• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

हाथ खोए, हिम्मत नहीं! कोटा के सुनील साहू ने पैरों से रचा इतिहास, जीत चुके हैं 11 गोल्ड सहित 18 मेडल

admin by admin
December 8, 2025
in खेल
0 0
0
हाथ खोए, हिम्मत नहीं! कोटा के सुनील साहू ने पैरों से रचा इतिहास, जीत चुके हैं 11 गोल्ड सहित 18 मेडल


Last Updated:December 08, 2025, 07:51 IST

पैरा एथलेटिक्स सुनील सक्सेस स्टोरी: पैरा एथलीट सुनील साहू ने 2012 में दोनों हाथ खो देने के बाद भी अपने साहस और मेहनत से 18 मेडल हासिल किए. 100 और 400 मीटर दौड़ में ऑल इंडिया रैंक और लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने देश का मान बढ़ाया. उन्हें मेजर ध्यानचंद समर्पण अवॉर्ड, भारत गौरव अवॉर्ड 2024 और स्वर्ण भारत अवॉर्ड सहित कई सम्मान मिल चुके हैं. उनका अगला लक्ष्य पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है.

ख़बरें फटाफट

देवेंद्र सेन/कोटा. जिंदगी जब सबसे बड़ा इम्तिहान लेती है, तब कुछ लोग हार मान लेते हैं, लेकिन कुछ लोग इतिहास लिख जाते हैं. कोटा के पैरा एथलीट सुनील साहू उन्हीं में से एक हैं. 2012 में हुए दुर्घटना में दोनों हाथ खो देने के बाद भी सुनील ने अपनी सीमाओं को ताकत में बदलते हुए पैरों से दौड़, कूद और जिंदगी तीनों में जीत हासिल की. आज उनके नाम कुल 18 मेडल दर्ज हैं, जिनमें 11 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

अलवर जिले के मालाखेड़ा निवासी सुनील के पिता की आइसक्रीम फैक्ट्री में वर्ष 2012 में रिसीवर ब्लास्ट हुआ. हादसे में सुनील ने दोनों हाथ हमेशा के लिए खो दिए. परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि कुछ समय बाद पिता और बड़ी बहन का भी निधन हो गया. फैक्ट्री बंद हुई, घर की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई. हालात कठिन थे, ताने बहुत मिले, लेकिन मां की सीख बड़ा बनना है तो पहले छोटा बनना सीखो सुनील की ताकत बन गई.

पढ़ाई के साथ खेल को भी रखा जारी

एक दिन पैरा ओलंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया की संघर्ष कहानी पढ़कर सुनील को दिशा मिली. उन्होंने कोटा आकर पैरा एथलेटिक्स में करियर बनाने का निर्णय लिया. कोच अजीत सिंह राठौड़ ने बिना शुल्क लिए उन्हें ट्रेनिंग देना शुरू किया. सुनील ने पढ़ाई भी नहीं छोड़ी और बीएसटीसी पूरा किया. 2018 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सुनील ने पहला गोल्ड मेडल जीता और यहीं से सफलता का सिलसिला शुरू हुआ. तीन वर्षों में उन्होंने 18 मेडल अपने नाम कर लिए.

सुनील को मिल चुका है कई सम्मान

सुनील ने 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया. उनकी उपलब्धियों पर उन्हें मेजर ध्यानचंद समर्पण अवॉर्ड, भारत गौरव अवॉर्ड 2024 और स्वर्ण भारत अवॉर्ड सहित कई सम्मान मिले. सुनील की संघर्ष यात्रा को कई प्रतियोगी परीक्षाओं के सामान्य ज्ञान में भी शामिल किया गया है. सुनील कहते हैं कि सपना कभी मत छोड़ो, आज नहीं तो कल सफलता जरूर मिलती है. उनका अगला लक्ष्य पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

First Published :

December 08, 2025, 07:51 IST

homesports

हाथ खोए, हिम्मत नहीं! कोटा के सुनील साहू ने पैरों से एथलेटिक्स में रचा इतिहास



Source link

Previous Post

उड़ानें रद्द, व्यवस्थाएं ठप, इंतजार में चली गई एक जान…अमौसी एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल

Next Post

बालों में गजरा-नैनों में कजरा, दुल्हन बनीं माधुरी दीक्षित, ऋषि कपूर लाए बाजूबंध, गहने पर लिखा है 29 साल पुराना गीत

admin

admin

Next Post
बालों में गजरा-नैनों में कजरा, दुल्हन बनीं माधुरी दीक्षित, ऋषि कपूर लाए बाजूबंध, गहने पर लिखा है 29 साल पुराना गीत

बालों में गजरा-नैनों में कजरा, दुल्हन बनीं माधुरी दीक्षित, ऋषि कपूर लाए बाजूबंध, गहने पर लिखा है 29 साल पुराना गीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News