• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों समेत 34 प्रत्याशियों ने पर्चा किया दाखिल।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 6, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र

-अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के पर होगा मुकाबला।

-शेष पदों पर अकेला पर्चा दाखिल करने पर निर्विरोध निर्वाचन होना लगभग तय।

-सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव वर्ष 2026-2027 का हाल।

सोनभद्र। बहु प्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव वर्ष 2026-2027 के लिए मंगलवार को अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों समेत 34 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला होने का प्रबल आसार है। शेष पदों पर अकेला पर्चा दाखिल किए जाने की बजह से लगभग निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। हालांकि बुधवार को पर्चा वापसी के बाद ही किन पदों पर मुकाबला होगा पता चलेगा। प्रत्याशी समर्थकों के साथ कचहरी परिसर में वकील मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, उमेश कुमार मिश्रा एडवोकेट ,रमेश प्रसाद चौबे एडवोकेट, लालता प्रसाद पाण्डेय एडवोकेट, शेषनारायण दीक्षित  एडवोकेट एवं हेमनाथ द्विवेदी एडवोकेट ने अपना पर्चा दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अजय कुमार द्विवेदी एडवोकेट एवं गोविंद प्रसाद मिश्र एडवोकेट महामंत्री के लिए अरुण कुमार सिंघल एडवोकेट ,प्रभात कुमार मिश्रा एडवोकेट, योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट एवं सुरेश कुमार पाठक एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।  उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के दो पद के लिए आशुतोष कुमार दूबे एवं  गीता गौर तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के दो पद के लिए आशीष शुक्ला एवं मोहित कुमार मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कोषाध्यक्ष पद हेतु  प्रदीप कुमार सिंह एडवोकेट, बंशीधर पाण्डेय  एडवोकेट एवं सुधी नारायण देव पाण्डेय एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। संयुक्त मंत्री प्रशासन हेतु संतोष कुमार सिंह पटेल एडवोकेट, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद हेतु शैलेंद्र कुमार केसरवानी एडवोकेट , संयुक्त मंत्री प्रशासन हेतु विवेक कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के छह पदों के लिए क्रमशः अरुण कुमार पाण्डेय एडवोकेट,ओम कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट ,परवेज अख्तर खान एडवोकेट,यशवंत कुमार सिंह एडवोकेट, रमाशंकर चौधरी एडवोकेट एवं सर्वेश कुमार मिश्रा एडवोकेट तथा सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष के नीचे छह पदों के लिए क्रमशः अरविंद कुमार पाण्डेय एडवोकेट, आशुतोष कुमार पाठक एडवोकेट, कमलेश कुमार पाण्डेय एडवोकेट, कमलेश सिंह पटेल एडवोकेट, दिनेश धर दूबे एडवोकेट व शेफाली गुप्ता एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि 7 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति, निस्तारण, पर्चा वापसी होगी। 8 जनवरी को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी और मतदाता सूची का वितरण होगा। 9 जनवरी को टेंडर मतदान, 13 जनवरी को मतदान व 14 जनवरी को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही एल्डर कमेटी चेयरमैन द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।मंगलवार को प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया। जिसकी वजह से कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Previous Post

संयुक्त वाम दलों व खेत मजदूर यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना बचाओ एव भाकपा माले के नेताओं की रिहाई व अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

Next Post

योग विज्ञान के ये 5 नियम अपनाइए, फिर डॉक्टर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, लाइफ टाइम रहेंगे फिट!

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
योग विज्ञान के ये 5 नियम अपनाइए, फिर डॉक्टर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, लाइफ टाइम रहेंगे फिट!

योग विज्ञान के ये 5 नियम अपनाइए, फिर डॉक्टर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, लाइफ टाइम रहेंगे फिट!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News