• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 27, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

फर्रुखाबाद की ये जलेबी खाने के बाद आप भी कहेंगे वाह! उड़द दाल से बनती है यह टेस्टी मिठाई, स्वाद लेने दूर-दूर से आते है लोग

admin by admin
December 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
फर्रुखाबाद की ये जलेबी खाने के बाद आप भी कहेंगे वाह! उड़द दाल से बनती है यह टेस्टी मिठाई, स्वाद लेने दूर-दूर से आते है लोग


फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में सुबह की शुरुआत चाय से होती है, लेकिन नाश्ता दही और जलेबी के बिना अधूरा माना जाता है. जैसे ही दिन निकलता है, लोग गर्मा-गर्म जलेबी लेने के लिए घरों से निकल पड़ते हैं. लाल और नारंगी रंग की चाशनी में डूबी जलेबी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि हर उम्र के लोगों की पसंद भी बनी हुई है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, जलेबी यहाँ की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है.

भारत के हर कोने में जलेबी खाई जाती है, लेकिन फर्रुखाबाद की जलेबी की बात ही कुछ अलग है. यही वजह है कि लोग मजाक में इसे राष्ट्रीय मिठाई तक कह देते हैं. फर्रुखाबाद जनपद के जहानगंज इलाके की जलेबी तो वर्षों से अपनी खास पहचान बनाए हुए है.

स्वाद के लिए मशहूर फर्रुखाबाद की जलेबी
फर्रुखाबाद को देश और दुनिया में इसकी नमकीन के लिए जाना जाता है. यहां की गलियों और मोहल्लों में अलग-अलग स्वाद और पारंपरिक व्यंजन देखने को मिल जाते हैं. खास बात यह है कि यहाँ स्वाद के साथ-साथ दाम भी बेहद किफायती होते हैं.

इसी परंपरा को आगे बढ़ाती है जहानगंज की वह मशहूर दुकान, जहां कम कीमत में रसभरी और कुरकुरी जलेबी मिलती है. यही वजह है कि दूर-दूर से लोग यहां सिर्फ जलेबी खाने के लिए आते हैं.

लाजवाब स्वाद, रेट भी बेहद कम
लोकल18 से बातचीत में दुकानदार अरविंद कुमार ने बताया कि वह पिछले 18 वर्षों से जलेबी बना रहे हैं. उनका कहना है कि उनकी दुकान जहानगंज की पारंपरिक मिठाई दुकानों में से एक मानी जाती है. यहां शुद्धता और स्वाद का खास ध्यान रखा जाता है, जिस कारण लोग सालों से इस दुकान पर भरोसा करते आ रहे हैं.

उन्होंने बताया कि यहां खास तौर पर रसभरी जलेबी तैयार की जाती है, जो मैदा और उड़द दाल से बनाई जाती है. जलेबी को विशेष चाशनी में डुबोया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे गुलाब जल की खुशबू और दूध से बने ताजे दही के साथ परोसा जाता है, जो इसके स्वाद को दोगुना कर देता है.

घर पर भी बना सकते हैं फर्रुखाबाद जैसी जलेबी
जलेबी का स्वाद भले ही पारंपरिक हो, लेकिन इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. उड़द दाल से बैटर तैयार किया जाता है और उसे गोल आकार में तेल में डीप फ्राई किया जाता है. इसके बाद तैयार जलेबी को चाशनी में डुबोया जाता है. यही प्रक्रिया इसे कुरकुरा और रसभरा बनाती है.

यह मिठाई गर्म और ठंडी दोनों ही तरह से खाई जा सकती है. जलेबी का स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है और यही वजह है कि यह मिठाई समय के साथ और भी लोकप्रिय होती जा रही है.



Source link

Previous Post

6.52 मिनट का गाना सुनकर तड़प उठती है रूह, बूढ़ों को भी चढ़ जाती है जवानी, दिलजले बनकर फिरने लगे थे आशिक

Next Post

john cena net worth: 17 बार वर्ल्ड चैंपियन, सबसे अमीर WWE सुपरस्टार में से एक जॉन सीना हुए रिटायर, नेटवर्थ उड़ा देगी होश

admin

admin

Next Post
john cena net worth: 17 बार वर्ल्ड चैंपियन, सबसे अमीर WWE सुपरस्टार में से एक जॉन सीना हुए रिटायर, नेटवर्थ उड़ा देगी होश

john cena net worth: 17 बार वर्ल्ड चैंपियन, सबसे अमीर WWE सुपरस्टार में से एक जॉन सीना हुए रिटायर, नेटवर्थ उड़ा देगी होश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 55 प्रतिशत दिव्यागता को मात देकर साइकिल यात्रा पर निकले वाशु राइडर, चोपन में हुआ स्वागत।
  • पुलिस चौकी के लोकार्पण के चंद घंटों बाद काली मंदिर में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
  • दीपावली से पहले सीआईएसएफ ने सेंट जोसेफ स्कूल में बुझाई “लापरवाही की चिंगारी” 600 छात्रों को दिखाएं अग्नि सुरक्षा के गुण ।।
  • Asian Games 2026 LIVE Updates: India’s Medal Tally, Day 8 Results, Scores and Highlights- एशियन गेम्स के 8वें दिन भारत की शानदार शुरुआत, मैराथन और शूट
  • मेरठ में मॉड्यूलर फर्नीचर कम बजट, कम जगह में बेहतर फिनिशिंग के साथ हो रहा तैयार, 5000 की कीमत होती है शहर

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    55 प्रतिशत दिव्यागता को मात देकर साइकिल यात्रा पर निकले वाशु राइडर, चोपन में हुआ स्वागत।

    by Shantosh Mishra
    September 26, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले वाशु राइडर का...

    Recent News

    55 प्रतिशत दिव्यागता को मात देकर साइकिल यात्रा पर निकले वाशु राइडर, चोपन में हुआ स्वागत।

    September 26, 2026

    पुलिस चौकी के लोकार्पण के चंद घंटों बाद काली मंदिर में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

    September 26, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News