• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अब पशुओं की सेहत से नहीं करना पडे़गा समझौता, खुलेंगे पशु औषधि केंद्र जहां मिलेंगी मार्केट से सस्ती दवाएं

admin by admin
December 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
अब पशुओं की सेहत से नहीं करना पडे़गा समझौता, खुलेंगे पशु औषधि केंद्र जहां मिलेंगी मार्केट से सस्ती दवाएं


सहारनपुर: जिस तरह लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने जगह-जगह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुलवाए हैं अब उसी तर्ज पर अब पशुपालन विभाग भी पशुओं की सस्ती दवाएं बेचने वाले पशु औषधि केंद्र खुलवाने जा रहा है. सहारनपुर जनपद में पशु औषधि केन्द्र खोलने की शासन की ओर से हरी झंडी मिल गयी है. इससे पशुओं के इलाज पर पशुपालकों को भारी भरकम खर्च नहीं करना पड़ेगा.

मार्केट रेट से कम में मिलेंगी दवाइयां

पशु औषधि केन्द्र पर रोजमर्रा में उपयोग होने वाली दवाएँ, टीके, विटामिन और मिनरल समेत अन्य पशु चिकित्सीय सामग्री बाजार के रेट से 50 से 70 फीसदी कम मूल्य पर उपलब्ध होगी. इस नई व्यवस्था से पशुपालकों को आर्थिक राहत मिलेगी और पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम भी आसान होगी. पशु औषधि केंद्र के लिये प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र व सहकारी समितियां पात्र होंगी.

क्या होनी चाहिए योग्यता

आवेदन के लिये फार्मासिस्ट का पंजीकरण प्रमाणपत्र, ड्रग लाइसेन्स, न्यूनतम 120 वर्ग फीट स्थान होना अनिवार्य है. पांच हजार रूपये निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन ऑनलाइन करना होगा. पशु औषधि केंद्र खुलने से अब पशुपालकों को अपने पशुओं की सेहत से समझौता नहीं करना पड़ेगा, उनको सस्ते दाम पर दवाइयां उपलब्ध होगी तो पशु को समय पर दवाई दी जा सकेंगी. इससे पशुओं की मृत्यु दर में भी कमी आएगी और पशुपालक की जेब पर कम भार पड़ेगा.

नहीं करना पड़ेगा पशुओं की सेहत से समझौता

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० एम०पी०सिंह ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि योजना का उद्देश्य पशुपालकों को सस्ती दरों पर औषधियां उपलब्ध कराना है. जिले के प्रत्येक ब्लाक में कम से कम एक औषधि केंद्र खोलने की योजना है. जिले के सभी 76 पशुचिकित्सा केन्द्रों पर चरणबद्ध तरीक से पशु औषधि केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव है. इन पशु औषधि केन्द्रों पर सभी आवश्यक दवायें उपलब्ध होंगी जिनकी सूची का समय-समय पर अपडेट पशुपालन विभाग के चिकित्सक करते रहेगें.

कम कीमतों में मिलेंगी दवाएं

सरकार पशुपालन विभाग के जरिए नई पहल से इस प्रयास में हैं कि ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को पशु औषधि केंद्र के माध्यम से कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवायें सुलभ करा सकें, क्योंकि पशुधन किसानों की आय का मुख्य आधार है और उनके पशु स्वस्थ रहेगें, तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

पशुओं की सेहत के लिए नहीं करना पड़ेगा समझौता

बहुत जल्द ही पशु औषधि केन्द्र का विस्तार सभी ब्लॉकों में किया जायेगा. वर्तमान में स्थिति यह है कि पशुओं के बीमार होने पर बाजार में दवायें मंहगी होने के कारण पशुपालक अपने पशुओं का इलाज करवाने से कतराने लगते है. यही नहीं डॉक्टर की लिखी गयी सभी दवाईयों की जगह अधूरी दवा देकर पशुओं के स्वास्थ्य से समझौता करते है. पशु औषधि केन्द्र के संचालन से इन समस्याओं पर रोक लगेगी. किसी भी विस्तृत जानकारी के लिये विकास भवन सहारनुपर स्थित मुख्य पशुचिकित्साधिकारी कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है.



Source link

Previous Post

शत्रुघ्न ने बताए धर्मेंद्र के स्ट्रगल, थर्ड क्लास में आए थे मुंबई, मेकर को नहीं लगते थे हीरो, किया था रिजेक्ट

Next Post

Vinesh Phogat Retirement: विनेश फोगाट का संन्यास से वापसी का ऐलान, 2028 लॉस एंजिल्स में ताल ठोकने को तैयार 31 वर्षीय पहलवान

admin

admin

Next Post
Vinesh Phogat Retirement: विनेश फोगाट का संन्यास से वापसी का ऐलान, 2028 लॉस एंजिल्स में ताल ठोकने को तैयार 31 वर्षीय पहलवान

Vinesh Phogat Retirement: विनेश फोगाट का संन्यास से वापसी का ऐलान, 2028 लॉस एंजिल्स में ताल ठोकने को तैयार 31 वर्षीय पहलवान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • HC के चीफ जस्टिस के फोटो संग श्मशान में तंत्र-मंत्र और जमानत वाला जुगाड़; छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली घटना, Chhattisgarh Hindi News
  • ‘हमने जंतर-मंतर पर जो’… रांची में ‘विधानसभा मार्च’ के लिए CJP नेता ने बताया क्या तैयारी, Ranchi Hindi News
  • झारखंड के 16 जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं के होगा वज्रपात; IMD का ऑरेंज अलर्ट, Jharkhand Hindi News
  • पैसा अर्जित करते,गरीबों को फंसाते; सीएम सम्राट से मांझी की बड़ी मांग, शराबबंदी पर उठाया सवाल, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 10, 2026
    0

    23 जून, मंगलवार: सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों के बीच विवाद हो...

    Recent News

    सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 10, 2026
    HC के चीफ जस्टिस के फोटो संग श्मशान में तंत्र-मंत्र और जमानत वाला जुगाड़; छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली घटना, Chhattisgarh Hindi News

    HC के चीफ जस्टिस के फोटो संग श्मशान में तंत्र-मंत्र और जमानत वाला जुगाड़; छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली घटना, Chhattisgarh Hindi News

    August 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News