• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, May 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 1, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, वृद्धा व विधवा पेंशन हेतु लगाये गये कैम्पों का किये निरीक्षण।

सम्बन्धित विभाग सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगने वाले कैम्प की जानकारी सम्बन्धित तहसील क्षेत्र नागरिकों देना करें सुनश्चित-जिलाधिकारी।

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन नवम्बर, 2025 महीने के पहले शनिवार को किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह सिंह ने तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सरल भाव से सुनते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। जो शिकायत मौके पर जाकर निस्तारण करने योग्य थी, ऐसे प्रकरणों में टीम गठित कर, क्षेत्र में टीम भेजकर शिकायतकर्ताओं के शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जॉच किया जाये, इसके पश्चात न्यायोचित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट, श्रम विभाग, होमियोपैथिक, व आयुर्वेद दवा आदि के लगाये गये कैम्प का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि बनाने का कैम्प सम्बन्धित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर लगाया जायेगा और कैम्प के प्रचार-प्रसार सम्पूर्ण समाधान दिवस के पहले तहसील क्षेत्र के नागरिकों में किया जाये, जिससे कि लोगों को जानकारी होने के साथ ही तहसील आकर आयोजित कैम्प का लाभ भी उठा सकें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुुमार सिंह, तहसीलदार आदि ने 52 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 47 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी के समक्ष ग्रामीणों द्वारा केवथा परसोई मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने शिकायत को संज्ञान लेते हुए कहा कि उक्त सड़क के निर्माण के कार्य की जॉच टी0ए0सी0 टीम द्वारा करायी जायेगी। अधिशाासी अभियन्ता पी0एम0जे0एस0वाई0 को निर्देशित करते हुए कहा कि जॉच में कमी पाये जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना सूचना अधिकारी,नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

02- तहसील राबर्ट्सगंज में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर तहसीलदार व अपर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनी और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित की। इस मौके पर तहसीलदार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार ने 62 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 07 मामलें निस्तारित किये और 3 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 10 मामले निस्तारित हुए, बाकी 52 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

03- तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल, तहसीलदार घोरावल, सी0ओ0 घोरावल आदि ने 38 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 33 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

04-तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव तहसीलदार दुद्धी आदि ने 36 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 33 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Previous Post

इको पर्यटन सत्र -2025-26 का किया गया शुभारंभ।

Next Post

आमिर खान की वो फिल्म, जिसने जीते थे 28 अवॉर्ड, इस कल्ट मूवी ने चटाई थी धूल, आज भी कॉमेडी में है नंबर 1

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
आमिर खान की वो फिल्म, जिसने जीते थे 28 अवॉर्ड, इस कल्ट मूवी ने चटाई थी धूल, आज भी कॉमेडी में है नंबर 1

आमिर खान की वो फिल्म, जिसने जीते थे 28 अवॉर्ड, इस कल्ट मूवी ने चटाई थी धूल, आज भी कॉमेडी में है नंबर 1

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय
  • Agriculture Tips I भिंडी खेती
  • शूटिंग तक पहुंची 5 फिल्में, 8 स्टार ने जमकर पसीना भी बहाया, फिर भी थिएटर तक नहीं पहुंचीं… हुईं डिब्बाबंद
  • अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।
  • संगठन की मजबूती पर जोर, चोपन मंडल की मासिक बैठक संपन्न।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    by admin
    May 8, 2026
    0

    Last Updated:May 07, 2026, 22:05 ISTपहलवान विनेश फोगाट की प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं....

    Recent News

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    May 8, 2026
    Agriculture Tips I भिंडी खेती

    Agriculture Tips I भिंडी खेती

    May 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News