• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सावधान! यूरिया के छिड़काव के दौरान अगर कर दी ये गलती, जल जाएंगे गेहूं के पौधे

admin by admin
December 22, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
सावधान! यूरिया के छिड़काव के दौरान अगर कर दी ये गलती, जल जाएंगे गेहूं के पौधे


Last Updated:December 22, 2025, 17:24 IST

Wheat Farming Tips : गेहूं के खेतों में यूरिया का छिड़काव करते समय की गई छोटी-सी लापरवाही फसल को भारी नुकसान पहुँचा सकती है. गलत समय, सूखी मिट्टी या तेज धूप में यूरिया डालने से पौधे झुलस सकते हैं और बढ़वार रुक जाती है. विशेषज्ञ सलाह के बिना अधिक मात्रा में यूरिया का प्रयोग भी फसल जलने का बड़ा कारण बनता है.

शाहजहांपुर : रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए सही समय पर खाद और उर्वरक का प्रबंधन बेहद जरूरी है. अक्सर किसान जानकारी के अभाव में यूरिया का असंतुलित प्रयोग कर बैठते हैं, जिससे न केवल खेती की लागत बढ़ती है, बल्कि फसल की गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ता है. गेहूं के खेतों में यूरिया का प्रयोग सही समय और सही मात्रा में किया जाए तो फसल की बढ़वार, कल्लों की संख्या और उपज तीनों में स्पष्ट सुधार आता है

एक्सपर्ट का कहना है कि गेहूं में नाइट्रोजन की आपूर्ति के लिए यूरिया ‘संजीवनी’ का काम करता है, लेकिन इसे देने का तरीका वैज्ञानिक होना चाहिए. गलत समय या ओस में यूरिया डालने से पत्तियां झुलस सकती हैं. इसलिए, किसानों को यूरिया की ‘टॉप ड्रेसिंग’ करते समय मिट्टी की नमी और फसल की अवस्था का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि दाने मोटे और चमकदार बन सकें.

कब करें यूरिया का छिड़काव?
कृषि एक्सपर्ट डॉ. एन.पी. गुप्ता ने बताया कि गेहूं में यूरिया का प्रयोग एक बार में न करके कई बार में करना सबसे फायदेमंद होता है. यूरिया की पहली ‘टॉप ड्रेसिंग’ पहली सिंचाई के बाद, यानी बुवाई के 20 से 25 दिन की अवस्था पर करनी चाहिए. दूसरी मात्रा 40 से 45 दिन की अवस्था में गांठ बनते समय पर दें. सामान्यतः एक एकड़ खेत के लिए टॉप ड्रेसिंग में 40 से 45 किलोग्राम यूरिया प्रति एकड़ छिड़काव पर्याप्त रहता है. यूरिया का छिड़काव हमेशा दोपहर के समय करें जब पत्तियों से ओस पूरी तरह सूख जाए. गीली पत्तियों पर यूरिया चिपकने से पौधे जल सकते हैं.

रखें इन 4 बातों का ध्यान

  • खेत में पर्याप्त नमी होने पर ही यूरिया डालें.
  • यदि नमी कम है, तो यूरिया डालने के तुरंत बाद हल्की सिंचाई अवश्य करें, अन्यथा नाइट्रोजन गैस बनकर हवा में उड़ जाएगी और पौधे को पोषण नहीं मिलेगा.
  • जरूरत से ज्यादा यूरिया का प्रयोग न करें. अत्यधिक नाइट्रोजन से पौधे की लंबाई बहुत तेजी से बढ़ती है, जिससे तना कमजोर हो जाता है और तेज हवा चलने पर फसल के गिरने का खतरा बढ़ जाता है.
  • साथ ही, यूरिया का अधिक प्रयोग फसल में कीट और रोगों के प्रति संवेदनशीलता को भी बढ़ाता है.
Location :

Shahjahanpur,Uttar Pradesh

First Published :

December 22, 2025, 17:24 IST

homeagriculture

सावधान! यूरिया के छिड़काव के दौरान अगर कर दी ये गलती, जल जाएंगे गेहूं के पौधे



Source link

Previous Post

हनी सिंह के गाने पर अंजलि अरोड़ा का धमाका, नहीं देखा तो देख लें बाइक वाला VIDEO

Next Post

pv sindhu special message for husband: शादी की पहले साल पीवी सिंधु ने पति के लिए शेयर किया खास मैसेज

admin

admin

Next Post
pv sindhu special message for husband: शादी की पहले साल पीवी सिंधु ने पति के लिए शेयर किया खास मैसेज

pv sindhu special message for husband: शादी की पहले साल पीवी सिंधु ने पति के लिए शेयर किया खास मैसेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News