• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, July 31, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं विनेश फोगाट, कारण बताओ नोटिस का मजबूती से देंगी जवाब

admin by admin
May 10, 2026
in खेल
0 0
0
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं विनेश फोगाट, कारण बताओ नोटिस का मजबूती से देंगी जवाब


Last Updated:May 09, 2026, 23:11 IST

Vinesh Phogat may move court against WFI: विनेश फोगाट फिलहाल दिल्ली में अपने वकीलों से कानूनी सलाह ले रही हैं.ताकि आगामी टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. चूंकि प्रतियोगिता की शुरुआत रविवार को पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा से होगी और महिलाओं के इवेंट आखिरी दिन यानी 12 मई को निर्धारित हैं, इसलिए विनेश के पास जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए पर्याप्त समय है.

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं विनेश फोगाटZoom

डब्ल्यूएफआई के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटा सकती हैं विनेश फोगाट.

नई दिल्ली.  विनेश फोगाट ने इशारा किया है कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ की तरफ से मिले कारण बताओ नोटिस का मजबूती से जवाब देंगी. डब्ल्यूएफआई ने विनेश पर अनुशासनहीनता और डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक विस्तृत नोटिस भेजा है. साथ ही, महासंघ ने उन्हें 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य करार दिया है. डब्ल्यूएफआई के मुताबिक, विनेश ने संन्यास से लौटने वाले खिलाड़ियों के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत जरूरी छह महीने की नोटिस अवधि पूरी नहीं की.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक,’विनेश (Vinesh Phogat) दिल्ली में हैं और अपने वकीलों से सलाह ले रही है.’ पहलवान के करीबी एक सूत्र ने इस दैनिक समाचार पत्र को बताया. टूर्नामेंट की शुरुआत रविवार को पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती से होगी, जिसके बाद दूसरे दिन पुरुषों की ग्रीको-रोमन कुश्ती होगी. महिलाओं का मुकाबला आखिरी दिन, 12 मई को निर्धारित है, जिससे विनेश को जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने का मौका मिलेगा. सूत्र ने आगे कहा, ‘अपने वकीलों से मिलने के बाद जब उन्हें मामला समझ आ जाएगा, तो वे अपने वकीलों की अनुमति से अदालत का रुख भी कर सकती हैं.’

डब्ल्यूएफआई के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटा सकती हैं विनेश फोगाट.

इसका मतलब है कि दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश को वापसी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. विनेश रविवार से शुरू होने वाली गोंडा राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता से वापसी करना चाहती थीं. उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए अयोग्य होने के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था.

विनेश ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘जिंदगी फंसी है किसी मंझधार में, जमाना ढूंढता है खामी मेरे किरदार में. जिंदगी, तेरा सर सदा बुलंद रखा है, झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में.’ इससे पहले डब्ल्यूएफआई ने 15 पन्नों के नोटिस में आरोप लगाया कि पेरिस में विनेश के व्यवहार से ‘भारतीय कुश्ती की प्रतिष्ठा को स्थायी नुकसान’ हुआ और यह डब्ल्यूएफआई संविधान, यूडब्ल्यूडब्ल्यू के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती नियमों और डोपिंग नियमों का उल्लंघन है.

पिछले कुछ दिनों से दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. विनेश ने डब्ल्यूएफआई पर गोंडा प्रतियोगिता में उनका नाम काटने का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी कहा था कि वह पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली छह महिला पहलवानों में शामिल थीं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

वृषभ राशि वालों के रिश्ते में आज आ सकती है दरार! भूलकर भी ना करें यह काम, ज्योतिष ने बताया सबकुछ

Next Post

सोनभद्र में बच्चों ने “मदर्स डे” को हर्षोल्लास के साथ  किया सेलीब्रेट।

admin

admin

Next Post

सोनभद्र में बच्चों ने "मदर्स डे" को हर्षोल्लास के साथ  किया सेलीब्रेट।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पलामू में चाकू मारकर शख्स की हत्या, 2 और घायल, Jharkhand Hindi News
  • 150 केस, 2 करोड़ इनाम, NIA भी खोज रही थी; पकड़ा गया खूंखार मिसिर बेसरा, Jharkhand Hindi News
  • वोट भी नहीं कर पा रहा बांकीपुर! मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए, Bihar Hindi News
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान में सख्ती, बिना जेब के कपड़ों में होगी एंट्री, CCTV बढ़ेंगे, Uttar-pradesh Hindi News
  • क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना? कैसे करें अप्लाई, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    पलामू में चाकू मारकर शख्स की हत्या, 2 और घायल, Jharkhand Hindi News

    पलामू में चाकू मारकर शख्स की हत्या, 2 और घायल, Jharkhand Hindi News

    by admin
    July 31, 2026
    0

    संक्षिप्त विवरण मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम...

    Recent News

    पलामू में चाकू मारकर शख्स की हत्या, 2 और घायल, Jharkhand Hindi News

    पलामू में चाकू मारकर शख्स की हत्या, 2 और घायल, Jharkhand Hindi News

    July 31, 2026

    150 केस, 2 करोड़ इनाम, NIA भी खोज रही थी; पकड़ा गया खूंखार मिसिर बेसरा, Jharkhand Hindi News

    July 31, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News