• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, February 26, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता अभियान सम्पन्न।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 26, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

ऑपरेशन शील्ड के तहत एसिड अटैक की रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग अभियान।

सोनभद्र। पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के सरल उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में एसिड/तेजाब विक्रय करने वाली दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों को एसिड विक्रय से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा बिना वैध अभिलेख/पहचान पत्र के एसिड विक्रय न करने के निर्देश दिए गए। दुकानों के रजिस्टर, स्टॉक विवरण एवं सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की गई। आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

* महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-*

 112 – आपातकालीन सेवा
 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
 181 – महिला हेल्पलाइन
 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

सोनभद्र पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ऐसे अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

Previous Post

दुद्धी पुलिस द्वारा पीड़ितों के साइबर फ्रॉड की ₹21,000/- व ₹1,799/- धनराशि कराई गई वापस।

Next Post

मिश्री गांव में नाली का गंदा पानी सड़क पर ग्रामीणों का आरोप।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मिश्री गांव में नाली का गंदा पानी सड़क पर ग्रामीणों का आरोप।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मिश्री गांव में नाली का गंदा पानी सड़क पर ग्रामीणों का आरोप।
  • मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता अभियान सम्पन्न।
  • दुद्धी पुलिस द्वारा पीड़ितों के साइबर फ्रॉड की ₹21,000/- व ₹1,799/- धनराशि कराई गई वापस।
  • लगातार 6 हार के बाद भारत को नसीब हुई पहली जीत… शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराया, हिसाब बराबर
  • Tomato Farming | Agriculture News | कृषि समाचार | टमाटर की खेती से मुनाफा कमाएं |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मिश्री गांव में नाली का गंदा पानी सड़क पर ग्रामीणों का आरोप।

    by Shantosh Mishra
    February 26, 2026
    0

    कई वर्षों से नहीं हुई सफाई, बढ़ रहा बीमारियों का खतरा। विंध्य ज्योति संवाददाता राजन जायसवाल कोन (सोनभद्र),नव सृजित विकास...

    Recent News

    मिश्री गांव में नाली का गंदा पानी सड़क पर ग्रामीणों का आरोप।

    February 26, 2026

    मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता अभियान सम्पन्न।

    February 26, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News