• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

उड़ानें रद्द, व्यवस्थाएं ठप, इंतजार में चली गई एक जान…अमौसी एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल

admin by admin
December 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
उड़ानें रद्द, व्यवस्थाएं ठप, इंतजार में चली गई एक जान…अमौसी एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल


लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पिछले कई दिनों से उड़ानों के रद्द होने का संकट गहराता जा रहा है. रविवार को 33 फ्लाइटें निरस्त हुईं, कई डायवर्ट की गईं और 740 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराए. इसी व्यवधान और तनाव के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. फ्लाइट का इंतजार कर रहे एक यात्री की तनाव के बीच तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई. जिसने एयरपोर्ट प्रबंधन की व्यवस्था और जवाबदेही दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

फ्लाइट के इंतजार में बैठे यात्री की तबियत बिगड़ने से मौत

कानपुर निवासी 46 वर्षीय चार्टेड एकाउंटेंट अनूप पांडेय एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे. उनकी बेंगलूरू के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लगातार रद्द हो रही थी, जिससे वे काफी तनावग्रस्त थे. एयरपोर्ट पुलिस के अनुसार इसी दौरान अचानक उनको दिल का दौरा पड़ गया और उन्हें पास के लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.  इस मामले में परिजनों का का आरोप है कि एयरपोर्ट पर कोई ट्रीटमेंट नहीं मिला. वीडियो में सिक्योरिटी स्टाफ उनको सीपीआर दे रहा है. जिसके बाद उनको होश भी आया. एंबुलेंस की सुविधा नहीं थी. अगर समय रहते उनको हॉस्पिटल ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच जाती. एयरपोर्ट अथॉरिटी की वजह से उनकी जान गई. इस पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए. अनूप अपने परिवार के साथ बेंगलूरू में रहते थे और एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने कानपुर आए थे. तबीयत बिगड़ने के समय उनकी पत्नी और बच्चे बेंगलूरू में थे, जो फ्लाइट न मिलने पर टैक्सी से कानपुर पहुंचे.

फ्लाइट रद्द होने से फूट-फूटकर रोईं बहनें

उड़ानें रद्द होने से परेशानियों का दायरा सिर्फ एक परिवार तक सीमित नहीं रहा. बलरामपुर से आई दो सगी बहनों की फ्लाइट जब अचानक रद्द हुई, तो वे एयरपोर्ट पर ही फूट-फूटकर रो पड़ीं. उनका भाई उन्हें छोड़कर जा चुका था और वापसी को लेकर वे असहाय थीं. इसी तरह गोरखपुर निवासी कपिल यादव का अबूधाबी का पूरा सफर चौपट हो गया, क्योंकि लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट रद्द कर दी गई थी. दिल्ली जाने वाले कई यात्रियों का गुस्सा भी एयरपोर्ट पर फूटा, क्योंकि बार-बार टिकट कन्फर्म कराने के बावजूद उन्हें निराशा हाथ लगी.

यात्रियों में भारी आक्रोश

इंडिगो एयरलाइंस की बार-बार की गई उड़ान रद्दीकरण से हवाई यातायात लगभग ठप पड़ा है. यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइंस बिना पूर्व सूचना उड़ानें रद्द कर रही हैं, जिससे होटल, टैक्सी और दोबारा टिकटों पर भारी खर्च उठाना पड़ रहा है. कई यात्रियों ने डीजीसीए से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

लगातार अव्यवस्था, बढ़ती यात्रियों की नाराजगी और एक मौत के बाद अब सवाल यह है कि क्या एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइंस की लापरवाही यात्रियों की सुरक्षा और अधिकारों को खतरे में डाल रही है.



Source link

Previous Post

‘धुरंधर’ की सक्सेस के बीच वायरल हुआ 18 साल पुराना रोमांटिक गाना, हीरोइन की बाहों में झूमते दिखे अक्षय खन्ना

Next Post

हाथ खोए, हिम्मत नहीं! कोटा के सुनील साहू ने पैरों से रचा इतिहास, जीत चुके हैं 11 गोल्ड सहित 18 मेडल

admin

admin

Next Post
हाथ खोए, हिम्मत नहीं! कोटा के सुनील साहू ने पैरों से रचा इतिहास, जीत चुके हैं 11 गोल्ड सहित 18 मेडल

हाथ खोए, हिम्मत नहीं! कोटा के सुनील साहू ने पैरों से रचा इतिहास, जीत चुके हैं 11 गोल्ड सहित 18 मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग
  • करिश्मा कपूर ने छोड़ी फिल्म, सुपरस्टार की बेटी का चमका करियर, धर्मेंद्र के बेटे की हीरोइन बनते-बनते रह गई हसीना
  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    by admin
    June 22, 2026
    0

    Last Updated:June 20, 2026, 00:34 ISTComrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स...

    Recent News

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    June 22, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    June 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News