
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना चोपन पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर सुनी गई जनता की समस्याएं।
भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश।
सोनभद्र। आज दिनांक 25.10.2025 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा थाना चोपन पर आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि भूमि संबंधी सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे फरियादियों को इधर-उधर भटकना न पड़े और शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके। इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें से कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु टीमों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
आज आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद के सभी थानों पर कुल 99 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए — जिनमें से
पुलिस से संबंधित : 21
राजस्व से संबंधित : 78
कुल 5 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।

