• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

‘यह वो देश नहीं, जिसमें मैं बड़ा हुआ’, यूनिवर्सिटी ने बुलाकर आने से किया मना, नसीरुद्दीन ने दुखी मन से लिखा नोट

admin by admin
February 5, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
‘यह वो देश नहीं, जिसमें मैं बड़ा हुआ’, यूनिवर्सिटी ने बुलाकर आने से किया मना, नसीरुद्दीन ने दुखी मन से लिखा नोट


Last Updated:February 05, 2026, 19:27 IST

नसीरुद्दीन शाह पिछले कुछ सालों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. वह अपनी फिल्मों की वजह से कम, बयानों और उनके साथ होने वाले हादसों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहे हैं. हाल उन्हें मुंबई यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग ने आमंत्रित किया था. 1 फरवरी को उन्हें यूनिवर्सिटी स्टुडेंट्स से बात करनी थी, लेकिन 31 जनवरी की देर रात यूनिवर्सिटी ने उन्हें आने से मना कर दिया.

Naseeruddin Mumbai

नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि यूनियवर्सिटी ने उन्हें न बुलाने का कारण नहीं बताया और न ही उनसे कोई माफी मांगी. इससे वह अपमानित और निराशा महसूस कर रहे हैं. नसीरुद्दीन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पत्रकार को बार-बार उनके पीछे आने से मना कर रहे हैं. लेकिन वह आते हैं और सवाल पूछते हैं. इस पर नसीरुद्दीन भड़क जाते हैं. उनके साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह भी दिखाई देती हैं. (फाइल फोटो)

Naseeruddin Mumbai

नसीरुद्दीन शाह ने पूरे घटनाक्रम और इस पर अपने विचार को शेयर किया है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, उन्हें 1 फरवरी को विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों से बातचीत करनी थी. हालांकि, 31 जनवरी की रात को देर से उन्हें सूचित किया गया कि अब उनकी उपस्थिति की जरूरत नहीं है. (फाइल फोटो)

Naseeruddin Mumbai

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि वह इस कार्यक्रम को लेकर खासे एक्साइटेड थे क्योंकि इससे उन्हें छात्रों के साथ खुलकर बातचीत करने का मौका मिलता. कार्यक्रम से अचानक हटाए जाने का फैसला उनके लिए चौंकाने वाला था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में विश्वविद्यालय ने दावा किया कि उन्होंने खुद ही कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया था. (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Naseeruddin

नसीरुद्दीन शाह ने यूनिवर्सटी के दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह झूठ है और सच्चाई बताने के बजाय उन पर दोष मढ़ने की कोशिश है. उन्होंने लिखा कि उन पर यह आरोप लगाया गया कि वह देश के खिलाफ बयान देते हैं. इसके जवाब में उन्होंने आलोचकों को चुनौती दी कि वे उनका एक भी ऐसा बयान दिखाएं जिसमें उन्होंने भारत का अपमान किया हो. (फाइल फोटो)

Naseeruddin

नसीरुद्दीन शाह ने साफ किया कि उन्होंने अतीत में सत्तारूढ़ सरकार की नीतियों और कामकाज की आलोचना की है और आगे भी करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि चुप रहना उनके लिए कभी विकल्प नहीं रहा. अपने आर्टिकल में उन्होंने देश की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने लिखा कि नागरिकता की भावना, आपसी संवेदनशीलता और असहमति के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है. (फाइल फोटो)

Naseeruddin Mumbai

नसीरुद्दीन शाह ने उन हालात की ओर इशारा किया जहां छात्र कार्यकर्ताओं को बिना मुकदमे के लंबे समय तक जेल में रखा जाता है, जबकि गंभीर अपराधों के दोषियों को आसानी से जमानत मिल जाती है. उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताया. (फाइल फोटो)

Naseeruddin Mumbai

नसीरुद्दीन शाह ने इतिहास को दोबारा लिखने, स्कूल की किताबों में बदलाव करने और यहां तक कि विज्ञान जैसे विषयों में हस्तक्षेप की कोशिशों पर भी चिंता जताई. उन्होंने नेताओं के कुछ बयानों और देश में बने सामाजिक माहौल पर भी सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, “यह वह देश नहीं है जिसमें मैं बड़ा हुआ.” (फाइल फोटो)

Naseeruddin

नसीरुद्दीन शाह ने आखिरी में लिखा कि जिस भारत में वह बड़े हुए, वह अब वैसा नहीं रहा. उन्होंने लिखा,”आज सोच पर पहरा है, निगरानी बढ़ गई है और नफरत हर वक्त फैली हुई है.” जॉर्ज ऑरवेल की किताब ‘1984’ का जिक्र करते हुए उन्होंने सीधा सवाल किया, ‘क्या अब सत्ता में बैठे लोगों की आलोचना न करना ही देशभक्ति की परिभाषा बन गई है?” (फाइल फोटो)नसीरुद्दीन शाह ने आखिरी में लिखा कि जिस भारत में वह बड़े हुए, वह अब वैसा नहीं रहा. उन्होंने लिखा,”आज सोच पर पहरा है, निगरानी बढ़ गई है और नफरत हर वक्त फैली हुई है.” जॉर्ज ऑरवेल की किताब ‘1984’ का जिक्र करते हुए उन्होंने सीधा सवाल किया, ‘क्या अब सत्ता में बैठे लोगों की आलोचना न करना ही देशभक्ति की परिभाषा बन गई है?” (फाइल फोटो)

First Published :

February 05, 2026, 19:27 IST

homeentertainment

‘यह वो देश नहीं, जिसमें मैं बड़ा हुआ’, नसीरुद्दीन शाह ने दुखी मन से लिखा नोट



Source link

Previous Post

राजेश सिंह ने संभाली बीजपुर थाने की कमान, अपराध पर कसेगी नकेल ।।

Next Post

इस लड़के ने कमाल कर दिया! UGC NET परीक्षा 10वीं बार पास की, अलग-अलग विषयों में मिली सफलता

admin

admin

Next Post
इस लड़के ने कमाल कर दिया! UGC NET परीक्षा 10वीं बार पास की, अलग-अलग विषयों में मिली सफलता

इस लड़के ने कमाल कर दिया! UGC NET परीक्षा 10वीं बार पास की, अलग-अलग विषयों में मिली सफलता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News