• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ये है मिर्जापुर की सबसे महंगी कालीन, 4 महीने में होती है तैयार, लाखों में है कीमत, अमेरिका-यूरोप तक है डिमांड

admin by admin
November 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
ये है मिर्जापुर की सबसे महंगी कालीन, 4 महीने में होती है तैयार, लाखों में है कीमत, अमेरिका-यूरोप तक है डिमांड


मिर्जापुर : देश में अगर कालीन की बात हो तो मिर्जापुर की कालीन का नाम सबसे पहले आता है. इस शहर को कालीन नगरी के नाम से जाना जाता है. मिर्जापुर जिले में हाथों से तैयार होने वाली सबसे महंगी कालीन की कीमत एक लाख 20 हजार रुपये है. महज 5 फीट लंबी कालीन में कश्मीर के सबसे महंगे सिल्क का प्रयोग हुआ है. यही वजह है कि इसका दाम काफी अधिक है और इसकी डिमांड अमेरिका, यूरोप और चाइना में सबसे ज्यादा है.

विलेज एंड विवर्स कंपनी के मालिक विक्रम जैन ने लोकल 18 से बताया कि मिर्जापुर की सबसे महंगी कालीन आम्ब्रे इफ़ेक्ट वाली हाथों से बुनी हुई कालीन है. कालीन का रंग डार्क से लाइट रंग की तरफ गया है और उभरा हुआ बनाया गया है. यह सिल्क से बनी हुई कालीन है. इसलिए इसे मिर्जापुर ही नहीं बल्कि भदोही व कश्मीर की सबसे महंगी कालीन कह सकते हैं. इस कालीन का दाम 35 हजार रुपये प्रति स्क्वायर मीटर से शुरू होकर 60 हजार या उससे अधिक जा सकता है. इसमें अगर छोटे-छोटे फूल या डिजाइन की जाए तो इसका दाम और भी बढ़ जाता है. जैसे कालीन की डिमांड बॉयर की तरफ से आती है. वैसी कालीन हम लोग तैयार करते हैं.

एक लाख 20 हजार रूपये है दाम

कालीन कारोबारी विक्रम जैन ने बताया कि यह 5×8 फीट का गलीचा है. इसका दाम 1 लाख 20 हजार रुपये है. यह 1 लाख 50 हजार या उससे अधिक भी जा सकता है. बशर्ते यह बॉयर पर निर्भर रहता है कि उन्हें कैसी कालीन चाहिए और कैसी डिजाइन में चाहिए. महंगी कालीन की डिमांड अमेरिका और यूरोप में सबसे ज्यादा है. वर्तमान में वियतनाम, फिनलैंड व जापान जैसे देशों में मांग बढ़ी है. कुछ सालों में इन देशों में डिमांड दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है.

4 महीने लगता है समय

विक्रम जैन ने बताया कि इस कालीन को बनाने में 4 महीने का समय लगता है. कालीन को बनाने में कश्मीर का प्योर यार्न सिल्क का प्रयोग हुआ है. बुनकर सबसे पहले इसका लूम तैयार करते हैं. फिर सिल्क से बेहद ही बारीकी से हाथों से बुनते हैं. इस कालीन को 9 इंच बनाने में 14 हजार बार बुनाई की जाती है. इसमें जितने सिल्क का इस्तेमाल होता है. उतनी ही कीमत बढ़ती जाती है. कालीन को अगर दो बुनकर 8 घंटे लगातार मेहनत करके बुनाई करेंगे, तब कहीं 4 से साढ़े चार महीने में बनकर तैयार होता है.

कालीन पर जीआई टैग

विक्रम जैन ने बताया कि ऐसे महंगे कालीन की पहचान उसके ब्रांडिंग से होती है. हर कालीन में जीआई का टैगमार्क रहता है, जो सरकार के द्वारा हम लोगों को प्रदान किया गया है. इसमें हैंड टैग लगता है. कालीन को पलटकर देखने के बाद इसकी बाइंडिंग दिखती है, जो बेहद ही पतली और हाथ से बुनी हुई दिखाई देती है. इसको देखकर भी आप कालीन की पहचान कर सकते हैं. मशीन से बुनी हुई कालीन की बाइंडिंग काफी मोटी होती है.

ऑर्डर पर होता है तैयार

विक्रम जैन ने बताया कि महंगी कालीन बॉयरों की डिमांड पर तैयार की जाती है. वहीं, कुछ कालीन हम लोगों के द्वारा पहले से ही तैयार करके रखा जाता है. कई बार बॉयरों को जल्दी कालीन चाहिए होता है. ऐसे में हम लोग डिमांड के अनुसार पहले से ही 4 से 5 बनाकर रखते हैं. क्योकि, हर देश में अलग-अलग रंग के कालीन की मांग रहती है. उनकी मांग के अनुरूप पहले से ही कुछ कालीन बनाकर रखते हैं. यह तैयार होने के बाद बेहद ही कम समय में बिक भी जाता है.

चाइना बड़ा खरीददार

विक्रम जैन ने बताया कि फिलहाल में बड़े देशों में चाइना में हस्तनिर्मित कालीन की डिमांड बढ़ी है. सबसे ज्यादा महंगी कालीन की डिमांड चाइना से आ रही है. क्योकि, चाइना के लोगों के पास पैसे अधिक है और दुनिया की महंगी से महंगी कालीन को खरीदकर अपने घरों में रख रहे हैं. वहां के लोगों के द्वारा लाइट रंग की कालीन की मांग ज्यादा की जा रही है, जिसे हम लोगों के द्वारा बनाया जा रहा है.



Source link

Previous Post

आमिर खान की वो फिल्म, जिसने जीते थे 28 अवॉर्ड, इस कल्ट मूवी ने चटाई थी धूल, आज भी कॉमेडी में है नंबर 1

Next Post

Pro Wrestling League 2026 में वापसी, भारतीय पहलवानों को मौका

admin

admin

Next Post
Pro Wrestling League 2026 में वापसी, भारतीय पहलवानों को मौका

Pro Wrestling League 2026 में वापसी, भारतीय पहलवानों को मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News