• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार के महिला बन्दी गृह, जिला संयुक्त चिकित्सालय का किया गया निरीक्षण।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 4, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर महिला पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं व उपलब्ध व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए भरोसे का केंद्र, महिला सेवाओं में गुणवत्ता एवं बनाए रखो मानवीय दृष्टिकोण-राज्य महिला आयोग की सदस्या।

जिला जेल महिला बैरक का राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया निरीक्षण, महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा।

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिला बंदियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं, उपलब्ध कराई जा रही आवास, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का ली जानकारी।

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर, अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा।

अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पंजीकरण व्यवस्था एवं उपचार प्रक्रिया का किया जाये बेहतर प्रबन्ध-राज्य महिला आयोग की सदस्या।
 
सोनभद्र।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा द्वारा आज वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार के महिला बन्दी गृह, जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान केंद्र में महिला पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में आने वाली महिलाओं को परामर्श, चिकित्सा, कानूनी सहायता एवं आवास संबंधी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला पीड़ितों को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए भरोसे का केंद्र है, यहां की सेवाओं में गुणवत्ता एवं मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखा जाए।
इसी प्रकार से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने जिला जेल महिला बैरक का निरीक्षण कर महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया, उन्होंने जिला जेल स्थित महिला बैरक का निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही आवास, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया गया और महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित को निर्देशित किये कि महिला बंदियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं नियमानुसार एवं समय से उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य परीक्षण, साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन एवं आवश्यक परामर्श सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसी प्रकार से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पंजीकरण व्यवस्था एवं उपचार प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिले तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती यादव, पुलिस विभाग के कार्मिक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Previous Post

महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी।

Next Post

मर्यादा और आचरण से स्त्री पूजनीय होती है: मनीष शरण जी महाराज।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मर्यादा और आचरण से स्त्री पूजनीय होती है: मनीष शरण जी महाराज।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    by admin
    September 21, 2026
    0

    Last Updated:September 21, 2026, 13:06 ISTनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नामलखीमपुर...

    Recent News

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’

    सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News