ऑल इंडिया ओपन जीतने का सपना टूटा, फाइनल में लिन चुन यी ने हराया

admin by admin
March 8, 2026
in खेल
0 0
0
lakshya sen: लक्ष्य सेन का ऑल इंडिया ओपन जीतने का सपना टूटा, फाइनल में लिन चुन यी ने हराया


Last Updated:March 08, 2026, 21:06 IST

lakshya sen: लक्ष्य सेन को ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में रजत पदक से संतोष करना पड़ा. 24 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी रविवार को खेले गए पुरुष एकल फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से 21-15, 22-20 से हार गए. फाइनल तक पहुंचने से पहले लक्ष्य सेन ने कोर्ट पर पांच घंटे से ज्यादा समय बिताया था. फाइनल में उन्होंने 57 मिनट तक तेज और फुर्तीले लिन के खिलाफ कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

लक्ष्य सेन का ऑल इंडिया ओपन जीतने का सपना टूटा, फाइनल में लिन चुन यी ने हरायाZoom

फाइनल में हार लक्ष्य सेन

बर्मिंघम. लक्ष्य सेन ने पूरी मेहनत की, लेकिन आल इंग्लैंड बैडमिंटन खिताब के लिए भारत का 25 साल का इंतजार खत्म नहीं हुआ और पुरुष एकल फाइनल में रविवार को चीनी ताइपै के लिन चुन यी से हार गए. चार साल पहले उपविजेता रहे लक्ष्य दूसरी बार आल इंग्लैंड फाइनल खेल रहे थे. अलमोड़ा के 24 साल के इस खिलाड़ी को 57 मिनट तक चले मैच में 15-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा. लिन आल इंग्लैंड पुरुष एकल खिताब जीतने वाले चीनी ताइपै के पहले खिलाड़ी बन गए. भारत के लिए प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) ही आल इंग्लैंड पुरुष एकल खिताब जीत पाए हैं. प्रकाश नाथ (1947) और साइना नेहवाल (2015) भी करीब पहुंचे थे, लेकिन उपविजेता रहे.

लक्ष्य ने फाइनल तक पहुंचने के लिए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी शि यू की और छठे नंबर के खिलाड़ी लि शि फेंग को हराया था. कनाडा के विक्टर लेइ के खिलाफ 97 मिनट तक चले सेमीफाइनल में उन्हें ऐंठन और पैर के छाले भी झेलने पड़े. रविवार को कोर्ट पर उतरने से पहले वह टूर्नामेंट के दौरान पांच घंटे और 16 मिनट कोर्ट पर बिता चुके थे, जो लिन से डेढ़ घंटा ज्यादा था.

फाइनल में हार लक्ष्य सेन

इस थकान का असर उनके खेल पर पड़ा. दोनों जांघ पर पट्टी बांधकर खेल रहे लक्ष्य ने धीमी शुरुआत की और 0-3 से पिछड़ गए. लिन ने आक्रामक शुरुआत करके दमदार स्मैश लगाते हुए 6-2 से बढ़त बना ली. लक्ष्य ने स्कोर 7-8 किया लेकिन लिन ने लगातार बढ़त बनाए रखी. सीधे और क्रॉसकोर्ट स्मैश लगाने में माहिर लिन ने 18-13 की बढ़त कर ली.

लक्ष्य ने लंबी रेलियों के साथ वापसी की, कोशिश की लेकिन लिन ने पहला गेम 24 मिनट में जीत लिया. दूसरे गेम में भी यही कहानी रही. लिन की गलतियों का फायदा उठाकर लक्ष्य ने 7-4 से बढ़त बनाई जो 9-4 हो गई. लक्ष्य ने ब्रेक के समय तक वापसी की कोशिश की और जल्दी ही स्कोर 14-14 हो गया. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच 46 शॉट की रैली देखने को मिली. लक्ष्य ने 18-16 की बढ़त बनाई लेकिन लिन ने 18-18 से वापसी की और इसके बाद लक्ष्य को कोई मौका नहीं दिया.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

March 08, 2026, 21:06 IST



Source link

Previous Post

बीमार पशुओं का अब होगा सटीक इलाज, जिले में खुलेगा हाईटेक जिला अस्पताल, अल्ट्रासाउंड से लेकर और कई सुविधाएं

Next Post

पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए कड़े निर्देश।

admin

admin

Next Post

पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए कड़े निर्देश।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।
  • चोपन पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल समेत वांछित एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।
  • शक्तिनगर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
  • विण्ढमगंज पुलिस द्वारा अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 06 गोवंश बरामद।
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रामपुर बरकोनिया का किया गया रात्रिकालीन आकस्मिक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

    by Shantosh Mishra
    May 7, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,...

    Recent News

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

    May 7, 2026

    चोपन पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल समेत वांछित एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।

    May 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News