• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भाकपा कार्यकर्ताओं ने खनन हादसा और अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर मे धरना देकर किया प्रदर्शन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 18, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

खनन क्षेत्र को सील कर न्यायिक जांच कराई जाए और संलिप्त सभी दोषियों पर की जाए कठोर कानूनी कार्रवाई; भाकपा।

मृतकों के परिजनों को कम से कम 50 लाख रुपए मुआवजा और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाय: भाकपा।

*भाकपा ने लगाया आरोप*…

राजनेता, शासन, प्रशासन और खनन माफियाओं की गठजोड़ से खेला जा रहा है खनन क्षेत्र में खूनी खेल.

-खूनी खेल को रोकने के लिए राष्ट्रपति और राज्यपाल से हस्तक्षेप की किया अपील।

सोनभद्र। मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ओबरा के बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में बीते शनिवार को हुए खनन हादसा को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष खनन हादसे में मृतकों के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर शोक सभा करने के पश्चात धरना देकर आक्रोश प्रदर्शन किया । जहां पार्टी नेताओं ने कहा कि 15 नवम्बर 2025 को विल्ली मारकुंडी, ओबरा — सोनभद्र में माइन्स की बड़ी चट्टान गिरने से माइन्स के अन्दर तकरीबन डेढ़ दर्जन मजदूरों के दब जाने की घटना घटित हुई वहीं 15 नवम्बर 2025 को प्रदेश के मुख्यमंत्री जी सोनभद्र में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस” कार्यक्रम में मौजूद थे, उनकी उपस्थिति के बावजूद राजनेताओं, शासन, प्रशासन की मिलीभगत से अवैध तरीके से खनन का काम धड़ल्ले से चलाया जा रहा था, दिन में लगभग तीन बजे माइन्स की बड़ी चट्टान नीचे गिरने से अन्दर काम पर लगे सभी मजदूर गहरी खदान के अन्दर ही दब गये। एक तरफ मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में  “जनजाति गौरव दिवस” मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ जनजाति मजदूर माइन्स के अन्दर मौत की अन्तिम सांस ले रहे थे, अगर प्रशासन द्वारा समय पर उनको बाहर निकालने की त्वरित व्यवस्था की जाती तो उन मजदूरों की जान बचाई जा सकती थी। घटना स्थल पर राजनैतिक पार्टियों के नेताओं, सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को जाने से रोका जा रहा है, घटना को दबाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है जैसा कि प्रशासन अन्य घटनाओं में करता रहा है। राजनैतिक पार्टियों के नेताओं, सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को घटना स्थल पर जाने से रोका जाना इस तथ्य की तरफ इशारा करता है कि प्रशासन घटना की लीपा — पोती करने में मुस्तैदी से लगा हुआ है, प्रशासन माइन्स के अन्दर दबे हुए मजदूर मर गए या जिन्दा हैं कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इस हादसे ने खनिज विभाग और जिला प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। जिले में सैकड़ों खदानें बिना सुरक्षा मानकों के संचालित हो रही हैं। सोनभद्र में खनन सिंडिकेट का दबदबा काफी मजबूत होता जा रहा है अवैध खनन खुलेआम जारी है। 15 नवंबर की यह घटना खनन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का भयावह उदाहरण बनकर सामने आया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – सोनभद्र की जिला कमेटी इस दारुण घटना पर गहरा शोक व्यक्त करती है और पार्टी मृतक के परिजनों के साथ खड़ी है। पार्टी मांग करती है कि.. माइन्स के अन्दर फंसे हुए मजदूरों ( जिन्दा हों या मर चुके हों) को तत्काल बाहर निकाला जाए मृतक मजदूरों के आश्रितों को 50 — 50 लाख रुपए  मुआवजा और उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। घटना की न्यायिक जांच कराया जाए और घटना में संलिप्त सभी दोषियों को कटघरे में लाकर कठोरतम कार्यवाही किया जाए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना करके दोषियों को तत्काल सजा दिलाई जाय। पूरे सोनभद्र जिले में अवैध तरीके से किए जा रहे खनन पर प्रतिबन्ध लगा कर माइन्सों को घेर कर सील किया जाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस मांग को लेकर पार्टी द्वारा राष्ट्रपति और राज्यपाल को लिखित पत्रक भेज कर उनसे उपरोक्त मामले  पर हस्तक्षेप और कार्यवाही की अपील की गई है । धरना प्रदर्शन के दौरान देश और प्रदेश में दलितों, आदिवासियो  पिछड़ों,महिलाओं, अल्पसंख्यकों के उपर अंधाधुंध किये जा रहे अत्याचार बलात्कार, हत्या, छेड़खानी, जातीय उत्पीड़न, धार्मिक उत्पीड़न, मावलिंचिंग, बुलडोजर संस्कृति, कानून व्यवस्था की अत्यन्त दयनीय स्थिति की घटनाओं के खिलाफ और किसानों, गरीबों व मजदूरों की जटिल समस्याओं को भी उठाया गया। धरना प्रदर्शन को प्रमुख रूप से पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, देव कुमार विश्वकर्मा, बसावन गुप्ता, अमरनाथ सूर्य, बुद्धि सेन मिश्रा, राम दुलारे, नंदू यादव, बाबू लाल चेरो, नागेंद्र कुमार, विरेन्द्र कुमार गोंड़, तारकेश्वर गुप्ता, जगरनाथ बैगा, रामजनम कुशवाहा, धनुक पनीका आदि ने संबोधित किया।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र की टीम ने आज शिविर लगाकर स्थानीय ग्रामीणों को नशे के किया खिलाफ जागरूक।

Next Post

चोपन पुलिस द्वारा मा0न्यायालय से निर्गत वारंट के क्रम में 01 वारण्टी को किया गया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

चोपन पुलिस द्वारा मा0न्यायालय से निर्गत वारंट के क्रम में 01 वारण्टी को किया गया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News