• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कोन विकास खंड में आज विधायक खेल महाकुंभ का अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ शुभारंभ।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 9, 2026
in सोनभद्र
0 0
0
कोन विकास खंड में आज विधायक खेल महाकुंभ का अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ शुभारंभ।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे नवाब, प्रभारी मंत्री ने युवाओं में भरा जोश।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा सदर विधायक भूपेश चैबे जी की विशिष्ट उपस्थिति में किया गया।

प्रभारी मंत्री जी द्वारा दीप प्रज्वलित व जनसमूह को संबोधित कर खेल प्रतियोगिता का किया गया प्रारम्भ।

सोनभद्र। प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प तथा शुल्क न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविन्द्र जायसवाल द्वारा जनपद के कोन विकास खंड में आज विधायक खेल महाकुंभ ब्लाक स्तर पर अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री जी द्वारा सदर विधायक भूपेश चैबे जी की विशिष्ट उपस्थिति में किया गया, प्रभारी मंत्री जी द्वारा दीप प्रज्वलित करके व जनसमूह को संबोधित कर खेल प्रतियोगिता का आगाज किया। इस अवसर पर खेल शुभारंभ के दौरान प्रभारी मंत्री जी और सदर विधायक भूपेश चैबे जी ने खेल मैदान का भ्रमण भी किये, मंत्री जी ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और अपने हाथों से बॉल फेंककर खेल की औपचारिक शुरुआत की। जिसमें, खो-खो प्रतियोगिता में भाग ले रही बालिका खिलाड़ियों से मंत्री जी ने हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बेटियों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंत्री जी ने कहा कि पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो भी नवाब बनोंगें।

कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि पहले एक पुरानी कहावत प्रचलित थी कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होेगे खराब। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी की डबल इंजन सरकार ने इस सोच को बदल दिया है, उन्होंने कहा, आज के दौर में पढ़ोगे लिखोगे तो नवाब बनोगे ही, लेकिन यदि खेलोगे कूदोगे तो भी नवाब बनोगे। प्रदेश सरकार मेडल लाने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सीधे डिप्टी एसपी, डी0एस0पी0 जैसे उच्च पदों पर नियुक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक में पहला मेडल देश के लिए बालिकाओं द्वारा लाया गया था। विधायक खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिल रहा है और वह आगे बढ़ रहे हैं। इसके पश्चात मंत्री जी विशाल इंग्लिश एकेडमी कोन में आयोजित महासम्मेलन में प्रतिभाग किये। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चैबे जी ने कहा कि इस खेल महाकुंभ के माध्यम से कोन ब्लॉक की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखरने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदर विधान सभा की पांचों ब्लाकों में आयोजित होने वाले विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ आज मंत्री द्वारा किया गया, इस खेल महाकुंभ के माध्यम से जनपद सोनभद्र की प्रतिभाओ को निखारने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी। इस मौके पर प्रभारी मंत्री जी, विधायक सदर व उपस्थित जनसमूह ने विधायक दुद्धी विजय सिंह गौड़ जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कोच और भारी संख्या में खेल प्रेमीग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

प्रभारी मंत्री ने पत्रकार बन्धुओं के साथ विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) विकसित भारत-जी राम जी विषयक किये वार्ता।

Next Post

घोरावल पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण मे मृतका के पिता व मां को किया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

घोरावल पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण मे मृतका के पिता व मां को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News