• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

लिएंडर पेस का गोल्फ में नया मिशन, ओलंपिक चैंपियन तैयार करने की पहल.

admin by admin
January 26, 2026
in खेल
0 0
0
लिएंडर पेस का गोल्फ में नया मिशन, ओलंपिक चैंपियन तैयार करने की पहल.


नई दिल्ली: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अब अपना ध्यान गोल्फ की ओर करते हुए विभिन्न खेलों में ओलंपिक चैंपियनों को तैयार करने का लक्ष्य बनाया है. अठारह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन पेस ने देश में उभरती गोल्फ प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू), ‘प्रोफेशनल गोल्फर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (पीजीएआई) और ‘द गोल्फ फाउंडेशन’ (टीजीफ) के साथ साझेदारी की है.

इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) ने बृहस्पतिवार को आईजीयू, पीजीएआई और टीजीएफ के सहयोग से ‘गोल्फ ग्रोथ इनिशिएटिव’ का शुभारंभ किया, जो भारतीय गोल्फ खिलाडियों की अगली पीढ़ी को तैयार करने की दिशा में एक अहम पहल है.

दिल्ली गोल्फ क्लब में पेस की मौजूदगी में शुरू की गई इस पहल के तहत गोल्फ को सीधे स्कूलों और खेल मैदानों तक ले जाया जाएगा ताकि प्रतिभाओं का दायरा व्यापक बनाया जा सके.

इस कार्यक्रम में पूरे गोल्फ पारिस्थितिक तंत्र को शामिल किया गया है, जिसमें जीव मिल्खा सिंह, ज्योति रंधावा, शिव कपूर, गगनजीत भुल्लर, एसएसपी चौरसिया और गौरव घई जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का मार्गदर्शन भी मिलेगा.

सात ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले इकलौते भारतीय टेनिस खिलाड़ी पेस का लक्ष्य अगले 10 वर्षों में देशभर में विभिन्न खेलों के लिए 10 अकादमियां स्थापित करना है.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए खेलों में उत्कृष्टता का मतलब अपनी विरासत बनाना है. मैं दो ओलंपियनों के परिवार से आता हूं, इसलिए मुझे पता है कि ओलंपियन कैसे तैयार किए जाते हैं. मैं गोल्फ सहित सभी खेलों में ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहता हूं. मैंने 18 ग्रैंड स्लैम जीते है और गोल्फ में भी 18 होल है, यही वजह है कि इस खेल ने मुझे आकर्षित किया.’

पेस ने बताया कि उन्होंने भविष्य के ओलंपियनों को तैयार करने के लिए भुवनेश्वर में फ्लाइंग मैन अकादमी शुरू की है, जिसमें फिलहाल एक लाख बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं, इनमें 40 हजार आदिवासी बच्चे, 40 हजार फीस देने वाले और 20 हजार अंतरराष्ट्रीय बच्चे शामिल हैं.

उन्होंने कहा, ‘मेरा लक्ष्य ओलंपिक चैंपियन तैयार करना है.’ गोल्फ में अपनी रुचि पर बात करते हुए पेस ने कहा कि उनका सपना इस खेल को आम लोगों तक पहुंचाना और मजबूत जमीनी ढांचा तैयार करना है.

उन्होंने कहा, ‘मैं गोल्फ में अकादमियां, ‘ड्राइविंग रेंज’ और गोल्फ कोर्स बनाना चाहता हूं और इस खेल को दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों और गांवों तक ले जाना चाहता हूं, क्योंकि हमारे ज्यादातर ओलंपिक चैंपियन वहीं से निकलते हैं.”

आईजीपीएल ने एक बड़ा ऐलान करते हुए जमीनी स्तर पर प्रतिभा खोज के लिए ‘द गोल्फ फाउंडेशन’ (टीजीएफ) के साथ रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की, इसके तहत इसी साल से ओडिशा, गुरुग्राम और आंध्र प्रदेश में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे.

भारतीय गोल्फ के दिग्गज और आईजीपीएल के आइकन खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह ने कहा, “मैं हमेशा मानता रहा हूं कि भारतीय गोल्फ को आगे बढ़ाने के लिए हमें अगली पीढ़ी को कुछ लौटाना होगा. यह पहल मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि इससे युवा खिलाड़ियों को संरचित मार्गदर्शन मिलेगा जिससे उनका सीखने का सफर काफी छोटा हो सकता है.’

उन्होंने कहा, ‘अनुभवी पेशेवरों और नयी प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर हम उनमें यह विश्वास जगा रहे हैं कि वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हरा सकते हैं.’



Source link

Previous Post

UPSSSC Lekhpal Bharti 2026: 7994 लेखपाल भर्ती के लिए जल्द भर दें फॉर्म, करीब है अंतिम तिथि – Uttar Pradesh News

Next Post

सीओ की गाड़ी से महिला की हुई मौत, टक्कर के बाद खाई में पलटी गाड़ी, सीओ हर्ष पांडेय सहित तीन लोग घायल, वाराणसी रेफर।

admin

admin

Next Post

सीओ की गाड़ी से महिला की हुई मौत, टक्कर के बाद खाई में पलटी गाड़ी, सीओ हर्ष पांडेय सहित तीन लोग घायल, वाराणसी रेफर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?
  • मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो
  • 90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज
  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    by admin
    May 6, 2026
    0

    Last Updated:May 05, 2026, 21:10 ISTVinesh Phogat In Fresh Controversy: विनोश फोगाट फिर विवादों में हैं. भारतीय महिला रेसलर को...

    Recent News

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    May 6, 2026
    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    May 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News