• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आर्कटिक ओपन 2025: थारुण ने टोमा पोपोव को हराया, लक्ष्य सेन बाहर

admin by admin
October 9, 2025
in खेल
0 0
0
आर्कटिक ओपन 2025: थारुण ने टोमा पोपोव को हराया, लक्ष्य सेन बाहर


वंता (फिनलैंड): भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी थारुण मन्नेपल्ली ने आर्कटिक ओपन 2025 में देश की पुरुष एकल उम्मीदों को जीवंत रखा जब उन्होंने रोमांचक मुकाबले में दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को हराकर उलटफेर किया जबकि लक्ष्य सेन इस साल 10वीं बार पहले दौर में बाहर हो गए.

दुनिया के 46वें नंबर के खिलाड़ी मन्नेपल्ली ने पहले गेम में मिली हार से उबरते हुए पोपोव को एक घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में 11-21, 21-11, 22-20 से हराया. उन्होंने निर्णायक गेम में चार मैच प्वाइंट बचाकर बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 प्रतियोगिता में शानदार जीत हासिल की.

अब प्री क्वार्टर फाइनल में उनका सामना दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी जापान के कोकी वातानबे से होगा.

पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइन में जगह बनाने वाले लक्ष्य को दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी और पांचवीं वरीयता प्राप्त जापान के कोडाई नाराओका ने 57 मिनट में 21-15, 21-17 से हरा दिया.

लक्ष्य को शुरुआत से ही संघर्ष करना पड़ा. पहले गेम के ब्रेक के समय वह 6-11 से पीछे थे और कड़ी चुनौती पेश करने में नाकाम रहे.

दूसरा गेम करीबी रहा. ब्रेक के समय स्कोर जापान के खिलाड़ी के पक्ष में 11-10 था, लेकिन नाराओका ने ब्रेक के बाद अपनी रणनीति बदली और लक्ष्य को सिर्फ सात अंक और हासिल करने दिए.

यह नाराओका के खिलाफ लक्ष्य की आठ मैच में छठी हार और 2025 सत्र में पहले दौर में उनकी 10वीं हार है. हालांकि वह पिछले महीने हुए हांगकांग ओपन के फाइनल में पहुंचे थे.

अन्य भारतीयों को भी शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ा.

पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क के रासमस गेम्के को वॉकओवर दे दिया जबकि किरण जॉर्ज ने वातानबे के खिलाफ पहला गेम 10-21 से हारने के बाद दूसरे गेम में 1-4 से पिछड़ते हुए मुकाबला बीच में छोड़ दिया.

शंकर सुब्रमण्यन को फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव ने 44 मिनट में 21-17, 21-11 से हराया जबकि आयुष शेट्टी को थाईलैंड के शीर्ष वरीय कुनलावुत वितिदसार्न से 50 मिनट में 21-15, 21-16 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया.



Source link

Previous Post

2300 तोला सोना, ₹25000000 और 600 लीटर चंदन का… पैसा देख फटी रह गईं IT वालों की आंखें, देश की सबसे बड़ी रेड!

Next Post

बंदीगृहों में भी सजेगा प्रेम और विश्वास का पर्व — महिला आयोग की पहल पर करवा चौथ मनाएंगी महिला बंदियाँ अपने पतियों संग।

admin

admin

Next Post

बंदीगृहों में भी सजेगा प्रेम और विश्वास का पर्व — महिला आयोग की पहल पर करवा चौथ मनाएंगी महिला बंदियाँ अपने पतियों संग।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP : पत्नी को गोली मारकर अस्पताल ले गया फौजी पति, मौत होने पर उठाया ये कदम, Madhya-pradesh Hindi News
  • उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह
  • दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।
  • सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • 2 राज्य, दोनों में ही BJP की सरकार; केंद्र सरकार सुलझा पाएगी एक दशक पुरानी लड़ाई?, National Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP : पत्नी को गोली मारकर अस्पताल ले गया फौजी पति, मौत होने पर उठाया ये कदम, Madhya-pradesh Hindi News

    MP : पत्नी को गोली मारकर अस्पताल ले गया फौजी पति, मौत होने पर उठाया ये कदम, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 7, 2026
    0

    पारिवारिक विवाद अक्सर रिश्तों को खूनी अंत तक ले जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना से...

    Recent News

    MP : पत्नी को गोली मारकर अस्पताल ले गया फौजी पति, मौत होने पर उठाया ये कदम, Madhya-pradesh Hindi News

    MP : पत्नी को गोली मारकर अस्पताल ले गया फौजी पति, मौत होने पर उठाया ये कदम, Madhya-pradesh Hindi News

    August 7, 2026
    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News