• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

राजेश सिंह ने संभाली बीजपुर थाने की कमान, अपराध पर कसेगी नकेल ।।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 5, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। विशाल गुप्ता।

बीजपुर (सोनभद्र) बुधवार की सायं नवागत थाना प्रभारी राजेश सिंह ने औपचारिक रूप से बीजपुर थाने का पदभार ग्रहण किया । पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने सबसे पहले थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके आगमन से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और आम जनमानस में नई उम्मीद जगी है। कार्यभार संभालने के पश्चात थाना प्रभारी राजेश सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों पर सख्ती, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय और पीड़ित नागरिकों को समयबद्ध व निष्पक्ष न्याय दिलाना उनका संकल्प है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नवागत प्रभारी ने कहा कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा तथा पुलिसिंग को और अधिक जनोन्मुखी बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी स्थापित करना उनकी कार्यशैली का मूल आधार रहेगा। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को पूर्व प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण हो गया था, जिसके बाद राजेश सिंह को बीजपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी राजेश सिंह अपने हंसमुख, सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। सोनभद्र में लगभग 5 वर्ष बिता चुके श्री सिंह इससे पहले रेनू सागर, बीना, डाला चौकी सहित कर्मा थाने की कमान संभाल चुके हैं । उन्होंने कहा कि “असहाय और पीड़ितों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे, कोई भी व्यक्ति निडर होकर अपनी समस्या लेकर थाने आ सकता है।” उन्होंने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता, अवैध गतिविधि या अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। नवागत थाना प्रभारी के नेतृत्व में बीजपुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा को लेकर सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी उनके आगमन का स्वागत करते हुए भरोसा जताया है कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Previous Post

रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आईटी एक्ट में वांछित चल रहे 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया मा0 न्यायालय।

Next Post

‘यह वो देश नहीं, जिसमें मैं बड़ा हुआ’, यूनिवर्सिटी ने बुलाकर आने से किया मना, नसीरुद्दीन ने दुखी मन से लिखा नोट

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
‘यह वो देश नहीं, जिसमें मैं बड़ा हुआ’, यूनिवर्सिटी ने बुलाकर आने से किया मना, नसीरुद्दीन ने दुखी मन से लिखा नोट

'यह वो देश नहीं, जिसमें मैं बड़ा हुआ', यूनिवर्सिटी ने बुलाकर आने से किया मना, नसीरुद्दीन ने दुखी मन से लिखा नोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News