• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, March 27, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 4, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं-राज्य महिला आयोग की सदस्य।

सोनभद्र।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें महिला आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कीं। सदस्य ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, साइबर उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सदस्य ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, मोबाइल फोन एवं इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराधों से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस विभाग को दें। सदस्य ने कहा कि महिला उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए महिलाएं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, कानूनी सलाह हेतु 15100, महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या के लिए एम्बुलेंस 102, आपात कालीन सेवा के लिए 108 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से निर्भीक होकर आगे आने और अपनी शिकायत दर्ज कराने का आह्वान किया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Previous Post

चोपन पुलिस द्वारा महिला प्रकरण में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Next Post

राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार के महिला बन्दी गृह, जिला संयुक्त चिकित्सालय का किया गया निरीक्षण।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार के महिला बन्दी गृह, जिला संयुक्त चिकित्सालय का किया गया निरीक्षण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ओलंपिक में भारत को दिला चुकी मेडल, अब एशियन गेम्स में ‘अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू
  • Agriculture news I खरपतवार बने सूरजमुखी की खेती में किसानों के लिए दोस्त
  • अनुराधा पौडवाल का ब्लॉकबस्टर गाना, रेखा ने भरी महफिल में कर दिया था हंगामा, हर घर की बहू का है फेवरेट
  • एशिया कप तीरंदाजी में भारत के दो कांस्य, कई फाइनल में प्रवेश.
  • car ac cooling problem cause | car ac service tips summer | गाड़ी के एसी की कूलिंग कम क्यों होती है | गाड़ी के एसी की देखभाल कैसे करें |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ओलंपिक में भारत को दिला चुकी मेडल, अब एशियन गेम्स में ‘अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू

    ओलंपिक में भारत को दिला चुकी मेडल, अब एशियन गेम्स में ‘अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू

    by admin
    March 26, 2026
    0

    रायपुर: तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना इस साल...

    Recent News

    ओलंपिक में भारत को दिला चुकी मेडल, अब एशियन गेम्स में ‘अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू

    ओलंपिक में भारत को दिला चुकी मेडल, अब एशियन गेम्स में ‘अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू

    March 26, 2026
    Agriculture news I खरपतवार बने सूरजमुखी की खेती में किसानों के लिए दोस्त

    Agriculture news I खरपतवार बने सूरजमुखी की खेती में किसानों के लिए दोस्त

    March 26, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News