• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, May 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

काबिले-तारीफ है पुलिस की यह पहल, अब तक 231 जोड़ों को बिछड़ने से बचाया, परिवारों की उम्मीदें बढ़ीं

admin by admin
December 18, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
काबिले-तारीफ है पुलिस की यह पहल, अब तक 231 जोड़ों को बिछड़ने से बचाया, परिवारों की उम्मीदें बढ़ीं


Last Updated:December 18, 2025, 17:15 IST

Kannauj News: अक्सर देखने को मिलता है कि पति-पत्नी में जुड़ा छोटा-मोटा विवाद तलाक की नौबत ले आता है. ऐसे में कन्नौज पुलिस की परामर्श केंद्र में तैनात महिला काउंसलर और पुलिस कर्मियों की टीम कई परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है. आइए जानते हैं कि ये टीम क्या करती है.

कन्नौज: छोटी-छोटी बातों से उपजे घरेलू विवाद जब पुलिस और अदालत तक पहुंच जाते हैं तो अक्सर रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं. ऐसे ही नाजुक हालात में कन्नौज पुलिस की परामर्श केंद्र में तैनात महिला काउंसलर और पुलिस कर्मियों की टीम कई परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है. कन्नौज पुलिस की इस पहल ने अब तक 200 से अधिक परिवारों को बिखरने से बचाया है.

कन्नौज जिले में प्रतिदिन परामर्श केंद्र के माध्यम से पति-पत्नी के आपसी विवादों से जुड़े मामलों को चुना जाता है. इनमें अधिकतर शिकायतें घरेलू विवाद, मानसिक प्रताड़ना या छोटी-मोटी नोक-झोंक से जुड़ी होती हैं. शिकायत मिलने पर पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर शांतिपूर्वक उनकी बात सुनती है और काउंसलिंग के जरिए आपसी मतभेद सुलझाने का प्रयास करती है. कई मामलों में देखा गया है कि मामूली विवाद भी जब पुलिस तक पहुंच जाता है तो परिवार टूटने की स्थिति बन जाती है, लेकिन परामर्श केंद्र की समझाइश से हालात संभल जाते हैं.

कितने मामलों में हुआ समझौता

आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 जनवरी 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक परामर्श केंद्र में कुल 416 शिकायतें दर्ज हुईं.  इनमें से 231 मामलों में पति-पत्नी के बीच समझौता कराकर उन्हें फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया, जो परिवार आज संतोषजनक और खुशहाल जीवन जी रहे हैं. शेष मामलों में भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि विवाद कोर्ट-कचहरी तक न पहुंचे. हालांकि कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनमें समझौता संभव नहीं हो पाता और उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजना पड़ता है.

क्या बोले पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कन्नौज पुलिस का परामर्श केंद्र सप्ताह के सातों दिन संचालित किया जा रहा है. यहां प्रशिक्षित महिला काउंसलर और पुलिस कर्मी पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब तक दर्ज मामलों में 60 प्रतिशत से अधिक में सफल समझौता हुआ है, जो एक सराहनीय उपलब्धि है. कन्नौज पुलिस की यह पहल न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि समाज में रिश्तों को बचाने का भी अहम काम कर रही है.

क्या बोले केंद्र निरीक्षक?

परामर्श केंद्र निरीक्षक रंजन पांडे ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के मामले में हम लोग पूरी तरह से कोशिश यही रखते हैं कि दोनों में आपसी सामंजस्य से समझौता हो जाए. अब तक हम लोगों ने 231 मामलों में सफलता पाई है और लगातार हम लोग यही प्रयास कर रहे हैं कि पति-पत्नी के मामूली विवादों में परिवार ना टूटे और ना बिखरे.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Location :

Kannauj,Uttar Pradesh

First Published :

December 18, 2025, 17:15 IST

homeuttar-pradesh

काबिले-तारीफ है पुलिस की यह पहल, अब तक 231 जोड़ों को बिछड़ने से बचाया



Source link

Previous Post

‘इसे उठाया, फिर इतिहास…’, ‘धुरंधर’ के लिए नहीं बनाया था FA9LA, फ्लिपराची ने गाना वायरल होने पर किया रिएक्ट

Next Post

7 daughters of Champaran selected in Bihar Under 14 and 17 team show their talent in National Women Football Competition

admin

admin

Next Post
7 daughters of Champaran selected in Bihar Under 14 and 17 team show their talent in National Women Football Competition

7 daughters of Champaran selected in Bihar Under 14 and 17 team show their talent in National Women Football Competition

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दुद्धी पुलिस द्वारा अलग अलग मुकदमें में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास, पेयजल पाइपलाइन व सड़क निर्माण शुरू।
  • माह मई 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में किया गया परिवर्तन।
  • बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड।
  • स्वगणना के लिये जनपद के सम्मानित नागरिकगणों से जिलाधिकारी ने की अपील।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    दुद्धी पुलिस द्वारा अलग अलग मुकदमें में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

    by Shantosh Mishra
    May 8, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे...

    Recent News

    दुद्धी पुलिस द्वारा अलग अलग मुकदमें में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

    May 8, 2026

    विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास, पेयजल पाइपलाइन व सड़क निर्माण शुरू।

    May 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News