• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, March 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य रैतिक परेड, उत्कृष्ट सेवाओं हेतु 75 पुलिसकर्मी किये गये सम्मानित।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 26, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

गणतंत्र दिवस–2026 : पुलिस लाइन चुर्क में अनुशासन, शौर्य और सेवा का भव्य प्रदर्शन।

77वें गणतंत्र दिवस पर सोनभद्र पुलिस की गरिमामयी परेड, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान।

सोनभद्र। आज दिनांक 26.01.2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश संजीव कुमार गोंड द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। तत्पश्चात माननीय मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा एवं परेड कमाण्डर  उपाधीक्षक अमित कुमार के साथ वाहन पर सवार होकर रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसामान्य को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा जनपदीय पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, मानवीय सरोकारों एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। साथ ही नागरिकों से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा परेड ग्राउंड में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं आमजनमानस को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। इसी क्रम में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कुल 75 पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों, पुलिस बैंड, विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं, तथा ग्राम प्रहरी एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र/प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों में प्रमुख रूप से— पुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा निरीक्षक कमलेश पाल प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय (थाना पिपरी), प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह (थाना जुगैल), प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा (थाना चोपन), उप निरीक्षक सुक्खू राम, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी हिन्दुआरी), थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया जितेन्द्र कुमार उप निरीक्षक अवधेश सिंह उप निरीक्षक सदरूज्जमा सिद्दीकी सहित 24 मुख्य आरक्षी, 06 महिला आरक्षी, 33 आरक्षी एवं 03 होमगार्ड सम्मिलित रहे, जिन्हें पुलिस कार्यों में उत्कृष्ट योगदान एवं समाजसेवी भावना के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त समारोह में जनपद न्यायाधीश रविन्द्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी सोनभद्र बी0एन0 सिंह अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा टोल प्लाजा पर सघन सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान।

Next Post

सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण—मिशन शक्ति 5.0 के साथ सोनभद्र पुलिस।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण—मिशन शक्ति 5.0 के साथ सोनभद्र पुलिस।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News