ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चोपन /सोनभद्र- नगर में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आर्य समाज विद्यालय के तत्वावधान में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें विद्यालय के शिक्षक, छात्र–छात्राएं एवं समाजसेवी शामिल हुए। प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को महर्षि दयानंद जी के विचारों से अवगत कराती रही। कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन–पूजन संपन्न कराया गया। वक्ताओं ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई और वेदों की ओर लौटने का संदेश दिया। उन्होंने सत्य, शिक्षा, नारी सम्मान और सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने सभी से महर्षि दयानंद सरस्वती जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आव्हान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रधान प्रकाशदास, प्रबंधक अर्जून प्रसाद उर्फ गोपाल, मंत्री धीरज चक्रवर्ती, प्रधानाचार्य सोमा चक्रवर्ती, रेखा सिंह, कामिनी देवी आदि मौजूद रहे|


