• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, August 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

‘वो टॉर्च जलाकर दो घंटे तक मदद मांगता रहा’, नोएडा कार हादसे को लेकर बोले लोग, कहा- अब भी खतरा बरकरार

admin by admin
January 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
‘वो टॉर्च जलाकर दो घंटे तक मदद मांगता रहा’, नोएडा कार हादसे को लेकर बोले लोग, कहा- अब भी खतरा बरकरार


ग्रेटर नोएडा: सेक्टर-150 स्थित एटीएस ली-ग्रैंडिओस के पास टी-प्वाइंट पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने कुछ तात्कालिक कदम उठाए हैं, लेकिन हादसे के बाद भी इलाके में सुरक्षा हालात चिंताजनक बने हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर खतरनाक जगहों को पूरी तरह सुरक्षित नहीं किया गया है और यह भविष्य में हादसे की संभावना को कम नहीं करता.

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, हादसे से पहले घटनास्थल पर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे. मृतक 2 घंटे तक मोबाइल की टॉर्च जलाकर कार पर बैठा रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. न तो बैरिकेडिंग थी, न रिफ्लेक्टर, न चेतावनी बोर्ड और न ही पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था. मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी भी नहीं थी, जिससे रात और कोहरे में तेज रफ्तार वाहन सीधे 30 फुट गहरे निर्माणाधीन बेसमेंट की ओर जा सकते थे.

मोड़ के पास रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए

हादसे के बाद प्रशासन ने बेसमेंट की ओर जाने वाले रास्ते को मिट्टी और निर्माण मलबा डालकर अस्थायी रूप से बंद किया है. मोड़ के पास रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं. स्थानीय निवासी विनोद यादव ने बताया, अब रिफ्लेक्टर और बोर्ड लगे हैं, जिससे खतरे का संकेत मिलता है. पहले यह व्यवस्था बिल्कुल नहीं थी. हालांकि, अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कदम सिर्फ एक मौत के बाद उठाया गया और सुरक्षा अब भी अधूरी है.

अजय ने कहा कि मलबा डालकर रास्ता बंद करना स्थायी समाधान नहीं है. हादसे से पहले भी कोई इंतजाम नहीं था और अब जो किए गए हैं, वे पर्याप्त नहीं हैं. सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए सोसाइटी निवासी राहुल ने बताया कि स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी न होने के कारण रात में वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं और हादसा होने की संभावना रहती है.

दूसरी ओर की सड़क भी टूटी

वहीं स्थानीय दुकानदार महेश ने हादसे वाले प्लॉट को लेकर प्राधिकरण और बिल्डर की भूमिका पर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि गहरे बेसमेंट को बिना मजबूत बैरिकेडिंग और टीन शेड के छोड़ना नियमों का उल्लंघन है. एक और गंभीर खतरे की ओर आदिया ने ध्यान दिलाया. उन्होंने बताया कि मोमनाथल रोड की तरफ से आने वाला रास्ता अभी भी खुला है, जहां कोई बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नहीं हैं. पुराने निवासी रामधीरज ने बताया कि दूसरी ओर की सड़क पूरी तरह टूटी हुई है और मरम्मत नहीं हुई.

ग्राउंड पर स्थिति साफ संकेत देती है कि हादसे के बाद किए गए इंतजाम अधूरे हैं. स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि सभी खतरनाक रास्तों को स्थायी रूप से सुरक्षित किया जाए, सड़क की मरम्मत हो, स्थायी बैरिकेडिंग और पर्याप्त रोशनी हो, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी की व्यवस्था तुरंत की जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी न झेलनी पड़े.



Source link

Previous Post

लता मंगेशकर-अमित कुमार का हिट गाना, हर कपल का बन गया था रोमांटिक सपना, प्यार में पड़ गए थे हीरो-हीरोइन

Next Post

Pali cricket news | Kavyansh performance cricket | Pali team quarterfinals | top 5 scorers cricket | Rajasthan school cricket | young cricketer Kavyansh | Pali sports talent | cricket match highlights Rajasthan | school cricket championship

admin

admin

Next Post
Pali cricket news | Kavyansh performance cricket | Pali team quarterfinals | top 5 scorers cricket | Rajasthan school cricket | young cricketer Kavyansh | Pali sports talent | cricket match highlights Rajasthan | school cricket championship

Pali cricket news | Kavyansh performance cricket | Pali team quarterfinals | top 5 scorers cricket | Rajasthan school cricket | young cricketer Kavyansh | Pali sports talent | cricket match highlights Rajasthan | school cricket championship

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा, Uttar-pradesh Hindi News
  • Space X Rocket Crash on Moon: 4000 KG के रॉकेट का मलबा चांद से टकराया, कैसा Impact हुआ? Elon Musk, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज
  • नीरज चोपड़ा हमेशा स्वर्ण पदक नहीं जीतेंगे, ऐसा होना नामुमकिन है, AFI चयन समिति के अध्यक्ष ने दिया बयान, Other-sports Hindi News
  • जेन G की भाषा में रमे मोदी, हैंडलूम कपड़े में GRWM Video बनाने कहा, मतलब पता है?, National Hindi News
  • मेरी बेटी चाहेगी तो मैं…समधी के कारनामों पर MLAविधायक ज्ञान तिवारी का छलका दर्द, बेटी संग आए फेसबुक लाइव, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा, Uttar-pradesh Hindi News

    आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    August 8, 2026
    0

    जब राज्य स्वयं आगे बढ़कर आस्था को गरिमा, सुरक्षा और सम्मान देता है, तो यह सभ्यता की उस स्मृति के...

    Recent News

    आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा, Uttar-pradesh Hindi News

    आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा, Uttar-pradesh Hindi News

    August 8, 2026
    Space X Rocket Crash on Moon: 4000 KG के रॉकेट का मलबा चांद से टकराया, कैसा Impact हुआ? Elon Musk, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    Space X Rocket Crash on Moon: 4000 KG के रॉकेट का मलबा चांद से टकराया, कैसा Impact हुआ? Elon Musk, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    August 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News