• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

स्पेन में अरुंधती का स्वर्णिम पंच, बोस्को कप में भारत को दिलाया गोल्ड, जीत चुकी हैं 11 अंतरराष्ट्रीय मेडल

admin by admin
February 11, 2026
in खेल
0 0
0
स्पेन में अरुंधती का स्वर्णिम पंच, बोस्को कप में भारत को दिलाया गोल्ड, जीत चुकी हैं 11 अंतरराष्ट्रीय मेडल


Last Updated:February 09, 2026, 08:46 IST

Arundhati Choudhury Success Story: कोटा की स्टार बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने स्पेन के एलिकेट शहर में आयोजित बोस्को कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. 70 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए उन्होंने कजाकिस्तान, स्पेन और यूक्रेन की मजबूत मुक्केबाजों को एकतरफा मुकाबलों में हराया. लगातार आक्रामक खेल, तेज गति और बेहतरीन तकनीक के दम पर अरुंधती ने खिताब अपने नाम किया. यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है.

ख़बरें फटाफट

कोटा. स्पेन के एलिकेट शहर में 2 से 7 फरवरी तक आयोजित बोस्को कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटा की स्टार बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. विदेशी धरती पर दमदार जीत के साथ अरुंधती ने एक बार फिर भारत का तिरंगा बुलंद किया और कोटा व राजस्थान को गौरवान्वित किया.

महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अरुंधती चौधरी ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका प्रदर्शन बेहद आक्रामक, संतुलित और आत्मविश्वास से भरपूर रहा. उन्होंने हर मुकाबले में तकनीकी कौशल, तेज गति और रणनीतिक समझ का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

यूक्रेन की मजबूत बॉक्सर को हराकर जीता खिताब

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अरुंधती ने कजाकिस्तान की बॉक्सर इसीना अजीजा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया. इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने मेजबान देश स्पेन की बॉक्सर मार्टिनेज मास दुनिया को भी 5-0 से मात दी. फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की मजबूत बॉक्सर तरन अनास्टेशिया को भी 5-0 से हराकर अरुंधती ने शानदार अंदाज में खिताब पर कब्जा जमाया. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने अपने दमदार पंच, शानदार डिफेंस और बेहतरीन फिटनेस से दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया.

11 बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत चुकी है स्वर्ण पदक

अरुंधती के बेसिक कोच अशोक गौतम ने बताया कि इस जीत के साथ अरुंधती अब तक 11 बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. इनमें 8 ओपन अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक शामिल हैं. इसके अलावा वह जूनियर यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021, जूनियर एशियन चैंपियनशिप 2019 और वर्ल्ड कप 2025 जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं. लगातार शानदार प्रदर्शन कर अरुंधती ने भारतीय महिला बॉक्सिंग की मजबूती को विश्व मंच पर साबित किया है.

इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं उनके पिता सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, कोच सूरज गौतम सहित महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने अरुंधती को बधाई दी. सभी ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह मेहनत, लगन और समर्पण के साथ खेलकर देश, प्रदेश और कोटा का नाम रोशन करती रहेंगी.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

First Published :

February 09, 2026, 08:46 IST

homesports

स्पेन में अरुंधती का स्वर्णिम पंच, बोस्को कप में भारत को दिलाया गोल्ड



Source link

Previous Post

डीएफसी क्रू मेंबर को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, एआई का किया जाएगा इस्‍तेमाल

Next Post

पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता पर विशेष अभियान।

admin

admin

Next Post

पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता पर विशेष अभियान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरा झांसी का 22 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में इंदौर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 250 पटवारी कलम बंद हड़ताल पर, राजस्व विभाग की सेवाएं प्रभावित, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ‘हमारे प्रति जनता का विश्वास’… दतिया उपचुनाव में BJP की हार पर बोले सीएम मोहन यादव, एक राहत की बात भी बताई, Madhya-pradesh Hindi News
  • Datia Upchunav Result 2026 LIVE: Ghanshyan Singh की जीत पर झूमे Congress कार्यकर्ता, बांटे मेलोडी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरा झांसी का 22 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में इंदौर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरा झांसी का 22 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में इंदौर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 3, 2026
    0

    3 जुलाई, सोमवार, शाजापुर: बेरछा थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरने से झांसी निवासी 22 वर्षीय समीर बन्ने गंभीर...

    Recent News

    शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरा झांसी का 22 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में इंदौर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरा झांसी का 22 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में इंदौर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 3, 2026
    डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News