• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Friozabad Encounter: जिस ASP अनुज चौधरी को CM योगी ने सराहा, बुलेट पूफ जैकेट से कैसे उसकी जान बची, जानिए फिरोजाबाद एनकाउंटर की पूरी कहानी

admin by admin
October 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Friozabad Encounter: जिस ASP अनुज चौधरी को CM योगी ने सराहा, बुलेट पूफ जैकेट से कैसे उसकी जान बची, जानिए फिरोजाबाद एनकाउंटर की पूरी कहानी


Last Updated:October 06, 2025, 10:36 IST

Friozabad Encounter: फिरोजाबाद में 2 करोड़ की लूट के मास्टरमाइंड नरेश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. ASP अनुज चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जिससे वे बच गए. SHO संजीव दुबे घायल हुए. पुलिस ने 20 लाख रुपये नकद और हथियार बरामद किए. नरेश पर 20 से अधिक आपराधिक मामले थे.

ख़बरें फटाफट

Friozabad Encounte:बाल-बाल बचे ASP अनुज चौधरी, बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोलीASP अनुज चौधरी.

फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना मक्खनपुर क्षेत्र के पास हुए एनकाउंटर में 2 करोड़ रुपये की लूट के मास्टरमाइंड बदमाश नरेश उर्फ पंकज को पुलिस ने ढेर कर दिया. घटना के दौरान एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी बाल-बाल बच गए. बदमाश की एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी. वहीं, थाना रामगढ़ के SHO संजीव दुबे को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो पिस्तौलें, एक रिवॉल्वर, कारतूसों के अलावा 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं.

नरेश अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के अरनी गांव का निवासी था और उसके खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. जिनमें हत्या का प्रयास, लूट और जबरन वसूली शामिल हैं. वह 30 सितंबर को मक्खनपुर क्षेत्र में हुई 2 करोड़ रुपये की कैश वैन लूट का मास्टरमाइंड था. लूट के बाद पुलिस हिरासत से फरार हो गया था. रविवार सुबह पूछताछ के दौरान पुलिस अलीगढ़ में छिपाए 20 लाख रुपये की रिकवरी के लिए उसे ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में शौच जाने के बहाने भाग निकला. इसके बाद पुलिस ने चार टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी.

मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम

SSP सौरभ दीक्षित ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस को बानिपुर जंगल क्षेत्र के हलपुरा अंडरपास के पास नरेश के होने की सूचना मिली. थाना मक्खनपुर की टीम ने उसे घेर लिया और सरेंडर करने का प्रयास किया. बदमाश ने विरोध करते हुए पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कई राउंड गोलियां चलीं. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे नरेश को गोली लगी. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाय गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान ASP अनुज चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट में एक गोली लग गई. यह जैकेट ही उनकी जान बचा ले गई. उधर, SHO संजीव दुबे को गोली लगने से चोटें आईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

मौके से पुलिस ने नरेश के कब्जे से दो .32 बोर की पिस्तौलें, एक रिवॉल्वर, कई जिंदा कारतूस और एक बैग में भरी 20 लाख रुपये की नकदी बरामद की. यह राशि लूट के बाकी बचे हिस्से का हिस्सा मानी जा रही है. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्यों को सील कर जांच के लिए लैब भेज दिया है. नरेश का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा जांच की जाएगी.

अपराध पर अंकुश की मुहिम

फिरोजाबाद पुलिस ने हाल के महीनों में संगठित अपराध, वाहन चोरी और गैंग गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए नाइट चेकिंग और कम्बिंग ऑपरेशन तेज कर दिए हैं. SSP दीक्षित ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग भी की.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 06, 2025, 10:36 IST

homeuttar-pradesh

Friozabad Encounte:बाल-बाल बचे ASP अनुज चौधरी, बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली



Source link

Previous Post

ऋषि कपूर संग ब्लॉकबस्टर देने वाली एक्ट्रेस, राज कपूर की थी फेवरेट, अमिताभ के साथ काम न करने का ताउम्र रहा मलाल

Next Post

Delhi Region wins Lawn Tennis Championship at RK Khanna Stadium

admin

admin

Next Post
Delhi Region wins Lawn Tennis Championship at RK Khanna Stadium

Delhi Region wins Lawn Tennis Championship at RK Khanna Stadium

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News