
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। दिनांक 24.10.2025 को थाना मांची क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चिचलिक में आयोजित मेले के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा मेले में पहुंचकर संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को सतर्कता, संवेदनशीलता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पार्किंग, यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शान्तिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की अपील भी की गई।

