• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, May 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यूपी में गिर जाएगी अमिताभ बच्चन के बाबूजी की याद में बनी लाइब्रेरी? जया बच्चन ने खुद किया था कभी उद्घाटन

admin by admin
January 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
यूपी में गिर जाएगी अमिताभ बच्चन के बाबूजी की याद में बनी लाइब्रेरी? जया बच्चन ने खुद किया था कभी उद्घाटन


प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बॉलीवुड के महानायक व बिग बी अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबू पट्टी में डॉ हरिवंश राय बच्चन की याद में बना पुस्तकालय का ध्वस्तीकरण होगा. ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर जिला पंचायती राज अधिकारी प्रतापगढ़ श्रीकांत दर्वे ने PWD को ध्वस्तीकरण के लिए पत्र लिखा है. तकनीकी जांच के बाद PWD विभाग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर सकता है.

जर्जर हालत में पुस्तकालय
डॉ हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में बना पुस्तकालय जर्जर स्थिति में है. गांव में पुस्तकालय का पुनरुद्वार किया जाना है. इसके कारण पुस्तकालय का ध्वस्तीकरण होगा, जिसकी कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है. गौरा ब्लॉक के बाबू पट्टी गांव में बने डॉ हरिवंश राय बच्चन पुस्तकालय का उद्घाटन अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने तत्कालीन सांसद अमर सिंह के साथ बाबूपट्टी गांव आकर 5 मार्च 2006 को अपने हाथों से किया था. इस पुस्तकालय का निर्माण 2004 में हुआ था.

ध्वस्तीकरण कराने की कार्रवाई तेज
प्रतापगढ़ के अफसरों ने इसके ध्वस्तीकरण कराने की कार्रवाई तेज कर दी है. अफसरों को उम्मीद है जल्द ही इसका आदेश भी जारी हो जाएगा. क्योंकि इस पुस्तकालय का निर्माण 22 वर्ष पूर्व हुआ था. अब मानक अनुरूप नहीं रह गया है. पुस्तकालय का ध्वस्तीकरण यूं ही नहीं हो रहा है. इसी स्थान पर नए पुस्तकालय का निर्माण कराया जाना है,जिसकी अनुमानित लागत 60 लाख रुपए लगने की उम्मीद है. जिसका प्रस्ताव तैयार कर पंचायती निदेशालय को भेज दिया गया है. बजट आते ही काम भी शुरू होगा.

मॉडर्न सुविधाओं से लैस होगा नया पुस्तकालय
वहीं वाचनालय में गेस्ट रूम के साथ साथ डिजिटल लाइब्रेरी भी होगी. कंप्यूटर, फर्नीचर,कुर्सियों मॉडर्न सुविधाओं से लैस होगा. मातृभूमि योजना के तहत डॉ हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान महाराष्ट्र ने गांव को गोद लिया है. बाबू पट्टी गांव में कराए जाने वाले करोड़ों के विकास कार्य डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान महाराष्ट्र के तरफ से कराए जाने हैं, जो कि इस प्रकार हैं.

लाइब्रेरी में रहेगी यह-यह सुविधाएं
प्रवेश द्वार, सीसी रोड, शुद्ध पेयजल ,सोलर स्ट्रीट लाइट, संस्कृतिक भवन, सार्वजनिक स्वच्छता गृह, एम्बुलेंस वाहन,सार्वजनिक उद्यान, हरिवंश राय बच्चन के नाम पर गांव में चौक, व्यक्तिगत शौचालय, बस स्टॉप, बैंक ग्राहक सेवा केंद्र, माध्यमिक और जूनियर स्कूल, पुस्तकालय का पुनरुद्वार प्रमुख हैं, जिसकी कुल लागत करोड़ों रुपए की है. इन कार्यों को डीएम ने हरी झंडी भी दे दी है. जिसको निदेशालय भेजा जा चुका है. मातृभूमि योजना के अंतर्गत यह विकास कार्य कराए जाने हैं.



Source link

Previous Post

‘सागवान’ की जंग: एक तरफ खेसारीलाल का भोजपुरी गाना, दूसरी तरफ एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म

Next Post

कौन हैं बॉक्सर नीतू घंघास…जिन्होंने हार को बताया टर्निंग पॉइंट, बेहतरीन पंच और स्पीड से दिलाती हैं मैरीकॉम की याद

admin

admin

Next Post
कौन हैं बॉक्सर नीतू घंघास…जिन्होंने हार को बताया टर्निंग पॉइंट, बेहतरीन पंच और स्पीड से दिलाती हैं मैरीकॉम की याद

कौन हैं बॉक्सर नीतू घंघास...जिन्होंने हार को बताया टर्निंग पॉइंट, बेहतरीन पंच और स्पीड से दिलाती हैं मैरीकॉम की याद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास, पेयजल पाइपलाइन व सड़क निर्माण शुरू।
  • माह मई 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में किया गया परिवर्तन।
  • बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड।
  • स्वगणना के लिये जनपद के सम्मानित नागरिकगणों से जिलाधिकारी ने की अपील।
  • संभावित सूखे से निपटने हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी विभाग समय से पूर्ण करें तैयारियां-मुख्य विकास अधिकारी।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास, पेयजल पाइपलाइन व सड़क निर्माण शुरू।

    by Shantosh Mishra
    May 8, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन। नगर पंचायत चोपन के विस्तारित क्षेत्र वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार को विकास कार्यों की नई...

    Recent News

    विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास, पेयजल पाइपलाइन व सड़क निर्माण शुरू।

    May 8, 2026

    माह मई 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में किया गया परिवर्तन।

    May 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News