• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण—मिशन शक्ति 5.0 के साथ सोनभद्र पुलिस।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 26, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा व कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी।

मिशन शक्ति 5.0 : सोनभद्र पुलिस का व्यापक जन-जागरूकता अभियान—स्कूल, कॉलेज और बाजारों तक पहुँचा सुरक्षा का संदेश।

सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में व्यापक एवं सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा, सतर्कता एवं आत्मरक्षा का संदेश प्रभावी रूप से पहुँचाया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी सहायक नोडल अधिकारी—मिशन शक्ति 5.0 के कुशल नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव, साइबर ठगी के नवीन तरीकों, ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्कता, सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, गुड टच–बैड टच की पहचान तथा आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों के संबंध में सरल, प्रभावी एवं संवादात्मक तरीके से जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से यह अवगत कराया गया कि साइबर अपराधी प्रायः डर, लालच एवं झूठे प्रलोभनों का सहारा लेते हैं, अतः किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, मैसेज अथवा ओटीपी को साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की शंका की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

*आपात सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—*

☎ 112 – आपातकालीन सेवा
☎ 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
☎ 181 – महिला हेल्पलाइन
☎ 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
☎ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह को यह विश्वास दिलाया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की सूचना प्राप्त होने पर सोनभद्र पुलिस द्वारा तत्काल, निष्पक्ष एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*अंत में स्पष्ट संदेश दिया गया कि—*

“नारी की सुरक्षा केवल अभियान नहीं, सोनभद्र पुलिस का निरंतर संकल्प है।”

जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत इस प्रकार के जन- जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि प्रत्येक महिला स्वयं को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त महसूस कर सके

Previous Post

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य रैतिक परेड, उत्कृष्ट सेवाओं हेतु 75 पुलिसकर्मी किये गये सम्मानित।

Next Post

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धा सुमन किये अर्पित।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धा सुमन किये अर्पित।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग
  • करिश्मा कपूर ने छोड़ी फिल्म, सुपरस्टार की बेटी का चमका करियर, धर्मेंद्र के बेटे की हीरोइन बनते-बनते रह गई हसीना
  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    by admin
    June 22, 2026
    0

    Last Updated:June 20, 2026, 00:34 ISTComrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स...

    Recent News

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    June 22, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    June 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News