• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, June 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ग्राम पंचायत सिंदुरिया में सौ वर्षों से भी अधिक पुरानी रामलीला का मंचन जारी है।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 16, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चोपन/ सोनभद्र। कड़ाके की ठंड के बावजूद स्थानीय ग्रामीण कलाकार पूर्ण श्रद्धा, आस्था और अनुशासन के साथ प्रभु श्रीराम की लीलाओं का अभिनय कर रहे हैं। इस रामलीला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सभी पात्र ब्राह्मण समाज से होते हैं और वे पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए पाठ और अभिनय करते हैं। अपनी शुद्ध परंपरा, मौलिकता और ग्राम्य संस्कृति से जुड़ाव के कारण यह रामलीला क्षेत्र में विशेष पहचान बनाए हुए है। हाल ही में नारद मोह लीला का मंचन किया गया, जिसमें हास्य, भक्ति और आध्यात्मिक संदेश का सुंदर समन्वय देखने को मिला। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। रामलीला की शुरुआत मुकुट पूजा से होती है और सीता विवाह तक की लीलाओं का अत्यंत सुंदर और मर्यादित मंचन किया जाता है। रामलीला के समापन अवसर पर सीता विवाह के दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन पांडे परिवार द्वारा किया जाता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर इस धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। पूर्व प्रधान राम नारायण पांडेय ने बताया कि ग्रामीण मानते हैं कि यदि रामलीला का मंचन न हो, तो गांव में कोई अनिष्ट हो सकता है। यह रामलीला ग्रामीणों की अटूट आस्था का प्रतीक है। पिछले वर्ष होली के दिन बिना किसी आंधी-तूफान के रामलीला मंचन के लिए उपयोग किया जाने वाला टिन शेड उखड़ गया था। इसमें लगे एंगल भी टेढ़े हो गए और पूरा सेट गिर गया, जिससे ग्रामीण एक बार फिर भयभीत हो गए। इसके बाद पुरोहितों और अन्य पुजारियों द्वारा पूजा-पाठ और मान- मनोवल के बाद कीर्तन का निर्णय लिया गया। यह रामलीला मंचन आठ दिनों तक चलता है, जिसमें आज भगवान के जन्म का मंचन किया जाएगा। दूर-दूर से लोग इस रामलीला को देखने आते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। यहां से गुजरने वाले और मान्यताओं से परिचित लोग चबूतरे पर नतमस्तक होकर मन्नतें मांगते हैं, जो पूरी होती हैं। सिंदुरिया का पांडेय परिवार इस रामलीला का आयोजन अत्यंत स्वच्छता और समर्पण के साथ करता है। राम नारायण पांडेय स्वयं ब्रह्मा का किरदार निभाते हैं और मूर्तियों के श्रृंगार की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर होती है। सभी ग्रामीण आस्था के साथ रामलीला के आयोजन में लगे रहते हैं। आठ दिनों के इस मंचन के दौरान, आसपास के नगर में कोई भी बड़ा कार्य या निमंत्रण होने पर भी शायद ही कोई ग्रामीण रामलीला छोड़कर किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने जाता है। यह ग्रामीणों की गहरी आस्था और परंपरा के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।रामलीला समिति के अध्यक्ष . सुरेश पांडेय,विद्या शंकर पांडेय . व्यास . मुरली तिवारी डा० रामगोपाल तिवारी रामजानकी पांडेय .उदय नारायण पांडेय . रामनारायण पांडेय वीरेंद्र पांडेय . श्रीराम पांडेय . प्रेम शंकर पांडेय . प्रभु नारायण पांडेय . विजय पांडेय . दिनेश पांडेय. एवं समस्त पांडेय परिवार व ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous Post

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सडक किनारे पलटी, आधा दर्जन के करीब यात्री घायल।

Next Post

अनियंत्रित आटो पलटी चालका सहित एक घायल।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

अनियंत्रित आटो पलटी चालका सहित एक घायल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • जिला कारागार गुरमा का जिला जज, जिलाधिकारी, सीजीएम, एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आकस्मिक निरीक्षण।
  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।
  • गो-पालन से खुलेंगे आर्थिक समृद्धि के द्वार।
  • जनपद सोनभद्र में 22 जून से 21 अगस्त 2026 तक धारा-163 लागू।
  • मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तीन सुपर जोन और दस सेक्टर बनाए गए।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    जिला कारागार गुरमा का जिला जज, जिलाधिकारी, सीजीएम, एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आकस्मिक निरीक्षण।

    by Shantosh Mishra
    June 24, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। आज दिनांक 26.06.2026 को जिला कारागार गुरमा, जनपद सोनभद्र का माननीय जिला जज सोनभद्र, जिलाधिकारी सोनभद्र,...

    Recent News

    जिला कारागार गुरमा का जिला जज, जिलाधिकारी, सीजीएम, एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आकस्मिक निरीक्षण।

    June 24, 2026

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।

    June 24, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News