• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

घोरावल पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण मे मृतका के पिता व मां को किया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 9, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना घोरावल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/26 धारा 103(3) बीएनएस के प्रकरण में प्रभावी विवेचना करते हुए मामले का सफल अनावरण किया गया है। प्रकरण में प्रारंभ में मृतका के पिता द्वारा 02 व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य तथ्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तकनीकी साक्ष्यों के गहन विश्लेषण से यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतका की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि उसके पिता द्वारा ही गला दबाकर की गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के पश्चात आरोपी पिता द्वारा स्वयं को पीड़ित दर्शाते हुए पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठा मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा उसकी पत्नी द्वारा भी इस अपराध में सहयोग किया गया। दिनांक 09.01.2026 को थाना घोरावल पुलिस द्वारा आरोपी पिता एवं उसकी पत्नी को उनके घर ग्राम महुआंव पाण्डेय से अन्तर्गत धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. रामलखन उर्फ रवि उर्फ बाठे पुत्र पुद्दीन निवासी – ग्राम महुआंव पाण्डेय, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
2. कृष्णावती पत्नी रामलखन उर्फ रवि उर्फ बाठे निवासी – ग्राम महुआंव पाण्डेय, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

*अभियुक्त रामलखन उर्फ रवि उर्फ बाठे का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 90/97 धारा 302, 201 भादवि – थाना घोरावल
2. मु0अ0सं0 79/98 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट – थाना घोरावल
3. मु0अ0सं0 137/98 धारा 3(2) गुण्डा एक्ट – थाना घोरावल
4. मु0अ0सं0 57/2000 धारा 110 CrPC – थाना घोरावल
5. मु0अ0सं0 164/22 धारा 304, 201 भादवि – थाना घोरावल
6. एनसीआर संख्या 63/98 धारा 352, 323 भादवि – थाना घोरावल

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 संजय यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 अजय यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
4. का0 शिवमंगल यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
5. म0आ0 पूनम कुमारी, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

Previous Post

कोन विकास खंड में आज विधायक खेल महाकुंभ का अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ शुभारंभ।

Next Post

जऊवाजोत में पानी को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, लोग फ्लोराइड युक्त , नदी नाले का पानी पीने को मजबूर।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जऊवाजोत में पानी को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, लोग फ्लोराइड युक्त , नदी नाले का पानी पीने को मजबूर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News