• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, March 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कौन हैं बॉक्सर नीतू घंघास…जिन्होंने हार को बताया टर्निंग पॉइंट, बेहतरीन पंच और स्पीड से दिलाती हैं मैरीकॉम की याद

admin by admin
January 7, 2026
in खेल
0 0
0
कौन हैं बॉक्सर नीतू घंघास…जिन्होंने हार को बताया टर्निंग पॉइंट, बेहतरीन पंच और स्पीड से दिलाती हैं मैरीकॉम की याद


Last Updated:January 07, 2026, 18:18 IST

who is Nitu Ghanghas: नीतू घंघास नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी हैं जहां उनका सामना दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन से हो सकता है. घंघास कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं. उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है. नीतू अपनी शानदार स्पीड और बेहतरीन पंच से छह बार की वर्ल्ड चैंपियन एमएसी मैरीकॉम की याद दिलाती हैं.

कौन हैं नीतू घंघास...हार को बताया टर्निंग पॉइंट, मैरीकॉम की दिलाती हैं यादनीतू घंघास का सपना ओलंपिक में पदक जीतना है.

ग्रेटर नोएडा. पिछले साल नेशनल चैंपियनशिप में मिली अनपेक्षित हार नीतू घंघास के लिए बड़ा झटका थी, लेकिन इसी हार ने उनके करियर की दिशा बदल दी और उन्होंने निकहत जरीन के दबदबे वाले 51 किलोग्राम भार वर्ग में खेलने का फैसला किया ताकि वह लॉस एंजिलिस ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना पूरा कर सकें. गैर ओलंपिक वर्ग 48 किलोग्राम में 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट और 2023 की वर्ल्ड चैंपियन नीतू को पिछले साल महिला नेशनल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में मीनाक्षी हुड्डा से हार मिली थी, जिन्होंने बाद में वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता. नीतू की आदर्श दिग्गज एमसी मैरीकॉम हैं जो उन्हीं की तरह बेहतरीन पंच जड़ती हैं और उनकी स्पीड भी मैरी की तरह है.

नीतू घंघास (Nitu Ghanghas) ने कहा, ‘मीनाक्षी से हारना मेरे लिए एक तरह से अच्छा रहा. अगर मैं जीत जाती और मुझे गोल्ड मेडल मिल जाता तो मैं निश्चिंत हो जाती और फिर कभी 51 किलोग्राम वर्ग में नहीं आती. वह हार मेरे लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट थी. उसके बाद मैंने वर्ग बदलने का फैसला किया.’ नीतू ने इंटरनेशनल मुकाबलों से लंबे समय तक दूर रहने के बाद यह कदम उठाया. उन्होंने 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से किसी भी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है. नीतू के लिए यह बदलाव पूरी तरह नया नहीं है.

Neetu Ganghas, who is Neetu Ganghas, boxer Neetu Ganghas, Neetu Ganghas boxing career, Neetu Ganghas Nikhat Zareen, Neetu Ganghas boxing career, नीतू घंघास, नीतू घंघास कौन, बॉक्सर  नीतू घंघास

इससे पहले उन्होंने हांगझोऊ एशियन गेम्स और पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए 54 किलोग्राम वर्ग में भी कोशिश की थी, लेकिन वह प्रीति पवार से हार गई थीं. नीतू ने कहा, ‘मेरे पास पहले से ही कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड और वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब है.

अब मेरा पूरा ध्यान ओलंपिक पर है. मैं इस नए भार वर्ग में खुद को सहज महसूस कर रही हूं और किसी भी चुनौती के लिए तैयार हूं.’ हालांकि 51 किलोग्राम वर्ग में जीतना आसान नहीं है. मौजूदा नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में नीतू का मुकाबला दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निकहत से हो सकता है.

Neetu Ganghas, who is Neetu Ganghas, boxer Neetu Ganghas, Neetu Ganghas boxing career, Neetu Ganghas Nikhat Zareen, Neetu Ganghas boxing career, नीतू घंघास, नीतू घंघास कौन, बॉक्सर नीतू घंघास
नीतू घंघास का सपना ओलंपिक में पदक जीतना है.

कौन हैं नीतू घंघास
नीतू घंघास हरियाणा के भिवानी जिले के धनाना गांव की रहने वाली हैं. उनका जन्म 19 अक्टूबर 2000 को यहीं पर हुआ था. नीतू घंघास के पिता जय भगवान चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य सभा में कार्यरत थे. नीतू का एक छोटा भाई है जिसका नाम अक्षित कुमार है. नीतू की मां मुकेश देवी के मुताबिक नीतू एक ‘शरारती बच्ची’ थीं और अक्सर अपने भाई-बहनों के साथ और स्कूल में उनका झगड़ा हो जाता था. नीतू को पहली बार उनके पिता बॉक्सिंग रिंग में लेकर गए. 12 साल की उम्र में उन्होंने बॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 07, 2026, 18:18 IST

homesports

कौन हैं नीतू घंघास…हार को बताया टर्निंग पॉइंट, मैरीकॉम की दिलाती हैं याद



Source link

Previous Post

यूपी में गिर जाएगी अमिताभ बच्चन के बाबूजी की याद में बनी लाइब्रेरी? जया बच्चन ने खुद किया था कभी उद्घाटन

Next Post

सभी पर्चे वैध, किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया पर्चा वापस।

admin

admin

Next Post

सभी पर्चे वैध, किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया पर्चा वापस।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
  • अधिवक्ता सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या दुःखद– राकेश शरण मिश्र।
  • कोटा की बेटी ने खेल में लहराया परचम, स्पोर्ट्स कोटे से मिली सरकारी नौकरी, संघर्ष से पाया मुकाम
  • Best Bajra Varieties for Summer | Farming Ideas for farmers | बाजरा की खेती से मुनाफा | बाजरे की उन्नत किस्में |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    by Shantosh Mishra
    March 18, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। अवगत कराना है कि थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत रॉबर्ट्सगंज– पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों...

    Recent News

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    March 18, 2026

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News