• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, June 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधान सभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण, मतदाता सूची कार्यक्रम का राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदाताओं के पंजीकरण का शुभारंभ।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 6, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

बी0एल0ओ0 द्वारा 11 जनवरी को अपने बूथ पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया जायेगा।

त्रुटि रहित मतदाता सूची निष्पक्ष निर्वाचन की आधारशिला-जिला निर्वाचन अधिकारी

जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील, त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने में करें अपेक्षित सहयोग।

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज राजकीय महिला महाविद्यालय छपका राबर्ट्सगंज में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण, 2026 में मतदाताआंें के पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय महिला महाविद्यालय छपका राबर्ट्सगंज मंे किये। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत आज मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। 6 जनवरी,2026 से 06 फरवरी,2026 तक युवा मतदाता जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वह फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा फार्म-6 भरकर जिला निर्वाचन अधिकारी को कार्यक्रम के दौरान उपलब्ध कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि कोई भी युवा मतदाता, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसलिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से नाम किसी कारणवश कट गया है और युवा नागरिक है, वह अर्हता तिथि 01 जनवरी,2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वह फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समस्त बी0एल0ओ0 द्वारा 11 जनवरी,2026 को अपने बूथ पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया जायेगा, जिससे लोग अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकरी/अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला ने कहा कि विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के अन्तर्गत युवा मतदाता, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फार्म-6 भरकर सम्बन्धित बी0एल0ओ0 को देना होगा। भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोेई भी युवा मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित न रहें। ऐसे युवा जो 01 जनवरी,2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों, वह मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करायें। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या मे लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु छात्र-छात्राएं अपने गांव, मोहल्लों में भी लोगों को जागरूक करें कि वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करायें। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, महाविद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाएं, छात्राएं उपस्थित रहीं।

Previous Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

Next Post

Suresh Kalmadi death: कॉमनवेल्थ गेम्स में लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप, सुरेश कलमाडी के निधन पर खेल जगत ने क्या कहा?

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
Suresh Kalmadi death: कॉमनवेल्थ गेम्स में लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप, सुरेश कलमाडी के निधन पर खेल जगत ने क्या कहा?

Suresh Kalmadi death: कॉमनवेल्थ गेम्स में लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप, सुरेश कलमाडी के निधन पर खेल जगत ने क्या कहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बिना लाइसेंस कीटनाशकों के विक्रय पर होगी सख्त कार्रवाई  जिलाधिकारी।
  • विण्ढमगंज पुलिस द्वारामानव वध की घटना का मात्र 08 घंटे में खुलासा।
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा जनप्रतिनिधिगण के साथ मासिक समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई।
  • मिशन शक्ति महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बिना लाइसेंस कीटनाशकों के विक्रय पर होगी सख्त कार्रवाई  जिलाधिकारी।

    by Shantosh Mishra
    June 23, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कीटनाशक व्यापार के लिए वैध लाइसेंस अनिवार्य किसानों से अधिकृत विक्रेताओं से ही कीटनाशक...

    Recent News

    बिना लाइसेंस कीटनाशकों के विक्रय पर होगी सख्त कार्रवाई  जिलाधिकारी।

    June 23, 2026

    विण्ढमगंज पुलिस द्वारामानव वध की घटना का मात्र 08 घंटे में खुलासा।

    June 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News