• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सीओ की गाड़ी से महिला की हुई मौत, टक्कर के बाद खाई में पलटी गाड़ी, सीओ हर्ष पांडेय सहित तीन लोग घायल, वाराणसी रेफर।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 26, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में पिपरी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्ष पांडेय, उनके गनर और चालक भी घायल हुए। हादसा मुर्धवा मोड़ के पास हुआ, जब सीओ की सरकारी गाड़ी एक महिला को टक्कर मारने के बाद खाई में पलट गई। जानकारी के अनुसार, खाड़पाथर गांव निवासी अस्पताली देवी (55) अपने पति कमलेश सिंह और बच्चों के लिए भोजन लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का होटल मुर्धवा मोड़ के पास ही स्थित है। महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से आ रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला अस्पताली देवी को मृत घोषित कर दिया। सीओ पिपरी हर्ष पांडेय और उनके चालक को गंभीर हालत में रॉबर्ट्सगंज ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी (डीएम) बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय एक कार्यक्रम में शामिल होने पिपरी की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। मेडिकल कॉलेज में उनका सीटी स्कैन हुआ है और घबराने की कोई बात नहीं है, वह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। सीओ के साथ मौजूद गनर अवदेश को भी बेहतर इलाज के लिए लाया गया है। पिपरी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई होने की पुष्टि सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने की। उन्होंने बताया इस हादसे में डिप्टी एसपी (सीओ) हर्ष पांडेय, उनके ड्राइवर और गनर घायल हो गए। एसपी वर्मा के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब एक ट्रक अचानक सामने आ गया। महिला को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने गाड़ी बाईं ओर मोड़ी, जिससे महिला ट्रक और गाड़ी दोनों की चपेट में आ गई। इसके बाद, गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 7-8 फीट गहरी खाई में गिर गई। घायलों को रॉबर्ट्सगंज के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि तीनों घायल खतरे से बाहर हैं। ड्राइवर अवधेश के हाथ में मामूली फ्रैक्चर है और उन्हें निगरानी के लिए बीएचयू में रखा जाएगा। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Previous Post

लिएंडर पेस का गोल्फ में नया मिशन, ओलंपिक चैंपियन तैयार करने की पहल.

Next Post

मौनी रॉय के बाद इस एक्ट्रेस संग लाइव परफॉर्मेंस में हुआ दुर्व्यवहार, किए गए कमेंट्स, हीरोइन ने लिया लीगल एक्शन

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
मौनी रॉय के बाद इस एक्ट्रेस संग लाइव परफॉर्मेंस में हुआ दुर्व्यवहार, किए गए कमेंट्स, हीरोइन ने लिया लीगल एक्शन

मौनी रॉय के बाद इस एक्ट्रेस संग लाइव परफॉर्मेंस में हुआ दुर्व्यवहार, किए गए कमेंट्स, हीरोइन ने लिया लीगल एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो
  • 90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज
  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।
  • जिलाधिकारी ने पटवध- बसुआरी प्रमुख जिला मार्ग घाघर नदी पर बन रहे सेतु का किये औचक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    by admin
    May 6, 2026
    0

    X मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, थोक बाजार जहां देशभर के व्यापारी भरते हैं रंगी मुरादाबाद की मशहूर ‘चूड़ियों वाली गली’...

    Recent News

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    May 6, 2026
    90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज

    90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज

    May 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News